जट सत्र के दौरान संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की किताब को लेकर एक बार फिर जबरदस्त राजनीतिक घमासान देखने को मिला. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नरवणे के एक पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने खुद अपनी किताब के उपलब्ध होने की जानकारी साझा की थी, जबकि पेंगुइन पब्लिकेशन का दावा है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है. राहुल गांधी ने कहा कि या तो नरवणे का बयान गलत है या प्रकाशक की बात सही नहीं है, लेकिन दोनों बातें एक साथ सही नहीं हो सकतीं. इसी मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया. इसके चलते सदन की कार्यवाही आज भी बाधित हो गई और लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा. इसके बाद कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सचिवालय को सौंपा है.
इससे पहले बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल में कार्यवाही नहीं हो सकी। 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। महज 1 मिनट बाद चेयर पर मौजूद पीसी मोहन 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया।
दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस बीच भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। सांसद वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाते रहे। इसके बाद सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से हाथ जोड़कर कहा कि बजट पर चर्चा होने दें। इससे हम सबका नुकसान हो रहा है। आप रोज आकर हंगामा करते हैं। ऐसे में काम नहीं हो पा रहा।
इससे पहले लोकसभा के बाहर बुक कॉन्ट्रोवर्सी पर राहुल गांधी ने कहा कि या तो पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पेंगुइन। राहुल ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे।’
- Parliament Budget Session Live: कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सचिवालय को सौंप दिया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस मिल गया है और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- Parliament Budget Session Live: कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कुछ नेताओं का मानना है कि यदि स्पीकर पक्षपात करते दिखते हैं तो आज ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना चाहिए. वहीं टीएमसी ने कांग्रेस की ओर से स्पीकर के खिलाफ लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया है. सूत्रों का कहना है कि अगर स्पीकर राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं देते हैं तो विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव आगे बढ़ाएगा, लेकिन यदि उन्हें बोलने दिया जाता है तो फिलहाल इस कदम को रोका जा सकता है.
- Parliament Budget Session Live: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने संसद में हो रहे हंगामे को लेकर आरोप लगाया कि मोदी सरकार शुरू से ही संसद चलाने में विश्वास नहीं रखती और विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा. उन्होंने कहा कि सरकार और स्पीकर का रवैया ऐसा है जिससे संसद नहीं चल पा रही है. बीजेपी महिला सांसदों पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले भी विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई होती रही है और आरोप लगाया कि बीजेपी शुरू से ऐसा करती आई है, मानो विपक्ष को बाहर कर संसद चलाना चाहती हो. वहीं भारत-पाकिस्तान मैच पर उन्होंने कहा कि अगर राजनीति और खेल को अलग रखा जाए तो ठीक है, लेकिन बीजेपी के कुछ लोग मैच के खिलाफ हंगामा करते हैं और बाद में क्रिकेट बोर्ड मैच कराने का फैसला करता है, जो दोहरी नीति को दर्शाता है.
- Parliament Budget Session Live: संसद भवन परिसर में आज राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई. इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे, जहां संसद की रणनीति और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया है। इस पर 118 सांसदों ने दस्तखत किए हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि मंगलवार दोपहर 1.14 बजे यह नोटिस पेश किया गया।
लजीपी सांसद राजेश वर्मा बोले- विपक्ष जरूरी मुद्दों पर चर्चा रोक रहा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव लाने की खबरों पर, एलजेपी-रामविलास पार्टी के सांसद राजेश वर्मा ने कहा, ‘विपक्ष सदन में रुकावट डालने के लिए लगातार मुद्दे ढूंढता रहता है। उनका आचरण विकास के जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने से रोक रहा है। महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की सीट पर जाकर हंगामा किया, यह घटना सदन में अस्वीकार्य है।’
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- राहुल पर कार्रवाई के लिए स्पीकर से आग्रह करता हूं
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘पेंगुइन ने बयान जारी करके कहा है कि किताब न तो छपी है, न पब्लिश हुई है और वे कार्रवाई करेंगे…तो वे कौनसी किताब दिखा रहे हैं? मैं स्पीकर से राहुल गांधी और उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं जो देश को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विपक्ष बोला- स्पीकर खुलेआम पक्षपात कर रहे
कांग्रेस की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव में कहा गया है, “भारत के संविधान के आर्टिकल 94(c) के नियमों के तहत ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर के पद से हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस इसलिए दिया गया है क्योंकि वह लोकसभा का कामकाज खुलेआम एकतरफा तरीके से कर रहे हैं। कई मौकों पर, विपक्षी पार्टियों के नेताओं को बोलने नहीं दिया गया, जो संसद में उनका बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार है।”
विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल को दिया है। इसकी जांच की जाएगी और नियमों के मुताबिक इस पर कार्रवाई की जाएगी।
किरेन रिजिजू ने 4 फरवरी के हंगामे का वीडियो शेयर किया
किरेन रिजिजू ने x पर 4 फरवरी के हंगामे का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- कांग्रेस पार्टी को अपने सांसदों के सबसे घटिया बर्ताव पर गर्व है। अगर हमने सभी बीजेपी सांसदों को नहीं रोका होता और महिला सांसदों को कांग्रेस सांसदों का सामना करने दिया होता, तो संसद में हालात बहुत बिगड़ सकते थे।
हमने संसद की मर्यादा और गरिमा बनाए रखने के लिए संयम दिखाया।
लोकसभा 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी
लोकसभा 2 बजे दोबारा शुरू हुई। 7 मिनट तक कार्यवाही चली, लेकिन विपक्ष के कांग्रेसी सांसद वेल के पास आकर नारेबाजी करने लगे। इसके स्पीकर चेयर पर बैठे पीसी मोहन ने सदन को 2 बजे तक स्थगित कर दिया।
हालांकि राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से ही जारी है।







