क्रिप्टो बाजार में हाहाकार , क्या बिटकॉइन का ‘गेम ओवर’ हो गया है?

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में 23 फरवरी को कमजोरी देखने को मिल रही है. दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन एशियाई कारोबार के दौरान 65,000 डॉलर से नीचे फिसल गई. यह करीब आठ महीने का न्यूनतम लेवल है. कॉइनमार्केटकैप के अनुसार शुरुआती ट्रेडिंग में यह गिरावट दर्ज की गई है. जानकारों का मानना है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 फरवरी 2026, 08:59 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्रिप्टो बाजार में हाहाकार , क्या बिटकॉइन का ‘गेम ओवर’ हो गया है?
Photo: UB India News Archive

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में 23 फरवरी को कमजोरी देखने को मिल रही है. दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन एशियाई कारोबार के दौरान 65,000 डॉलर से नीचे फिसल गई. यह करीब आठ महीने का न्यूनतम लेवल है. कॉइनमार्केटकैप के अनुसार शुरुआती ट्रेडिंग में यह गिरावट दर्ज की गई है.

जानकारों का मानना है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर बनी अनिश्चितता इस बड़ी गिरावट की वजह हो सकती है. जिसने निवेशकों को सतर्क कर दिया है.

साल 2025 में जो बिटकॉइन आसमान की ऊंचाइयों को छू रही थी, आज वह जमीन पर ऐसी पटकनी खा रहा है कि निवेशकों के होश उड़े हुए हैं. अक्टूबर, 2025 में 1,25,000 डॉलर का शिखर चूमने क्रिप्‍टो आज 65,000 डॉलर के नीचे गोते लगा गया. सोमवार को जब दुनिया काम पर लौटी तो बिटकॉइन 5% की गिरावट के साथ मातम मना रही थी. हालांकि, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 3.42 फीसदी गिरकर 65684 डॉलर पर कारोबार करने लगी. इसके बाद यह सवाल अब एक ही सवाल सबके जेहन में है कि क्या यह सिर्फ एक गिरावट है या बिटकॉइन का ‘गेम ओवर’ होने वाला है? यह सवाल वाजिब भी है क्‍योंकि इस साल अब तक बिटकॉइन 26% और अपने उच्चतम स्तर से 47% से अधिक टूट चुका है. दूसरी ओर एथेरियम (Ether) भी 3.9% गिरकर 1,867 डॉलर पर आ गया है, मानो पूरी क्रिप्टो मंडली ही डूबने की कसम खा चुकी हो.
बिटकॉइन की इस ताजा शामत के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ऐलान है. ट्रंप ने जैसे ही वैश्विक टैरिफ को 10 फीसदी 15% तक बढ़ाने का बिगुल फूंका, क्रिप्टो मार्केट में भगदड़ मच गई. मजे की बात देखिए, जब एशियाई शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे तब बिटकॉइन बुरी तरह पीटी रही थी. सिर्फ टैरिफ ही नहीं, मध्य पूर्व में युद्ध की आशंका ने भी बिटकॉइन की सांसें फुला दी हैं. ईरान के पास अमेरिकी सेना की बढ़ती हलचल और ट्रंप का वह बयान, जिसमें उन्होंने अगले 10 दिनों में ईरान पर हमले का फैसला लेने की बात कही है, ने बाजार को हिला दिया है. जब दुनिया पर युद्ध का साया मंडराता है तो निवेशक ‘रिस्की’ एसेट से तौबा कर लेते हैं. बिटकॉइन की गिनती भी जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों में होती है.

क्‍या बिटकॉइन और गिरेगी?

सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्केट के पंडितों की मानें तो यह तो बस ट्रेलर है. 10xरिसर्च के मार्कस थिएलन का कहना है कि यह एक क्लासिक ‘बेयर मार्केट’ है. उन्होंने डराने वाली भविष्यवाणी की है कि बिटकॉइन अभी $50,000 तक और गिर सकता है. निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है और लिक्विडिटी सूख रही है. बीटीएसई के सीओओ जेफ मेई के मुताबिक, टैरिफ दरों में इस अचानक बढ़ोतरी ने निवेशकों को इतना डरा दिया है कि वे अपनी क्रिप्टो परिसंपत्तियां कौड़ियों के भाव बेचकर भाग रहे हैं.

बिटकॉइन  की कीमतों पर भारी दबाव

कॉइनमार्केटकैप के अनुसार 23 फरवरी की सुबह करीब 11:35 बजे बिटकॉइन की कीमत 65,037.51 डॉलर दर्ज की गई है. पिछले 1 घंटे में इसमें 0.47 फीसदी की हल्की बढ़त देखने को मिली. जबकि बीते 24 घंटों में यह 4.29 प्रतिशत टूट गया है.

आंकड़ों की बात करें तो, इतनी बड़ी गिरावट के बाद बिटकॉइन अपने पिछले 8 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है. वहीं पिछले 7 दिनों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो बिटकॉइन में 4.84 फीसदी की गिरावट है. बिटकॉइन की कीमतों में आई कमी से निवेशकों के बीच निराशा का माहौल है.

एथेरियम और टीथर  का हाल

एथेरियम 1,865.01 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी. पिछले 24 घंटे में यह 5.52 फीसदी टूट गई है. साप्ताहिक आधार पर एथेरियम 4.68 प्रतिशत नीचे फिसल गया है. दूसरी ओर टीथर की कीमत 0.9998 डॉलर है. कीमतों में पिछले 24 घंटे में 0.02 फीसदी और पिछले 7 दिनों में 0.03 प्रतिशत की मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है. जिससे इसकी स्थिरता बनी हुई है.

सोलाना और बीएनबी भी फिसले

सोलाना की कीमत 77.78 डॉलर दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में इसमें  8.43 फीसदी की कमजोरी और 7 दिनों में 8.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज गई है. वहीं बीएनबी 593.58 डॉलर पर ट्रेड कर रही है. आखिरी 24 घंटे में यह 4.14 प्रतिशत टूट गई है. वहीं, पिछले 7 दिनों की बात करें तो इसमें करीब 3 फीसदी की गिरावट है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰