T20 WC 2026 के महासमर का होगा आगाज

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में T20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल आज, 7 फरवरी से बजने जा रहा है. 20 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप सफर की शुरुआत अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगी. यह मैच कोच […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 7 फरवरी 2026, 06:17 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
T20 WC 2026 के महासमर का होगा आगाज
Photo: UB India News Archive

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में T20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल आज, 7 फरवरी से बजने जा रहा है. 20 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप सफर की शुरुआत अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगी. यह मैच कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होगी. टीम इंडिया इस मैच में अपनी नई रणनीति और युवा खिलाड़ियों के साथ जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम अपने अभियान का आगाज नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगी. तो चलिए हम दे रहे आपको भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस महासमर से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब.

1. T20 वर्ल्ड कप 2026 कब से कब तक चलेगा?

T20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का आगाज आज 7 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है जो 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा. लगभग एक महीने तक चलने वाले इस क्रिकेट उत्सव में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

2. कहां-कहां खेले जाएंगे मैच ?

इस बार मेजबानी दो देशों के पास है, भारत और श्रीलंका. भारत में मैच अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में होंगे, जबकि श्रीलंका में कोलंबो (दो ग्राउंड) और कैंडी में मैच आयोजित किए जाएंगे.

3. टूर्नामेंट में कुल कितनी टीमें भाग ले रही हैं?

साल 2024 के सीजन की तरह ही इस बार भी कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन सभी टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है.

4. किस फॉर्मेट में खेला जा रहा है T20 वर्ल्ड कप 2026?

इस टूर्नामेंट में 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में रखा गया है जिसमे हर ग्रुप से टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी. वहीं सुपर-8 में भी दो ग्रुप होंगे और वहां से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी.

5. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कब होगा?

क्रिकेट फैंस का इंतजार 15 फरवरी को खत्म होगा जब भारत और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में आमने-सामने होंगे. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

6. कहां खेला जाएगा T20 WC का फाइनल मैच?

फाइनल मैच का स्थान अभी आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं किया गया है. यह पाकिस्तान के टूर्नामेंट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. फाइनल या तो अहमदाबाद में हो सकता है या फिर कोलंबो में जो कि एक दिलचस्प पहलू है. (अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो मैच कोलंबो में होगा, नहीं तो फाइनल अहमदाबाद में होगा.)

7. किन टीमों ने जीता है T20 वर्ल्ड कप?

भारत ने 2007 और 2024 में खिताब जीतकर दो बार की चैंपियन है. वहीं वेस्टइंडीज ने भी दो बार (2012, 2016) में खिताब जीत चुका है. इसके बाद इंग्लैंड (2010, 2022) और ऑस्ट्रेलिया (2021) अन्य प्रमुख विजेता रहे हैं.

भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

ग्रुप स्टेज

7 फरवरी vs अमेरिका

12 फरवरी vs नामीबिया

15 फरवरी vs पाकिस्तान

18 फरवरी vs नीदरलैंड्स

किस ग्रुप में कौन

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया, नेदरलैंड्स.
ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान.
ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, इटली, स्कॉटलैंड, नेपाल.
ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा.

टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। पहले मैच में नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने हैं। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। नीदरलैंड्स की टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। नीदरलैंड्स को दोनों सलामी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।

इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को ग्रुप ए में रखा गया है। उनके अलावा भारत, अमेरिका और नामीबिया भी इस ग्रुप का हिस्सा है। टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान का नीदरलैंड के खिलाफ दबदबा रहा है। दोनों के बीच इस प्रारूप में अब तक कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं और इन दोनों ही में मैचों में पाकिस्तान टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले ICC टूर्नामेंट में न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेले गए हैं। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि उन्हें पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान की टीम ने अपनी तैयारी को पुख्ता करने के लिए अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में पाकिस्तान ने तीनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में हराया था। उन्होंने 3-0 से ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप किया था। अब इस फॉर्म को पाकिस्तान इस टी20 वर्ल्ड कप में बरकरार रख पाता है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। नीदरलैंड्स की बात करें तो ये टीम भी उलटफेर कर सकती है। टीम ने अपने पिछले 5 मैच में से दो में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है।

PAK vs NED मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰