विवादित विधान समाज में दूरियां बढ़ाते हैं…………………………

उच्चतम न्यायालय द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के ‘उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026’ पर रोक के साथ देश भर में इसके विरुद्ध चल रहा विरोध थम गया। न्यायालय के निर्देश के अनुसार, केंद्र सरकार को ऐसी समिति बनानी है, जिसमें समाज को ठीक से समझने वाले लोग शामिल होंगे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 फरवरी 2026, 04:57 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विवादित विधान समाज में दूरियां बढ़ाते हैं…………………………
Photo: UB India News Archive

उच्चतम न्यायालय द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के ‘उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026’ पर रोक के साथ देश भर में इसके विरुद्ध चल रहा विरोध थम गया। न्यायालय के निर्देश के अनुसार, केंद्र सरकार को ऐसी समिति बनानी है, जिसमें समाज को ठीक से समझने वाले लोग शामिल होंगे और वे इसमें बदलाव का सुझाव देंगे। उन सुझावों के आधार पर बनाए गए नियमन पर उच्चतम न्यायालय अंतिम मुहर लगाएगा। विवाद से समाज में एकता और सद्भाव के लिए काम करने वाले संगठनों और व्यक्तियों के अंदर चिंता पैदा हो रही थी। मोदी सरकार या अधिकतर भाजपा राज्य सरकारों में जाति या मजहब के नाम पर सरकारी स्तर से पक्षपात या भेदभाव नहीं देखा गया है।

यूजीसी नियमन के विरोध में आवाज उठी कि इसका सामान्य जातियों के विरुद्ध दुरुपयोग होगा, क्योंकि इसमें केवल अनुसूचित जाति/जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र ही जाति-आधारित भेदभाव का दावा कर सकते हैं। इसमें भेदभाव की झूठी शिकायत से सुरक्षा के प्रावधान भी नहीं हैं। समता समिति में भी केवल अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़ों की ही सदस्यता अनिवार्य की गई। इसे उच्चतम न्यायालय ने भी रेखांकित किया। न्यायालय ने नियमों को अस्पष्ट बताया, जिनमें किसे भेदभाव माना जाए और किसे नहीं, इसका फैसला कठिन होगा। न्यायालय ने कहा कि अगर हम इस पर रोक नहीं लगाते, तो स्थिति खतरनाक हो जाती। न्यायालय के मत में पूरे नियमन की भाषा ऐसी नहीं, जो कानून और नियम की कसौटी पर खरा उतरे। भेदभाव समाप्त करने के नाम पर बना कानून और नियमन ही भेदभाव मूलक हो, तो उसे क्या कहेंगे? इसे कोई नकार नहीं सकता कि दलित और जनजाति समुदाय के साथ समाज में अतिवाद की सीमा तक भेदभाव हुए। पर आज काफी हद तक स्थितियां बदल गई हैं। स्थानीय निकाय से राज्यों तक के नेतृत्व में दलित, जनजाति और ओबीसी के लोग शीर्ष पर आए हैं।

यूपीए शासनकाल में सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय सलाहकार परिषद की अनुशंसा पर 2012 में पहली बार विश्वविद्यालय के लिए नियमन बने थे। वह भी केवल अनुसूचित जाति/ जनजाति के संदर्भ में था और उसमें दुरुपयोग को हतोत्साहित करने तथा सामान्य समिति में सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का प्रावधान था। याचिका में 2012 नियमों के सख्त क्रियान्वयन की मांग की गई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने 2019 में नोटिस जारी किए, लेकिन मामला जनवरी, 2025 तक लंबित रहा। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर यूजीसी द्वारा तैयार पहला मसौदा थोड़ा संतुलित था, लेकिन उसके विरुद्ध न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया और फिर दोबारा आदेश आया। इसकी परिणति हमारे सामने है। यूपीए काल में कांग्रेस का उद्देश्य खोए हुए मुसलमान, दलित व जनजातियों का वोट वापस लाना था और उसके लिए समाज को विभाजित करने वाले अनेक ढांचे खड़े कर दिए। लक्षित हिंसा विधेयक और यूजीसी नियमन उन्हीं में शामिल था। विरोध के बाद लक्षित हिंसा विधेयक वापस हो गया, लेकिन नियमन लागू हुआ। विचार इस पर होना चाहिए था कि यूपीए सरकार वाले नियमन की आवश्यकता है या नहीं।

आंकड़े बताते हैं कि सारे उच्च शिक्षण संस्थानों में 2019-20 में 173 शिकायतें आईं, तो 2023-24 में 378। वर्ष 2019-20 में कुल छात्रों की संख्या 3 करोड़ 85 लाख के आसपास थी और इसके अनुसार प्रति करोड़ 50 शिकायतें थीं। 2023-24 में लगभग 4 करोड़ 40 लाख छात्र यानी एक करोड़ पर लगभग 84 शिकायतें की गईं। कह सकते हैं कि सभी शिकायतें नहीं हुईं, किंतु संख्या अत्यंत कम है और यह सामाजिक बदलाव की ओर इशारा करता है। उच्च शिक्षा संस्थानों में जातीय आधार पर उत्पीड़न या भेदभाव अपवाद हो सकता है, सामान्य स्थिति नहीं। आवश्यकता इसे और सुदृढ़ करने की तथा विश्वविद्यालय में ही निपटारा हो रहा है, तो उसे सशक्त करने की होनी चाहिए। 20 मार्च, 2018 से लेकर 19 जनवरी, 2026 तक उच्चतम न्यायालय के अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार या भेदभाव से संबंधित तीन महत्वपूर्ण फैसले हैं। उच्चतम न्यायालय ने साफ किया है कि केवल अपशब्दों का प्रयोग अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत अपराध नहीं है, जब तक कि ऐसा किसी को जाति के आधार पर अपमानित करने के स्पष्ट इरादे से न किया गया हो।

इसके अनुसार, अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला तभी बनता है, जब अपमान या गाली-गलौज विशेष रूप से जातिगत आधार पर और सार्वजनिक रूप से किया गया हो, न कि केवल व्यक्तिगत विवाद में। कोई भी नियमन उच्चतम न्यायालय के इस आदेश के अनुरूप ही होना चाहिए। ऐसे विवादित  विधान समाज में दूरियां बढ़ाते हैं, जिसकी कोशिश भारत विरोधी या निहित स्वार्थी तत्व लगातार करते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰