बंगाल में बवाल : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर हमला ,कोलकाता के कई इलाकों में तनाव…………

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भवानीपुर विधानसभा सीट के निर्वाचन अधिकारी (आरओ) को हटाने की मांग की है. पार्टी का आरोप है कि आरओ के शुवेंदु अधिकारी से करीबी संबंध हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं. यह मांग राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 अप्रैल 2026, 07:25 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बंगाल में बवाल : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर हमला ,कोलकाता के कई इलाकों में तनाव…………
Photo: UB India News Archive
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भवानीपुर विधानसभा सीट के निर्वाचन अधिकारी (आरओ) को हटाने की मांग की है. पार्टी का आरोप है कि आरओ के शुवेंदु अधिकारी से करीबी संबंध हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं. यह मांग राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को सौंपे गए ज्ञापन में की गई. टीएमसी का कहना है कि आरओ पहले नंदीग्राम-2 में पदस्थ थे, जहां सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी शुभेंदु अधिकारी के साथ नजदीकी देखी गई थी. ममता बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. TMC का आरोप है कि इस तरह की नियुक्ति से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है और इसे तुरंत बदला जाना चाहिए. इधर चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर हमला हुआ है.
अधीर रंजन चौधरी पर हमला
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है. इस बीच मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के चुनाव प्रचार के दौरान हंगामा हो गया. जानकारी के मुताबिक, प्रचार के दौरान कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी अपने समर्थकों के साथ बहरामपुर के वार्ड नंबर 19 में प्रचार कर रहे थे. इसी दौरान टीएमसी पार्षद भीष्मदेव करमाकर अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और कथित तौर पर प्रचार रोकने की कोशिश की. इसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. गौरतलब है कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है.
मथाभंगा से बीजेपी प्रत्याशी निसीथ प्रामाणिक के खिलाफ 16 क्रिमिनल केस
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच कूच बिहार जिले की मथाभंगा सीट से बीजेपी उम्मीदवार निसीथ प्रामाणिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ हत्या, दंगा भड़काने और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े कुल 16 आपराधिक मामले लंबित हैं. हालांकि, अभी तक किसी भी मामले में उन्हें दोषी करार नहीं दिया गया है.
हलफनामे के अनुसार, इन मामलों में से 11 केस 2018 से 2024 के बीच दर्ज हुए हैं, जबकि बाकी 2009 से 2014 के बीच के हैं. 2020 में दर्ज एक मामले में उन पर जानलेवा हथियारों के साथ दंगा करने और हत्या का आरोप है. वहीं मार्च 2024 में दर्ज एक अन्य मामले में डकैती की तैयारी और अवैध हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं.
पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रह चुके प्रामाणिक 2019 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. भाजपा का दावा है कि उनके खिलाफ दर्ज अधिकांश मामले राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित हैं. पार्टी नेताओं के मुताबिक, ये मामले तब दर्ज किए गए जब उन्होंने तृणमूल से अलग होकर भाजपा का दामन थामा.
अमित शाह के रोड शो में हंगामा, 3 एफआईआर दर्ज, कोलकाता के कई इलाकों में तनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता रोड शो के दौरान हुए हंगामे को लेकर अब तक तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के नामांकन के मौके पर आयोजित इस रोड शो का तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिससे कार्यक्रम अव्यवस्थित हो गया. दक्षिण कोलकाता के कालीघाट और हजरा समेत कई इलाकों में तनाव और नारेबाजी देखने को मिली. पुलिस के मुताबिक, दो एफआईआर अलीपुर थाने में दर्ज की गई हैं. एक चुनाव आयोग की शिकायत पर आचार संहिता उल्लंघन को लेकर और दूसरी स्वतः संज्ञान में. वहीं, एक एफआईआर कालीघाट थाने में भी दर्ज की गई है.
चुनाव आयोग ने संयुक्त बीडीओ को किया निलंबित
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए एक संयुक्त बीडीओ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के खंडाघोष क्षेत्र में तैनात संयुक्त बीडीओ ज्योत्सना खातून को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है. निर्वाचन आयोग ने यह कदम राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश के आधार पर उठाया. आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में स्पष्ट किया कि प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए खातून के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि आयोग ने इस कार्रवाई के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उठाया गया यह कदम प्रशासनिक सतर्कता के रूप में देखा जा रहा है.
CM ममता ने मालदा उपद्रव का ठिकरा AIMIM, बीजेपी और कांग्रेस पर फोड़ा
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले में एआईएमआईएम के पूर्व उम्मीदवार मोफक्करुल इस्लाम को पुलिस ने बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. उन्हें इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है, जिस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घंटों तक अधिकारियों को प्रखंड कार्यालय में रोके रखा था.
इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण कर रही है, जिसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस ने अब तक इस केस में आईएसएफ उम्मीदवार समेत 35 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 19 मामले दर्ज किए गए हैं.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना के लिए एआईएमआईएम, भाजपा और आईएसएफ पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया.
घटना की शुरुआत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में हुए प्रदर्शन से हुई थी, जो हिंसक हो गया और न्यायिक अधिकारियों के घेराव तक पहुंच गया. इस पूरे घटनाक्रम ने चुनावी माहौल में राजनीतिक विवाद को और तेज कर दिया है.
अभिषेक बनर्जी बोले- हम वोटरों के साथ
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी उन मतदाताओं के साथ खड़ी रहेगी जिनके नाम पूरक मतदाता सूची से हटाए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा निर्वाचन आयोग पर दबाव डालकर वैध मतदाताओं के नाम हटाने और बाहरी लोगों को सूची में जोड़ने की कोशिश कर रही है.
बनर्जी ने आश्वासन दिया कि जिनका नाम सूची में नहीं है, उनके लिए पार्टी कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर लड़ाई लड़ेगी. साथ ही उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की.
उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई, नोटबंदी और लॉकडाउन जैसे मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा और दावा किया कि आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. बनर्जी ने भाजपा पर दोहरी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक तरफ पिछड़ों और आदिवासियों की बात करती है, जबकि दूसरी ओर उनके खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़े हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और अपने मत का इस्तेमाल ईवीएम के जरिए करें.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰