अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइलें दागी

क्या अमेरिका और ईरान के बीच अब युद्ध तय है? क्या अगले 24 घंटे के अंदर अमेरिका ईरान पर हमला कर देगा? ट्रंप बार बार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे हैं तो वहीं, ईरान भी ट्रंप को आंखें दिखा रहा है।ईरान ने पर्शियन गल्फ के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ी वॉर एक्सरसाइज शुरू कर दी है। इस युद्धाभ्यास के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 फरवरी 2026, 11:46 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइलें दागी
Photo: UB India News Archive

क्या अमेरिका और ईरान के बीच अब युद्ध तय है?  क्या अगले 24 घंटे के अंदर अमेरिका  ईरान पर हमला कर देगा? ट्रंप बार बार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे हैं तो वहीं, ईरान भी ट्रंप को आंखें दिखा रहा है।ईरान ने पर्शियन गल्फ के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ी वॉर एक्सरसाइज शुरू कर दी है। इस युद्धाभ्यास के दौरान ईरानी नेवी ने युद्धपोत को उड़ाने की प्रैक्टिस की है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी मीडिया की रिपोर्ट है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइलें दागी हैं।

500 फाइटर जेट के साथ इस वक्त ईरान की घेराबंदी

ईरानी सेना ने अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल खुर्रमशहर-4 का AI वीडियो जारी किया है। ईरान ने खुर्रमशहर मिसाइल का वीडियो जारी करके अमेरिका और इजरायल को बड़ी चेतावनी दी है। इस बीच अमेरिका ने भी साफ कर दिया है कि अगर ईरान उसकी शर्तों पर डील करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो खामेनेई को बुरा अंजाम भुगतना होगा। ट्रंप ने 500 फाइटर जेट के साथ इस वक्त ईरान की घेराबंदी की हुई है। अमेरिका का दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड आर फोर्ड भी अपने पूरे स्ट्राइक ग्रुप के साथ ईरान की तरफ बढ़ रहा है।

ट्रंप ने खामेनेई को दी धमकी

जेनेवा में आज अमेरिका और ईरान के बीच निर्णायक बातचीत होनी है लेकिन उससे पहले ट्रंप ने खामेनेई को बड़ी धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने अगर समझदारी नहीं दिखाई तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। ट्रंप ने ये भी कहा  है कि बातचीत के मामले में ईरानी शासन बहुत ही खराब है। ईरान को लेकर  अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी बेहद सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान का शासन वहां के कट्टर शिया धर्मगुरुओं के हाथ में है, उनके साथ समझौता बहुत मुश्किल है, वो अपने फैसले पूरी तरह से पूरी तरह धार्मिक मान्यताओं के आधार पर लेते हैं।

मिसाइलों पर समझौता नहीं करेंगे- ईरान

हालांकि, ईरान कह चुका है कि वो किसी भी सूरत में अपनी बैलेस्टिक मिसाइलों पर समझौता नहीं करेगा लेकिन इजरायल इस बात पर अड़ा है कि जब तक ईरान बैलेस्टिक मिसाइलों पर लगाम लगाने के लिए तैयार नहीं होता है तब तक कोई भी डील नहीं की जानी चाहिए। नेतन्याहू को भरोसा देने के लिए अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम तेल अवीव पहुंचे हैं और उनके साथ मीटिंग करने के बाद ईरान को सीधे धमकी दे रहे हैं।

लिंडसे ग्राहम ने क्या कहा?

ईरान का क्या होगा इसके लिए अमेरिका और इजरायल ने पूरी तैयारी कर ली है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने के बाद कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का प्लान ऑफ एक्शन सेम है। लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ईरान पर फैसला जल्द लेना होगा। इसके लिए हमारे पास महीने नहीं हफ्ते भर का समय है। लिंडसे ग्राहम ने ईरान की समस्या का सबसे अच्छा हल मौजूदा सरकार को बदलने को बताया। ईरान में रिजिम चेंज को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू में कोई मतभेद नहीं कि क्या करना है और कैसे करना है। अमेरिकी सीनेटर ने कहा कि अभी हमारे पास दो रास्ते खुले हैं- पहला डिप्लोमैटिक ट्रैक और दूसरा मिलिट्री ऑप्शन। ट्रंप देख रहे हैं कि कौन सा रास्ता ज्यादा सफल होता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰