राजपाल यादव को क्यों जाना पड़ा जेल?

राजपाल यादव अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग और अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। एक्टर इस वक्त तिहाड़ जेल में हैं। अब सवाल आता है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कि वो जेल की हवा खा रहे हैं। दरअसल चेक बाउंस और कर्ज से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 10 फरवरी 2026, 09:41 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राजपाल यादव को क्यों जाना पड़ा जेल?
Photo: UB India News Archive

राजपाल यादव अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग और अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। एक्टर इस वक्त तिहाड़ जेल में हैं। अब सवाल आता है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कि वो जेल की हवा खा रहे हैं। दरअसल चेक बाउंस और कर्ज से जुड़े मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा है। कर्ज न चुका पाने के कारण वो डिफॉल्टर की श्रेणी में आ गए, कई मौके दिए जाने के बाद भी वो इसे अदा नहीं कर पाए, ऐसे में कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की सजा सुना दी। उन्होंने कोर्ट कुछ और वक्त मांगा, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई। इस स्थिति में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया और जब उनसे पूछा गया कि वो जेल जाने के बजाय रकम क्यों नहीं चुका देते तो उनका जवाब था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और न ही उनके पास कोई मदद करने वाला है। अब ये मामला शुरू कैसे हुआ, ये आपको बताते हैं।’

राजपाल ने जाहिर की थी तंगहाली

अभिनेता राजपाल यादव का इमोशनल वीडियो और बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से ठीक पहले दिया गया उनका यह बयान न सिर्फ़ उनके फैंस बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को भावुक कर गया। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव ने अधिकारियों के सामने अपनी खराब आर्थिक स्थिति को लेकर खुलकर दर्द बयां किया था। जब उनसे उनकी कानूनी परेशानियों के बारे में सवाल किया गय, तो उन्होंने बेहद बेबसी भरे लहजे में कहा, ‘सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा।’ उनका यह बयान उस मानसिक और आर्थिक दबाव को दर्शाता है, जिससे वह लंबे समय से गुजर रहे थे।

राजपाल यादव के इस इमोशनल बयान ने उनके संघर्ष और अकेलेपन की कहानी को उजागर कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने करीबी दोस्तों या इंडस्ट्री में मौजूद परिचितों, जैसे मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन से मदद क्यों नहीं मांगी तो उनका जवाब और भी ज्यादा चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा, ‘सर, यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं होता। मुझे इस मुश्किल का सामना खुद ही करना होगा।’ यह बयान फिल्म इंडस्ट्री के उस कड़वे सच की ओर इशारा करता है, जहां मुश्किल वक्त में कई बार कलाकार खुद को अकेला महसूस करते हैं।

क्या है पूरा मामला?

राजपाल यादव की कानूनी परेशानियों की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ (2012) के लिए दिल्ली स्थित मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹5 करोड़ का लोन लिया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही, जिसके चलते लोन चुकाने में परेशानी पैदा हो गई। भुगतान न हो पाने के कारण मामला कोर्ट तक पहुंच गया और यहीं से राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलों का लंबा सिलसिला शुरू हो गया। अप्रैल 2018 में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी ठहराया। शिकायतकर्ता को दिए गए सात चेक बाउंस होने के बाद अदालत ने अभिनेता को छह महीने की साधारण जेल की सजा सुनाई। इस फैसले को 2019 की शुरुआत में सेशन कोर्ट ने भी बरकरार रखा, जिससे राजपाल की मुश्किलें और बढ़ गईं।

6 महीने की जेल की सजा

इसके बाद राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर की, लेकिन राहत सीमित ही रही। समय के साथ उनकी आर्थिक स्थिति और ज्यादा बिगड़ती चली गई। जून 2024 में कोर्ट ने उनकी सजा को अस्थायी रूप से सस्पेंड करते हुए बकाया रकम चुकाने के लिए ईमानदारी और ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। इस दौरान ब्याज और अन्य देनदारियों को मिलाकर बकाया राशि बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ तक पहुंच गई। हालांकि, कोर्ट द्वारा दी गई मोहलत के बावजूद राजपाल तय समयसीमा में भुगतान नहीं कर पाए, जिससे अदालत का रुख धीरे-धीरे सख्त होता चला गया।

क्यों सुनाई गई सजा?

अक्टूबर 2025 तक राजपाल यादव ने दो डिमांड ड्राफ्ट के जरिए ₹75 लाख की राशि जमा की, लेकिन कोर्ट ने पाया कि अधिकांश रकम अब भी बकाया है। इसी को देखते हुए जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी के साथ, चाहे उसका सेलिब्रिटी स्टेटस कुछ भी हो, हमेशा नरमी नहीं बरती जा सकती। 4 फरवरी 2026 को कोर्ट ने फंड जुटाने के लिए एक हफ्ते की मोहलत मांगने वाली आखिरी मिनट की याचिका भी खारिज कर दी। जज ने यह भी कहा कि राजपाल यादव पहले करीब 20 बार अपने कमिटमेंट पूरे करने में नाकाम रहे हैं। अगले दिन 5 फरवरी 2026 को, राजपाल यादव के वकील ने ₹25 लाख का नया चेक और नया पेमेंट शेड्यूल पेश किया, लेकिन इसके बावजूद कोर्ट ने सरेंडर ऑर्डर वापस लेने से इनकार कर दिया। अंततः उसी दिन शाम करीब 4 बजे अभिनेता राजपाल यादव ने अपनी छह महीने की सजा काटने के लिए तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..
खास खबर

केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..

23 अगस्त को पिंक सिटी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ. जहां 52 फाइनलिस्ट्स के बीच केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता. इस नेशनल टाइटल के साथ केजिया लिज मेजो अब 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. जो नवंबर में प्यूर्टो […]

UB India News24 अग॰
Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….
मनोरंजन

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हजारों यूजर्स के साथ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि उन्हें फेसबुक लॉगिन करने, वेबसाइट खोलने […]

UB India News19 जुल॰
क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?
मनोरंजन

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी से घर पर ही शादी रचाई. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कुछ गिने-चुने लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए. आमिर और गौरी की शादी की कई तस्वीरें सामने आईं, जिनपर लोग तमाम तरह के […]

UB India News6 जुल॰
बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………
पटना

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने वालों की अब खैर नहीं। सरकार ने ऐसे गीतों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष के गाने […]

UB India News17 जून
पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त
मनोरंजन

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें साई पल्लवी और जुनैद खान की एक दिन, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और मोहनलाल-ममूटी की पैट्रियट शामिल हैं. वहीं दो हफ्ते पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला भी सिनेमाघरों में चल रही […]

UB India News1 मई
आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मनोरंजन

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया […]

UB India News13 अप्रैल
मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………
दुर्घटना

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल […]

UB India News12 अप्रैल
‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..
खास खबर

‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..

कोई भी राष्ट्र, जो खुद को अपनी ही वीरता की कहानियां सुनाने से कतराता है, वह इससे ज्यादा ईमानदार नहीं बन जाता, बल्कि वह और भी ज्यादा कमजोर हो जाता है-दूसरों के गढ़े हुए मिथकों, लगातार खुद पर संदेह करने की जड़ता, और इस खोखले विश्वास के सामने कि अपनी नियति खुद तय करने की […]

UB India News28 मार्च