स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस, आज लोकसभा में बोलेंगे गृह मंत्री अमित शाह

संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज तीसरा दिन है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में ही विपक्ष ने हंगामा शुरू किया है। ‘नरेंदर-सरेंडर’ के नारे लगा रहा है। नारेबाजी जारी है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का भारत पर असर और गैस-पेट्रोल की कमी पर चर्चा की मांग विपक्ष कर रहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 मार्च 2026, 06:01 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस, आज लोकसभा में बोलेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Photo: UB India News Archive

संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज तीसरा दिन है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में ही विपक्ष ने हंगामा शुरू किया है। ‘नरेंदर-सरेंडर’ के नारे लगा रहा है। नारेबाजी जारी है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का भारत पर असर और गैस-पेट्रोल की कमी पर चर्चा की मांग विपक्ष कर रहा है।

आज भी स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जानी है। इस पर चर्चा के लिए कल 10 घंटे का समय तय हुआ है, जिसमें मंगलवार को करीब 7 घंटे तक बहस हो चुकी है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन को संबोधित करेंगे।

मंगलवार को सत्र के दूसरे दिन विपक्षी सांसद ओम बिरला पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। 50 से अधिक सांसदों के प्रस्ताव के समर्थन में वोट करने के बाद पीठासीन अधिकारी ने इसे सदन में पेश करने और चर्चा की मंजूरी दी थी।

बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि बजट सत्र के दौरान 20 बार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोका-टोका गया। उन्हें बार बार रूलिंग बुक दिखाई गई। विपक्ष ने कहा कि स्पीकर सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।

वहीं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ओम बिरला पर लगे आरोप झूठे हैं। वे निष्पक्षता से सदन की कार्यवाही चलाते हैं। 15वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष केवल 2 बार बोले। जब सेशन चलता है, तो विदेश चले जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष अपनी बात बोल के सदन से भाग जाते हैं। किसी और की बात नहीं सुनते हैं। फिर कहते हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया जाता है।

इससे पहले मंगलवार को सदन विपक्ष के हंगामे के बीच चला। चर्चा स्पीकर के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन को लेकर हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस प्रोटेस्ट को लेकर ऐसी बात कही जिसपर आज बीजेपी ने जबरदस्त हमला बोला। राहुल ने AI समिट पर बात की और कहा कि कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने आज बीजेपी की ओर से संबित पात्रा बोले। उन्होंने कहा कि राहुल की हंसी मीर जाफर जैसी थी। उन्होंने साबित कर दिया कि यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट के आर्किटेक्ट और डिजाइनर राहुल थे।

संसद में बोलते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। किरेन रिजिजू ने इशारों में कहा कि राहुल गांधी खुद को ज्ञानी समझते हैं। बिना फैक्ट चेक के आरोप लगाते हैं..उन्होंने कहा कि राहुल ने बयान दिया था कि उन्हें संसद में बोलने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं। रिजिजू ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि विपक्ष के कई सीनियर लीडर मौजूद थे। किसी ने राहुल गांधी को बताया नहीं कि बोलने के लिए स्पीकर की परमिशन जरूरी है। इसके बिना कोई सांसद अपनी मर्जी से नहीं बोल सकता।

जब संसद में किरेन रिजिजू अपनी बात खत्म कर रहे थे तो राहुल गांधी सदन में नहीं थे। वहां प्रियंका गांधी बैठी थीं। उन्होंने तुरंत बयान दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 12 साल में एक ही शख्स नहीं झुका वो हैं राहुल गांधी। जो सत्ता पक्ष के सामने कभी नहीं झुके..वो लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी हैं। प्रियंका ने कहा कि राहुल सच बोलते हैं और सरकार इस सच को पचा नहीं पाती।

 

हम आज भी चर्चा के लिए उत्सुक हैं- सांसद शशांक मणि

भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, “कल जो चर्चा हुई, उसमें सभी लोगों को बोलने का मौका मिला। मैं समझता हूं कि विपक्ष के सांसद भी संतुष्ट हैं कि अगर सदन को चलने दिया जा रहा है, तभी गणतंत्र की असली भाषा और उम्मीद जगती है। हम आज भी चर्चा के लिए उत्सुक हैं…”

ओम बिरला पर लगे आरोप झूठे- किरेन रिजिजू

इसके जवाब में किरेन रिजिजू ने कहा कि ओम बिरला पर लगे आरोप झूठे हैं। वे निष्पक्षता से सदन की कार्यवाही चलाते हैं। साथ ही राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि, जब सेशन चलता है, तो राहुल विदेश चले जाते हैं।

स्पीकर सरकार के दबाव में काम कर रहे- कांग्रेस

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि बजट सत्र के दौरान 20 बार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोका-टोका गया। उन्हें बार बार रूलिंग बुक दिखाई गई। विपक्ष ने कहा कि स्पीकर सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।

कांग्रेस ने ओम बिरला पर पक्षपात करने का आरोप लगाया

मंगलवार को कांग्रेस की ओर से स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। कांग्रेस की ओर से सांसद गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत की। कांग्रेस सांसद ने ओम बिरला पर विपक्षी सांसदों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया।

 

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰