नेपाल में किसकी सरकार?

नेपाल में एक दिन पहले हुए मतदान के बाद आज मतगणना हो रही है। नेपाल के आम चुनाव के शुरुआती रुझान सियासी समीकरण बदलने के संकेत दे रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी पारंपरिक दलों को कड़ी चुनौती देती दिख रही है। करीब 60 फीसदी मतदान के बीच केपी शर्मा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 मार्च 2026, 06:09 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नेपाल में किसकी सरकार?
Photo: UB India News Archive

नेपाल में एक दिन पहले हुए मतदान के बाद आज मतगणना हो रही है। नेपाल के आम चुनाव के शुरुआती रुझान सियासी समीकरण बदलने के संकेत दे रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी पारंपरिक दलों को कड़ी चुनौती देती दिख रही है। करीब 60 फीसदी मतदान के बीच केपी शर्मा ओली और गगन थापा जैसे बड़े नेता भी चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव में भ्रष्टाचार और सिस्टम में बदलाव सबसे बड़े मुद्दों के तौर पर उभरकर सामने आए हैं।

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 65 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं गगन थापा की पार्टी नेपाली कांग्रेस और केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल 5-5 सीटों पर आगे है।

केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह से 4 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। अभी तक उन्हें 4,087 वोट जबकि बालेन शाह को 10,190 वोट मिले हैं। दोनों नेता झापा-5 सीट से आमने-सामने हैं। इस चुनाव में बालेन शाह को प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।

पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद गुरुवार को हुए चुनाव में 60% से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

नेपाल चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान

नेपाल में संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिसमें करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। नेपाल निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मीडिया ब्रीफिंग में यह आंकड़ा बताया। पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत की बात करें तो 2022 में 61.63 प्रतिशत था। 2017 में 68.67 प्रतिशत था, जबकि 2013 में 78.34 प्रतिशत रहा था।

बालेंद्र शाह पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली से आगे

नेपाली मीडिया के अनुसार 43 सीटों पर शुरुआती गिनती में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह पूर्वी नेपाल के झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं, जबकि देश के संसदीय चुनावों में आरएसपी ने शुरुआती बढ़त बना ली है।

ओली की पार्टी पिछड़ी

ताजा अपडेट के अनुसार, आरसीपी 39 चुनावी इलाकों में आगे चल रही है, उसके बाद नेपाली कांग्रेस है, जो तीन इलाकों में आगे है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) दो इलाकों में आगे चल रही है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री ओली की पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) को किसी भी इलाके में कोई बढ़त नहीं है।

आरएसपी की 44 सीटों पर शुरुआती बढ़त

चुनाव आयोग के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 44 निर्वाचन क्षेत्रों में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। नेपाल की प्रमुख वामपंथी पार्टियों में से एक सीपीएन-यूएमएल पांच निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है, जबकि देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी नेपाली कांग्रेस चार निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

वहीं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है, जबकि अन्य पार्टियां दो निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं। देशभर में मतों की गिनती जारी रहने के बीच अपेक्षाकृत नई राजनीतिक ताकत आरएसपी शुरुआती दौर में सबसे आगे निकल कर सामने आई है।

165 सदस्य चुने जाएंगे

वोटों की गिनती फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (एफपीटीपी) सिस्टम के तहत चल रही है, जिसके जरिए संसद के निचले सदन के 165 सदस्य चुने जाएंगे।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को मिली पहली जीत

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की उम्मीदवार रंजू न्यूपाने (दर्शना) ने काठमांडू-1 से संसदीय सीट जीत ली है। दर्शना ने 15,455 वोट हासिल करके नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार प्रबल थापा को हराया है। जिन्हें 6,364 वोट मिले। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के उम्मीदवार रबींद्र मिश्रा, जो पिछले दो चुनावों में मामूली अंतर से हार गए थे, 3,972 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस परिणाम से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को अपनी पहली जीत मिली है।

बालेन शाह बनेंगे पीएम?

सबसे ज्यादा चर्चा काठमांडू के लोकप्रिय मेयर और पूर्व रैपर बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी की हो रही है. नई पार्टी होने के बावजूद उसने शुरुआती गिनती में पारंपरिक दलों को पीछे छोड़ दिया है. अगर उनकी पार्टी जीती तो उनके पीएम बनने की चर्चा है. फिलहाल देशभर में मतगणना जारी है और अंतिम नतीजे आने में अभी समय लग सकता है, लेकिन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि इस बार नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

काठमांडू-1 से RSP उम्मीदवार रणजू न्यौपाने की जीत

नेपाल का चुनाव रिजल्ट: काठमांडू-1 सीट पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की उम्मीदवार रणजू न्यौपाने (दर्शना) ने जीत दर्ज कर ली है. अंतिम मतगणना में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया.

  • रणजू न्यौपाने (RSP): 15,455 वोट
  • प्रबल थापा (नेपाली कांग्रेस): 6,364 वोट
  • रविंद्र मिश्रा (राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी): 3,972 वोट

इस जीत के साथ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को चुनाव में अपनी पहली आधिकारिक सीट मिल गई है.

नेपाल में कैसे होता है मतदान और वोटों की गिनती?

नेपाल का चुनाव रिजल्ट: नेपाल में चुनाव मिश्रित प्रणाली से होते हैं, यानी मतदाता चुनाव के दिन दो अलग-अलग बैलेट पेपर पर वोट डालते हैं.

पहला बैलेट (FPTP सिस्टम)

  • देश को 165 निर्वाचन क्षेत्रों में बांटा गया है.
  • हर क्षेत्र से एक उम्मीदवार चुना जाता है.
  • जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, वही सीट जीतता है. जैसे भारत में लोकसभा सांसद चुने जाते हैं.

दूसरा बैलेट (PR सिस्टम)

  • प्रतिनिधि सभा की 110 सीटें प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन से भरी जाती हैं.
  • इस वोट में पूरा देश एक ही निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है.
  • पार्टियां पहले से उम्मीदवारों की सूची चुनाव आयोग को देती हैं.
  • पूरे देश में मिले वोट प्रतिशत के आधार पर पार्टियों को सीटें दी जाती हैं.

कौन हैं पीएम पद के दावेदार बालेंद्र शाह ‘बालेन’

नेपाल का चुनाव रिजल्ट: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के पीएम पद के संभावित दावेदार बालेंद्र शाह, जिन्हें ‘बालेन’ के नाम से जाना जाता है, नेपाल की राजनीति में तेजी से उभरे नए चेहरे हैं.

  • उम्र: 35 साल, जन्म 1990 में काठमांडू में.
  • पहचान: पहले अंडरग्राउंड हिप-हॉप कलाकार रहे, गानों में भ्रष्टाचार और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई.
  • पहली जीत: 2022 में काठमांडू के पहले स्वतंत्र मेयर चुने गए.
  • छवि: युवा सुधारक के तौर पर पहचान, टैक्स चोरी, ट्रैफिक और कचरा प्रबंधन के खिलाफ अभियान चलाए.
  • राजनीतिक कदम: दिसंबर 2025 में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) में शामिल हुए.
  • चुनौती: इस चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली को उनके ही क्षेत्र में चुनौती दे रहे हैं.
  • बालेंद्र शाह का कहना है कि नई पीढ़ी की सबसे बड़ी मांग बेहतर शासन और पारदर्शिता है.

आज आ सकते हैं 165 सीटों के नतीजे

नेपाल का चुनाव रिजल्ट: नेपाल के आम चुनाव में पहले-पास्ट-द-पोस्ट (FPTP) सिस्टम की 165 सीटों के नतीजे आज शाम तक आने की उम्मीद है.

  • FPTP सीटें: 165 सीटों के नतीजे आज शाम तक साफ हो सकते हैं.
  • प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन: 110 सीटों के नतीजे आने में अभी कई दिन लग सकते हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰