मिडिल ईस्ट में जो हो रहा है, वह बहुत असामान्य है……..

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में पूरा मिडिल ईस्ट जल रहा है। इजरायल और अमेरिका आसमान से ही ईरान में भारी तबाही मचा रहे हैं। ईरान की राजधानी तेहरान में भारी तबाही देखने को मिल रही है। तो वहीं, ईरान भी इजरायल के अलावा मिडिल ईस्ट के विभिन्न देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 मार्च 2026, 07:36 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मिडिल ईस्ट में जो हो रहा है, वह बहुत असामान्य है……..
Photo: UB India News Archive

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में पूरा मिडिल ईस्ट जल रहा है। इजरायल और अमेरिका आसमान से ही ईरान में भारी तबाही मचा रहे हैं। ईरान की राजधानी तेहरान में भारी तबाही देखने को मिल रही है। तो वहीं, ईरान भी इजरायल के अलावा मिडिल ईस्ट के विभिन्न देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइल से लगातार हमले कर रहा है। इसके अलावा ईरान पर अब जमीनी हमला भी कभी भी शरू हो सकता है। इन सब के बीच मिडिल ईस्ट के हालात पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी बयान सामने आया है।

मिडिल ईस्ट के हालात असामान्य- राजनाथ सिंह

कोलकाता में मैरीटाइम कॉन्क्लेव “सागर संकल्प” को संबोधित करते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- “मिडिल ईस्ट  में जो हो रहा है, वह बहुत असामान्य है। आगे चलकर मिडिल ईस्ट में, या हमारे पड़ोस में परिस्थितियां किस दिशा में जाएंगी, इस पर अभी ठोस टिप्पणी करना कठिन है। यदि हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज या पूरे पर्शियन गल्फ क्षेत्र को देखें, तो यह विश्व की ऊर्जा सुरक्षा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जब इस क्षेत्र में disturbance या disruption होता है, तो उसका सीधा असर तेल और गैस की सप्लाई पर पड़ता है। यही नहीं, आज हम सप्लाई चेन में व्यवधान केवल ऊर्जा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी देख रहे हैं। इन अनिश्चितताओं का सीधा प्रभाव, अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार पर पड़ता है।”

हम सभी के लिए काफी चिंता की बात- राजनाथ सिंह

मिडिल ईस्ट का जिक्र करते हुए रथा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा- क्षेत्र में वर्तमान स्थिति काफी जटिल हो गई है, और ऐसा लगता है कि भविष्य में यह और भी अधिक डायनैमिक हो जाएगी। जिस तरह से अनेक देश जमीन पर, हवा में, समुद्र में और अब अंतरिक्ष में भी एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं,  यह वास्तव में हम सभी के लिए काफी चिंता की बात है। मुझे इससे भी ज्यादा चिंता इस बात की है कि यह Abnormality (असामान्यता)  न्यू नॉर्मल होता जा रहा है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- “आज मैरिटाइम डोमेन (समुद्री डोमेन) पहले की तुलना में, काफी बदल चुका है। आज के समय में मैरिटाइम डोमेन, केवल ट्रेड रूट या नौसैनिक ताकत तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि यह राष्ट्रीय लचीलापन, आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार और रणनीतिक स्वायत्तता का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। आज आवश्यकता है तो  निरंतरता की, समन्वय की और राष्ट्रीय संकल्प की। यदि हम सब मिलकर, मैरिटाइम विजन को आगे बढ़ाएं, तो आने वाले वर्षों में, भारत न केवल अपने हितों की रक्षा करेगा, बल्कि वैश्विक समुद्री स्थिरता में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।”

रक्षा मंत्री ने बताया भारत का दायित्व

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- “बदलती ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स के इस दौर में, समुद्र एक बार फिर विश्व की पॉवर बैलैंस के केंद्र में आ गए हैं। ऐसे समय में, एक प्रमुख समुद्री राष्ट्र के रूप में, भारत का यह दायित्व है कि वह confidence, capability और clear vision के साथ नेतृत्व प्रदान करे।”

आत्मनिर्भरता सिर्फ एक नारा नहीं- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा- “आज स्थिति यह है कि हम जिस आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े थे, उसके सकारात्मक परिणाम हमारे सामने है। आज भारतीय नौसेना के लिए भी, जितने वॉरशिर और सबमरीन ऑर्डर पर हैं, वे सभी भारतीय शिपयार्ड्स में बन रही हैं। आज हम design, engineering, construction और lifecycle support तक की पूरी क्षमता, अपने भीतर विकसित कर रहे हैं। यही तो आत्मनिर्भरता का वास्तविक अर्थ है। जब हम कहते हैं कि हम Builder’s Navy बन चुके हैं, तो यह कोई नारा नहीं है, यह जमीनी हकीकत है। आत्मनिर्भरता हमारे लिए केवल एक नारा नहीं रही बल्कि एक व्यावहारिक वास्तविकता के रूप में स्थापित हो रही है।”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰