प्रधानमंत्री मोदी केरल और तमिलनाडु की यात्रा पर, 15000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलानयास किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 11 मार्च 2026 को केरल और तमिलनाडु की यात्रा पर है । प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:30 बजे केरल के एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलानयास किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी किया। इसके बाद, शाम लगभग 5:45 बजे, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 मार्च 2026, 10:02 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री मोदी केरल और तमिलनाडु की यात्रा पर, 15000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलानयास किया
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 11 मार्च 2026 को केरल और तमिलनाडु की यात्रा पर है । प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:30 बजे केरल के एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलानयास किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी किया। इसके बाद, शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलानयास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल दौरे के दौरान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। राज्य के तटीय शहर कोच्चि में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

केरल में मछुआरा समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा केरल का नाम बदलकर केरलम किया जाना ‘मलयाली’ भाइयों के लिए खुशी का क्षण है। केरल में 2018 की बाढ़ के दौरान मछुआरा समुदाय की भूमिका सराहनीय रही। धीवारा सभा 50 वर्षों से मछुआरों के अधिकारों के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार ने मत्स्य पालन समुदाय और उनकी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहलें की हैं।

प्रधानमंत्री ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें से प्रत्येक की लागत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है। रेलवे क्षेत्र में भी 142 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया। साथ ही क्षेत्र में कनेक्टिविटी और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई गई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित तीन रेलवे स्टेशनों (शोरानूर जंक्शन, कुट्टीपुरम रेलवे स्टेशन और चंगनास्सेरी रेलवे स्टेशन) का भी उद्घाटन किया। लगभग 52 करोड़ रुपये की लागत से इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया है, जिसमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं, सुव्यवस्थित परिसंचरण क्षेत्र और बेहतर पहुंच व्यवस्था शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे वह एनडीए रैली को संबोधित भी करेंगे, जहां एआईएडीएमके, पीएमके, एएमएमके और टीएमसी के नेता भी मंच साझा करेंगे।

प्रमुख प्रोजेक्ट और निवेश
प्रधानमंत्री मोदी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सिटी गैस वितरण नेटवर्क का शिलान्यास करेंगे, जो निलगिरी और एरोड जिलों में 3,680 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ कार्यान्वित होगा। इससे 8.8 लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन, 200 से अधिक व्यावसायिक संस्थानों को गैस और 201 से ज्यादा सीएनजी स्टेशन उपलब्ध होंगे। साथ ही, पीएम मोदी IOCL ल्यूब प्लांट, मणाली, चेन्नई का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट की क्षमता 672 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष है, जो भारत की ल्यूब्रिकेंट्स निर्माण क्षमता को मजबूत करेगा।

ग्रामीण सड़क, हाईवे और रेलवे कनेक्टिविटी
प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 370 किमी लंबी 89 ग्रामीण सड़कें का उद्घाटन करेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। इसके साथ ही वह NH-81 पर गंगाइकोंडा चोलापुरम के पास ग्रीनफील्ड बाईपास का शिलान्यास करेंगे। मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, दो एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इससे तमिलनाडु और तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और पूर्वी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा।

बेहतर प्रशासन स्थापित करेगी एनडीए
भाजपा तमिलनाडु प्रभारी पीयूष गोयल ने कहा कि एनडीए डीएमके सरकार को राज्य में बेहतर प्रशासन स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अच्छे प्रशासन और विकास के लिए एनडीए को समर्थन देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “डीएमके अब एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित है। लोग भ्रष्टाचार और अधूरी योजनाओं से थक चुके हैं और विकास की दिशा में एनडीए के एजेंडे से जुड़ रहे हैं।” पीएम मोदी ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित किया। इससे दक्षिण तमिलनाडु में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक अवसर बढ़ेंगे और शहर की वैश्विक प्रतिबद्धता मजबूत होगी।

तिरुचिरापल्ली में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस अवसंरचना, ल्युब्रिकेंट निर्माण, ग्रामीण संपर्क, राजमार्ग विकास और रेलवे सेवाओं सहित प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करती हैं।

प्रधानमंत्री पेट्रोलियम क्षेत्र में नीलगिरी और इरोड जिलों में भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड के 3,680 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से निर्मित सिटी गैस वितरण नेटवर्क की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से 8.8 लाख से अधिक घरों को पीएनजी कनेक्शन मिलेंगे, 200 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को गैस की आपूर्ति होगी और 201 से अधिक सीएनजी स्टेशन स्थापित होंगे।

प्रधानमंत्री चेन्नई के मनाली में स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के 672 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता वाले ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लगभग 1,490 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित यह संयंत्र भारत की ल्यूब्रिकेंट उत्पादन क्षमता को मजबूत करेगा।

श्री मोदी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तमिलनाडु में 370 किलोमीटर लंबी 89 ग्रामीण सड़कों का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बाजारों, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा। प्रधानमंत्री एनएच-81 पर गंगईकोंडा चोलपुरम के पास ग्रीनफील्ड बाईपास की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री दो अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों, दो एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और एक यात्री रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिससे तमिलनाडु और तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और पूर्वी भारत सहित अन्य क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। इन रेलगाड़ियों के शुरू होने से यात्रियों को लाभ होगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰