1200 मौलवी और कुरान की तिलावत के बीच मुर्शिदाबाद में आज से……………..

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में आज(बुधवार) बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति का निर्माण काम औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है. यह वही प्रोजेक्ट है जिसकी नींव 6 दिसंबर 2025 को रखी गई थी, और अब दो महीने बाद निर्माण की शुरुआत की जा रही है. सोमवार को हुमायूं कबीर ने मस्जिद की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 फरवरी 2026, 04:48 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
1200 मौलवी और कुरान की तिलावत के बीच मुर्शिदाबाद में आज से……………..
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में आज(बुधवार) बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति का निर्माण काम औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है. यह वही प्रोजेक्ट है जिसकी नींव 6 दिसंबर 2025 को रखी गई थी, और अब दो महीने बाद निर्माण की शुरुआत की जा रही है. सोमवार को हुमायूं कबीर ने मस्जिद की डिजाइन सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिससे एक बार फिर यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया.

ग्राउंड पर तैयारियां तेज, भारी मशीनें तैनात
निर्माण शुरू होने से एक दिन पहले मंगलवार को बेलडांगा में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली. ग्राउंड पर कई अर्थ-मूवर्स दिखाई दिए और कुरान पाठ के लिए अलग जगह बनायी गई. हजारों लोगों की मौजूदगी में इसके निर्माण की शुरुआत हो रही है. इस कार्यक्रम में 1200 मौलवी कुरान की तिलावत करेंगे. जिसके तुरंत बाद औपचारिक कंस्ट्रक्शन शुरू किया जाएगा.

हुमायूं कबीर के कदम से बढ़ी हलचल
हुमायूं कबीर, जो पहले तृणमूल कांग्रेस में थे और अब अपनी नई पार्टी ‘जनता उन्नयन पार्टी’ चला रहे हैं, इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं. इसी घोषणा की वजह से उन्हें तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था. पार्टी ने साफ कहा था कि यह उनका निजी कदम है, पार्टी की लाइन नहीं.वहीं मिडिया से बातचीत में कबीर ने कहा था कि “बुधवार सुबह कुरान पाठ के साथ निर्माण शुरू कर दिया जाएगा.”

बाबरी मस्जिद कभी नहीं बनेगी: योगी आदित्यनाथ
मामला उस समय और गर्म हुआ जब मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबरी मस्जिद जैसी संरचना कभी दोबारा नहीं बनाई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि “क़यामत का दिन कभी नहीं आएगा, इसलिए बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकेगी.”

कबीर ने इस बयान का जवाब देते हुए कहा कि “योगी जी जो कहें, लेकिन अगर उन्हें निर्माण रोकना है तो उन्हें मुर्शिदाबाद आना होगा.” कबीर ने यह भी कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं किया, इसलिए इस प्रोजेक्ट का विरोध समझ से बाहर है.

इस बीच, उत्तर प्रदेश के एक दक्षिणपंथी ग्रुप ने लोगों से मुर्शिदाबाद की ओर मार्च निकालने की अपील की है, जिससे स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है. मामले को लेकर राज्य और देश दोनों में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है.

गुरुवार से शुरू होगी तीन दिन की ‘बाबरी यात्रा’
हुमायूं कबीर गुरुवार से ‘बाबरी यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं. यह तीन दिन की पदयात्रा कर मुर्शिदाबाद के पलाशी से दिनाजपुर के इटाहर तक निकाली जाएगी. उनका कहना है कि यह यात्रा उन लोगों को संदेश देने के लिए है जो इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं.

ममता से मुस्लिम वोट कैसे छीनेंगे हुमायूं कबीर?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गुणा-गणित और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए विधायक और जनत उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि वह अब टीएमसी की मुस्लिम वोटों की राजनीति नहीं चलने देंगे. कबीर का कहना है कि इस बार अल्पसंख्यक समुदाय ‘अपने विकास के लिए अल्पसंख्यकों को ही वोट देगा’ और इसी मकसद से उनकी पार्टी लेफ्ट, आईएसएफ और एआईएमआईएम जैसी ताकतों से बातचीत कर रही है.
हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि यदि ये राजनीतिक दल एक मंच पर आते हैं तो वे आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में वे 100 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं. उनके इस बयान को तृणमूल कांग्रेस के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब बंगाल की राजनीति में मुस्लिम वोट बेहद अहम भूमिका निभाता रहा है.

हुमायूं कबीर से क्यों मिले लेफ्ट के सलीम?

इस बीच हुमायूं कबीर और सीपीएम के पश्चिम बंगाल राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के बीच हुई बैठक ने गठबंधन की अटकलों को और हवा दे दी है. सलीम ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कोई औपचारिक गठबंधन तय नहीं हुआ है और लेफ्ट फ्रंट ही उनकी प्राथमिक गठबंधन संरचना है. उन्होंने कहा कि भाजपा और तृणमूल की ‘विभाजनकारी राजनीति’ का विरोध करने वाली ताकतों से बातचीत जरूर हो रही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि चुनाव साथ ही लड़ा जाएगा.
वहीं हुमायूं कबीर ने इस बैठक को सकारात्मक बताया और कहा कि उनका लक्ष्य तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों को सत्ता से बाहर करना है. उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आईएसएफ और एआईएमआईएम से बातचीत की संभावनाएं खुली हुई हैं और फरवरी के मध्य तक तस्वीर साफ हो सकती है.

बाबरी मस्जिद निर्माण का क्या है प्लान?

इसी बीच मुर्शिदाबाद में आज से बाबरी मस्जिद का भी निर्माण शुरू होने वाला है. हुमायूं कबीर ने दावा किया कि 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे बाबरी मस्जिद के निर्माण का काम औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा. उनके मुताबिक, सुबह 10 बजे से ही करीब 1000 से 1200 मौलाना, मुफ्ती और धर्मगुरु कुरान की तिलावत शुरू कर देंगे. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में किसी भी वीआईपी को आमंत्रित नहीं किया गया है और केवल धार्मिक विद्वान ही इसमें शामिल होंगे.
कबीर का कहना है कि मस्जिद का निर्माण करीब दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है और इस पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, हालांकि अब तक सिर्फ करीब 6 करोड़ रुपये का चंदा ही जुट पाया है, जिससे फंडिंग को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰