आस्था का उमड़ा सागर , राममय हुआ पटना……………….

रामनवमी के अवसर पर डाक बंगला चौराहा (श्री राम चौक) शुक्रवार को आस्था, उल्लास और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। भव्य शोभा यात्रा, भक्ति गीतों और जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच शहर के विभिन्न हिस्सों से 52 शोभायात्राएं और झांकियां डाकबंगला चौराहे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 मार्च 2026, 07:09 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आस्था का उमड़ा सागर , राममय हुआ पटना……………….
Photo: UB India News Archive

रामनवमी के अवसर पर डाक बंगला चौराहा (श्री राम चौक) शुक्रवार को आस्था, उल्लास और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। भव्य शोभा यात्रा, भक्ति गीतों और जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच शहर के विभिन्न हिस्सों से 52 शोभायात्राएं और झांकियां डाकबंगला चौराहे पर पहुंचीं, जहां मुख्य मंच पर मौजूद अतिथियों की ओर से उनकी आरती उतारी गई।

नितिन ने किया शोभा यात्रा का पूजन और अभिनंदन : 

रामनवमी के अवसर पर पटना स्थित डाकबंगला चौराहे पर श्रीश्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के बैनर तले कंकड़बाग और कदमकुआं जैसे विभिन्न क्षेत्रों से आई आकर्षक झांकियों का अभिनंदन समिति के समन्वयक व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व सीएम नीतीश कुमार ने आरती उतारकर स्वागत किया। अभिनंदन समिति के संयोजक व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच का संचालन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों के सर्वोच्च प्रतीक हैं।

देर रात तक रहा जमावड़ा

डाकबंगला चौराहा(श्रीराम चौक) पर शाम से लेकर देर रात तक रामभक्तों के सैलाब से पटा रहा। झांकियों के स्वागत के लिए लोकनायक जयप्रकाश भवन के बाहर मुख्य मंच तैयार किया गया था। जहां से झांकियों का स्वागत किया गया। डाकबंगला चौराहा पर झांकियां का पहुंचना शाम साढ़े छह बजे से शुरू हुआ जो रात साढ़े 12 बजे के बाद तक जारी रहा। झांकियों में शामिल झूमते रामभक्त पसीने से तर-बतर होने के बावजूद उत्साह से लबरेज दिखे।

‘राम के थे, राम के हैं और राम के रहेंगे.. गीत पर श्रद्धालु झूमे

कार्यक्रम में भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने जब ‘राम के थे, राम के हैं और राम के रहेंगे…’ गीत से शुरुआत की। इसके बाद ‘रामजी आए पैदल सीताजी के अभारी हैं, हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी.’ और ‘बिहार का बच्चा बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा’ जैसे गीतों पर चौराहा पर मौजूद लोग झूमते-थिरकते रहे। कार्यक्रम के एक अन्य आकर्षण रामायण धारावाहिक में भगवान श्री राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविंल भी रहे। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मुख्य मंच के पास ठिठक जाते थे। लोगों के भीड़ को आगे बढ़ाने में कार्यकर्ताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर से निकलने वाली सभी 52 झांकियों व शोभायात्राओं में महिलाओं की काफी भागीदारी देखने को मिली। डाकबंगला चौराहा पर रूपसपुर, महेन्द्रू और ट्रांसपोर्ट नगर से पहुंची शोभायात्रा व झांकियां दस किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर पहुंची। सबसे लंबी शोभायात्रा में मीठापुर, सिपारा, बाजार समिति, रूपसपुर, कंकड़बाग आदि शामिल रहा। डाकबंगला चौराहा पर पहुंचने वाले शोभा यात्राओं में जहां डीजे, डॉल्बी साउंड के रिद्म पर युवा नाचते-गाते, झूमते रहे।

मुख्य मंच से अतिथियों ने झांकियों की उतारी आरती

‘राम के थे, राम के हैं और राम के रहेंगे.. गीत पर श्रद्धालु झूमे

कार्यक्रम में भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने जब ‘राम के थे, राम के हैं और राम के रहेंगे…’ गीत से शुरुआत की। इसके बाद ‘रामजी आए पैदल सीताजी के अभारी हैं, हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी.’ और ‘बिहार का बच्चा बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा’ जैसे गीतों पर चौराहा पर मौजूद लोग झूमते-थिरकते रहे। कार्यक्रम के एक अन्य आकर्षण रामायण धारावाहिक में भगवान श्री राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविंल भी रहे। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मुख्य मंच के पास ठिठक जाते थे। लोगों के भीड़ को आगे बढ़ाने में कार्यकर्ताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर से निकलने वाली सभी 52 झांकियों व शोभायात्राओं में महिलाओं की काफी भागीदारी देखने को मिली। डाकबंगला चौराहा पर रूपसपुर, महेन्द्रू और ट्रांसपोर्ट नगर से पहुंची शोभायात्रा व झांकियां दस किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर पहुंची। सबसे लंबी शोभायात्रा में मीठापुर, सिपारा, बाजार समिति, रूपसपुर, कंकड़बाग आदि शामिल रहा। डाकबंगला चौराहा पर पहुंचने वाले शोभा यात्राओं में जहां डीजे, डॉल्बी साउंड के रिद्म पर युवा नाचते-गाते, झूमते रहे।

शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की शाम श्री रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहा पर रामनवमी शोभायात्रा अभिनन्दन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा का स्वागत कर आरती की तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सुख और समृद्धि की कामना की। और लोगों से कहा कि वे बेहतर ढंग से रामनवमी मनाएं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, फुलवारीशरीफ विधायक श्याम रजक, विधायक चेतन आनंद, विधायक रूहैल रंजन, विधान पार्षद संजय मयूख उपस्थित थे। आयोजकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया।इस अवसर पर जदयू नेता निशांत कुमार भी मौजूद थे।

हनुमान मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया 21 क्विंटल लड्डू

भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव पर आयोजित रामनवमी के मौके पर पंचरूपी हनुमान मंदिर राजवंशीनगर बेली रोड पटना में पूजा अर्चना की गयी।

मौके जदयू नेता निशांत कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू विधान पार्षद संजय गांधी, जदयू महासचिव अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, कांग्रेस नेता रौशन सिंह सहित कई गणमान्य लोगों दर्शन पूजन किया। मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मंदिर का पट गुरुवार की रात तीन बजे से भक्तों के खोल दिया गया। लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा भक्तों ने हनुमान जी का दर्शन पूजा किया। रामनवमी आयोजन समिति के संयोजक एवं मंदिर न्यास समिति के सचिव मोहित प्रकाश ने बताया कि मंदिर के बाहर भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि लगभग 10 क्विंटल नैवेद्यम और लाभग 11 क्विंटल सामान्य लड्डू भगवान को चढ़ाये गए। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भगवान राम के जन्म के बाद छप्पण भोग से भगवान को अर्पण किया गया। मौके पर बड़ी भक्ताें हनुमान जी की पूजा- अर्चना की।

चैत्र शुक्ल नवमी (रामनवमी) के अवसर पर शहर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पटना जंक्शन, राजवंशी नगर सहित शहर के अन्य इलाकों में स्थित हनुमान मंदिर में अल सुबह से लोगों ने हनुमान लला का दर्शन व पूजन किया।

पटना जंक्शन और राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में गुरुवार शाम से ही दर्शन-पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु रात सवा दो बजे के बाद मंदिर में पहुंच पूजा-अर्चना की। हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुक्रवार मध्य रात्रि तक चलता रहा। सुबह के वक्त कतार महालेखाकार भवन तक पहुंच गई थी।

रात में मंदिर का पट खुलने के समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंदिर स्थान न्यास के सचिव सायण कुणाल, किशोर कुणाल की पत्नी अनीता कुणाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री रामकृपाल यादव, मंदिर के एसीईओ बीके मिश्रा, टेंपल सुपरिंटेंडेंट के सुधाकरण, पंडित भवनाथ झा, एमएलसी अजय सिंह, विजय सिंह, प्रदीप जैन, अभिषेक माथुर आदि मौजूद रहे। पटना जंक्शन हनुमान मंदिर के हनुमान लला के पूजा के लिए गुरुवार शाम छह बजे से कतारबद्ध श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन रात सवा दो बजे के बाद शुरू हुआ। लगातार दर्शन-पूजन के बावजूद भक्तों की कतार सुबह पांच से छह बजे के बीच आर ब्लॉक चौराहे से उत्तर महालेखाकार भवन तक पहुंच गई। केशरी नंदन हनुमान के जयघोष से पूरा इलाका गूंजता रहा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰