प्रधानमंत्री Narendra Modi, राज्यसभा में Middle East Conflict की वजह से बिगड़े हालात को लेकर संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी, संभावित ऊर्जा संकट को लेकर सरकार की तैयारी के बारे में बता रहे हैं। पीएम मोदी ने बताया कि मिडिल-ईस्ट का युद्ध पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। इसकी वजह से पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। हम युद्धरत और इस युद्ध से प्रभावित सभी देशों के साथ संपर्क में है। हमने सभी से युद्ध रोकने और तनाव को कम करने की अपील की है।
राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा इस युद्ध से व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं. गैस, फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई प्रभावित हो रही है. गल्फ देशों में एक करोड़ से ज्यादा भारतीय लोग रहते हैं. उनकी सुरक्षा भी भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता है. हॉर्मुज स्ट्रेट में बहुत सारे जहाज फंसे हैं, इसमें बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स हैं.
‘भारतीयों की सुरक्षा हमारी बड़ी प्राथमिकता’, लोकसभा में बोले पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हमारे मिशन नियमित रूप से एडवाइजरी जारी कर रहे हैं. यहां भारत में और अन्य प्रभावित देशों में 24×7 कंट्रोल रूप और आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं. इनके माध्यम से सभी प्रभावितों को त्वरित जानकारी दी जा रही है. संकट की इस स्थिति में देश-विदेश में भारतीयों की सुरक्षा हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता रही है.’
हर भारतीय को दी जा रही जरूरी मदद – प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘ये आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए. जब से ये युद्ध शुरू हुआ है, तब से ही प्रभावित क्षेत्रों में हर भारतीय को जरूरी मदद दी जा रही है.’
मुश्किल हालात में परिवारजनों को दी जा रही मदद – पीएम मोदी
उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद पश्चिम एशिया के ज्यादातर राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो राउंड फोन पर बात की है. सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है. दुर्भाग्य से इस दौरान कुछ लोगों की दुखद मृत्यु हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं. ऐसे मुश्किल हालात में परिवारजनों को मदद दी जा रही है.’
युद्ध की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था हुई प्रभावित – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘एनर्जी आज इकोनॉमी की जरूरत है. दुनिया भर की अर्थव्यवस्था प्रभावित है और भारत पर कम से कम प्रभाव हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं, सरकार एक रणनीति के साथ काम कर रही है. देश के फंडामेंटल्स मजबूत हैं.’
बिजली की डिमांड बढ़ेगी तो नहीं कम होगा कोयला – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘देश के किसानों को संकट से बचाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं. पिछले 10 सालों में 6 यूरिया प्लांट शुरू किए गए हैं. तेल और गैस की तरह खाद के आयात को डायवर्सिफाई किया गया है. बिजली की डिमांड गर्मी के चलते बढ़ेगी, लेकिन कोयले के स्टॉक पर्याप्त हैं. सभी सिस्टम की मॉनिटरिंग भी की जा रही है.’







