एक वार ने कैसे बदला युद्ध का गणित?

ईरान की मिसाइल क्षमता को लेकर सामने आई नई जानकारी ने वैश्विक सुरक्षा समीकरण को हिला दिया है। 4000 किलोमीटर तक मार करने वाली क्षमता ने यह साफ कर दिया है कि अब यह संघर्ष सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहा। इस एक घटनाक्रम ने दुनिया के बड़े हिस्से, खासकर यूरोप को भी संभावित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 21 मार्च 2026, 07:23 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एक वार ने कैसे बदला युद्ध का गणित?
Photo: UB India News Archive

ईरान की मिसाइल क्षमता को लेकर सामने आई नई जानकारी ने वैश्विक सुरक्षा समीकरण को हिला दिया है। 4000 किलोमीटर तक मार करने वाली क्षमता ने यह साफ कर दिया है कि अब यह संघर्ष सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहा। इस एक घटनाक्रम ने दुनिया के बड़े हिस्से, खासकर यूरोप को भी संभावित खतरे के दायरे में ला दिया है।

इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ईरान की मिसाइलें वास्तव में 4000 किलोमीटर तक पहुंच सकती हैं, तो पेरिस और लंदन जैसे बड़े यूरोपीय शहर भी इसकी जद में आ सकते हैं। इससे नाटो देशों की सोच बदल रही है, क्योंकि अब तक इस संघर्ष को क्षेत्रीय माना जा रहा था, लेकिन अब यह वैश्विक सुरक्षा का मुद्दा बनता दिख रहा है।

कैसे बदला युद्ध का गणित? आसान भाषा में समझें

  • संघर्ष अब सीमित नहीं रहा… पहले यह टकराव सिर्फ पश्चिम एशिया तक माना जा रहा था, लेकिन 4000 KM की रेंज ने इसे वैश्विक बना दिया।
  • यूरोप भी दायरे में आया… इतनी दूरी तक मार करने की क्षमता का मतलब है कि पेरिस और लंदन जैसे शहर भी संभावित निशाने में आ सकते हैं।
  • दूर के बेस भी सुरक्षित नहीं… डिएगो गार्सिया जैसे दूरस्थ और सुरक्षित माने जाने वाले सैन्य ठिकाने भी अब खतरे में हैं।
  • डिफेंस सिस्टम पर दबाव… उन्नत मिसाइलों को रोकना मुश्किल हो रहा है, जिससे अमेरिका और नाटो के मिसाइल डिफेंस सिस्टम की परीक्षा हो रही है।
  • रणनीति बदलने को मजबूर देश… नाटो और पश्चिमी देशों को अब अपनी सुरक्षा और सैन्य रणनीति फिर से तय करनी पड़ रही है।
  • युद्ध का दायरा बढ़ा… अब सिर्फ जमीन या सीमित इलाकों तक लड़ाई नहीं, बल्कि लंबी दूरी से हमले का दौर शुरू हो गया है।
  • ऊर्जा और अर्थव्यवस्था पर असर… ऐसे हमलों से तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होती है, जिससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है।
  • मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ा… दुश्मन की इतनी लंबी पहुंच से देशों में डर और अनिश्चितता बढ़ती है, जो खुद एक बड़ी रणनीतिक ताकत होती है।

खोर्रमशहर-4 कितनी खतरनाक?

  • यह ईरान की बेहद शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल मानी जाती है।
  • लिक्विड फ्यूल (तरल ईंधन) से संचालित होती है।
  • एक टन से ज्यादा वजन का वारहेड ले जाने में सक्षम है।
  • क्लस्टर म्यूनिशन (एक साथ कई विस्फोट) का विकल्प मौजूद है।
  • लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता रखती है।
  • हवा में दिशा बदलने (मैन्युवरेबल) की तकनीक से लैस मानी जाती है।
  • इसी वजह से इसे इंटरसेप्ट करना और रोकना काफी मुश्किल हो जाता है।

क्यों अहम है डिएगो गार्सिया बेस?
डिएगो गार्सिया अमेरिका और ब्रिटेन का एक अहम सैन्य ठिकाना है, जो हिंद महासागर में स्थित है। यह बेस लंबे समय से अफगानिस्तान, इराक और पश्चिम एशिया में सैन्य अभियानों के लिए इस्तेमाल होता रहा है। यहां से भारी बमवर्षक विमान और सैन्य उपकरण तेजी से तैनात किए जा सकते हैं।

दूर होते हुए भी कैसे बना निशाना?
इस बेस की सबसे बड़ी ताकत इसकी दूरी थी, क्योंकि यह सामान्य युद्ध क्षेत्रों से काफी दूर है। लेकिन ईरान द्वारा इसे निशाना बनाने की कोशिश ने यह साबित कर दिया कि अब कोई भी ठिकाना पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इससे साफ संकेत मिला है कि ईरान दूर-दराज के रणनीतिक ठिकानों को भी निशाना बना सकता है।

मिसाइल डिफेंस सिस्टम की परीक्षा
इस हमले के दौरान अमेरिकी नौसेना ने एसएम-3 मिसाइल डिफेंस सिस्टम से इंटरसेप्शन की कोशिश की। यह सिस्टम सीधे टकराकर मिसाइल को नष्ट करता है। हालांकि इस घटना ने दिखाया कि आधुनिक और उन्नत मिसाइलों को रोकना अभी भी आसान नहीं है और सुरक्षा तंत्र के सामने बड़ी चुनौती है।

ईरान की बढ़ती आक्रामक रणनीति
ईरान ने हाल के दिनों में खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा ठिकानों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कुवैत के मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर ड्रोन हमले की खबरें सामने आई हैं। इसके साथ ही ईरान ने उन देशों को चेतावनी दी है जो अमेरिका को समर्थन दे रहे हैं। इसके साथ ही कतर के गैस प्लांट पर हुए हमले के बाद से भी कहीं न कहीं अमेरिका बैकफुट पर आया है।

अमेरिका की बढ़ती सैन्य तैयारी
अमेरिका ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। अतिरिक्त युद्धपोत और हजारों मरीन तैनात किए गए हैं। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य अभियान कम करने की बात कही है, लेकिन जमीनी स्तर पर तैयारियां लंबे टकराव की ओर इशारा कर रही हैं। हालांकि, ट्रंप ने युद्ध को थामने की भी बात कह चुके हैं। उनका कहना है कि हमारा लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब ह युद्ध रोकने पर विचार कर सकते हैं।

वैश्विक खतरे में बदलता संघर्ष
यह घटनाक्रम दिखाता है कि यह संघर्ष अब क्षेत्रीय नहीं रहा। मिसाइल क्षमता, ऊर्जा संकट और सैन्य टकराव ने इसे वैश्विक खतरे में बदल दिया है। आने वाले समय में यह तय करेगा कि दुनिया कूटनीति की ओर बढ़ेगी या बड़े युद्ध की तरफ।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰