शर्टलेस : कांग्रेस ने मोदी का नहीं, देश का अपमान किया

ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट में 70 से ज्यादा देशों ने दिल्ली घोषणापत्र पर दस्तखत किए। भारत अमेरिका की तरफ से बनाए गए पैक्स सिलिका एलायन्स में शामिल हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की 16 बड़ी टेक कंपनियों के CEOs के साथ मीटिंग की। टेक टपंनी DELL ने AI इंडिया ब्लूप्रिंट जारी किया। बेंगलुरु की कंपनी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 21 फरवरी 2026, 12:12 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शर्टलेस : कांग्रेस ने मोदी का नहीं, देश का अपमान किया
Photo: UB India News Archive

ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट में 70 से ज्यादा देशों ने दिल्ली घोषणापत्र पर दस्तखत किए। भारत अमेरिका की तरफ से बनाए गए पैक्स सिलिका एलायन्स में शामिल हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की 16 बड़ी टेक कंपनियों के CEOs के साथ मीटिंग की। टेक टपंनी DELL ने AI इंडिया ब्लूप्रिंट जारी किया। बेंगलुरु की कंपनी Blue ने स्वदेशी AI टूल लॉन्च किया। आंध्र प्रदेश सरकार ने AI के क्षेत्र में सात MOU साइन किए।

एक तरफ शुक्रवार को बड़े-बड़े काम हुए, दुनिया में भारत का मान बढ़ा लेकिन उसी दिन कांग्रेस ने AI समिट पर काला दाग भी लगा दिया। पूरी प्लानिंग के साथ युवा कांग्रेस के नेता समिट में घुसे, कपड़े उतारकर प्रोटेस्ट किया, मोदी और ट्रंप के खिलाफ नारे लगाये।

हालांकि रंग में भंग डालने वालों को वहां मौजूद आम लोगों ने ही पकड़ा, पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रोटेस्ट करने वाले युवा कांग्रेस के नेता गिरफ्तार हुए, लेकिन कांग्रेस की इस घटिया हरकत की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

समिट में मौजूद टेक्नोक्रेट्स ने इसकी आलोचना की। सवाल ये है कि क्या ये सब कांग्रेस आला कमान की इजाज़त से, उनकी सहमति लेकर किया गया? क्या किसी वैश्विक मंच को सियासत का अड्डा बनाना सही है? क्या कांग्रेस नरेन्द्र मोदी के विरोध में इतनी अंधी हो गई है कि उसे ये भी नहीं दिखता कि उसकी करतूतों से देश की छवि पर क्या असर पड़ेगा?

पुलिस ने FIR दर्ज की, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि, बिहार यूथ कांग्रेस के सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय कुमार और यूथ कांग्रेस के नेशनल कॉर्डिनेटर नरसिम्हा यादव को गिरफ्तार किया गया।

पता ये लगा है कि इन लोगों की प्लानिंग काले रंग के छाते लेकर जाने की थी, जिन पर  मोदी के खिलाफ पोस्टर छपे हुए होते, लेकिन जब ये समझ में आया कि गेट पर चेकिंग के दौरान वो पकड़े जा सकते हैं, तो कपड़ों के अंदर स्टिकर छपी टी-शर्ट पहन कर जाने का प्लान बनाया गया। बीजेपी ने इस घटना के लिए सीधे राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया, राहुल का पुतला जलाया।

राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, अश्विनी वैष्णव समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने कांग्रेस की निंदा की। योगी ने विधानसभा में कहा कि जिन लोगों ने ये हरकत की है, देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है, उनको जितनी सख्त से सख्त सजा दी जाए, वह कम है। पीयूष गोयल ने कहा कि ग्लोबल लीडर के तौर पर मोदी का बढ़ता कद कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा।

हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस के नेता इस हरकत को सही ठहरा रहे हैं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का, सरकार का विरोध करने का हक़ सबको है, यूथ कांग्रेस के नेताओं ने अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल किया है।

कांग्रेस की इस हरकत से विपक्ष की पार्टियां भी खुश नहीं हैं। RJD के सांसद मनोज झा ने कहा कि भले ही आक्रोश कितना ज्यादा हो लेकिन प्रदर्शन के लिए सही जगह का चुनाव जरूरी है, कांग्रेस ने इंटरनेशनल समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करके गलत किया।

कांग्रेस ने शर्ट उतार कर जो प्रदर्शन किया, उसमें हैरानी की कोई बात नहीं है, ये बदली हुई कांग्रेस के बदली हुई संस्कृति  की निशानी है। इसकी एक झलक हमने थोड़े दिन पहले संसद में देखी थी जब प्रधानमंत्री को शर्मिंदा करने के इरादे से महिला सांसदों  को आगे किया गया। आज कांग्रेस ने AI समिट में अपने कार्यकर्ताओं के कपड़े उतरवा दिए। ये निहायत ही शर्मनाक है क्योंकि AI समिट न मोदी का है, न बीजेपी का। मोदी की छवि को नुकसान  करने के चक्कर में कांग्रेस ने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया। ये कोशिश पूरी प्लानिंग, पूरे होश-ओ-हवास में की गई थी। इसलिए और भी खतरनाक है।

लोकतंत्र में प्रोटेस्ट करने का हक़ सबको है, लेकिन प्रोटेस्ट कहां और कैसे किया जाए,  इसकी एक मर्यादा है। कांग्रेस के ये कर्ताधर्ता मोदी पर हमला करते करते भारत का नुकसान कर गए, मोदी और भारत के बीच का फर्क भूल गए। मोदी का विरोध करने के चक्कर में shirtless और shameless हो गए। पुराने कांग्रेसी मानते हैं कि ये हरक़त कांग्रेस की विरासत का भी अपमान है। 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰