पार्टी के आंखों का तारा कैसे आंखों को चुभने लगे …………..

सियासत की तासीर अजीब होती है. कभी दोस्त दुश्मन होता है तो कभी दुश्मन दोस्त. राजनीत में पल-पल हवा का रुख बदलता रहता है. आंखों का तारा कब आंखों को चुभने लगे, यह कोई नहीं जानता. राघव चड्ढा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. कल तक राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के यूथ आईकन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 अप्रैल 2026, 07:31 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पार्टी के आंखों का तारा कैसे आंखों को चुभने लगे …………..
Photo: UB India News Archive
सियासत की तासीर अजीब होती है. कभी दोस्त दुश्मन होता है तो कभी दुश्मन दोस्त. राजनीत में पल-पल हवा का रुख बदलता रहता है. आंखों का तारा कब आंखों को चुभने लगे, यह कोई नहीं जानता. राघव चड्ढा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. कल तक राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के यूथ आईकन के रूप में देखे जाते थे. आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा में फ्यूचर का स्टार लीडर नजर आता था. मगर आज हालात ऐसे हो गए कि राघव चड्ढा की आम आदमी पार्टी ने बोलती ही बंद कर दी. आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा के पर कतर दिए. अब वह राज्यसभा में उपनेता पद पर नहीं रहे. उनके बोलने की टाइमिंग पर भी कैंची चल गई है. बीते कुछ समय से राघव चड्ढा अक्सर आम आदमी के मुद्दे संसद में उठाते थे. ये ऐसे मुद्दे होते थे, जो अक्सर संसद में नहीं गूंजते थे. अब सवाल है कि आखिर आम आदमी की बात करते-करते राघव चड्ढा कैसे आम आदमी पार्टी का विलेन बन गए?
सबसे पहले हालिया एक्शन पर नजर डालते हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को वह फैसला लिया, जिसकी आशंका जताई जा रही थी. सियासी गलियारों में यह चर्चा आम थी कि राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी में सबकुछ सही नहीं चल रहा. यह बात गुरुवार को सच भी साबित हो गई. राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया. आम आदमी पार्टी ने उनकी जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को खत लिखकर कहा कि अब राघव चड्ढा को पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए.
आम आदमी पार्टी का कलह
बस यही वो फैसला था, जिसने आम आदमी पार्टी के भीतर के कलह को सरेआम कर दिया. यह कोई संगठनात्मक बदलाव नहीं था. यह राघव चड्ढा पर आम आदमी पार्टी का एक्शन था. यह इस बात का सबूत था कि आम आदमी पार्टी राघव चड्ढा से अब खुश नहीं है. राघव चड्ढा कभी अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते थे. वह कभी पार्टी की आवाज को प्रमुखता से रखते थे. मगर बीते कुछ समय से उनकी चुप्पी ने आम आदमी पार्टी को इस एक्शन पर मजबूर कर दिया. कभी आम आदमी पार्टी का चमकता सितारा आज पार्टी के लिए ‘विलेन’ बन गया है. सवाल यह है कि आम आदमी के मुद्दे उठाते-उठाते वे पार्टी के लिए कैसे परेशानी का सबब बन गए?
Raghav chadha
राघव चड्ढा कभी अरविंद केजरीवाल के खास थे. (फाइल फोटो)
बीते कुछ समय से राघव चड्ढा के स्टैंड में बड़ा बदलाव आया है. पहले वह मुखर होकर पार्टी की आवाज उठाते थे. वह पार्टी के मसलों पर मीडिया को ब्रीफ करते थे. पार्टी लाइन की बातें करते थें. पार्टी की हर बात पर पुरजोर आवाज उठाते थे. मगर अचानक कुछ समय से वह पार्टी से इतर जनहित के मुद्दे उठाने लगे थे. वह पार्टी के मसले पर अक्सर चुप रहने लगे थे. राघव चड्ढा ने राज्यसभा में कई ऐसे मुद्दे उठाए जो सीधे आम आदमी से जुड़े थे. मसलन-
  • उन्होंने मोबाइल डेटा की एक्सपायरी और रोलओवर की समस्या पर बात की.
  • उन्होने एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने और अतिरिक्त बैगेज चार्ज की ‘लूट’ पर सवाल खड़े किए.
  • गिग वर्कर्स यानी जोमैटो, ब्लिंकिट और स्विगी जैसे ऐप्स के डिलीवरी बॉयज की कम मजदूरी का मसला उठाया और 10 मिनट डिलीवरी के दबाव और सामाजिक सुरक्षा की कमी पर जोर दिया.
  • पैटरनिटी लीव यानी पितृत्व अवकाश को अधिकार बनाने, खाने में मिलावट, फ्लाइट डिले, पेपर लीक और टोल प्लाजा की लूट जैसे मुद्दे भी उठाए.
आम आदमी पार्टी को नहीं पसंद आया राघव का यह स्टैंड
इन मुद्दों के वीडियो वायरल हुए और आम लोग इनसे जुड़ गए. राघव चड्ढा की छवि बदलती गई. आम लोगों में लगा कि उनकी बात कहने वाला संसद में कोई है. उनका कहना था कि वह आम आदमी की बात करते हैं जो उनकी पार्टी का भी मूल मंत्र है. मगर आम आदमी पार्टी को यह पसंद नहीं आया. आम आदमी पार्टी का कहना है कि राघव चड्ढा पार्टी के मुद्दे नहीं उठाते. वह भाजपा या पीएम मोदी के खिलाफ सख्ती से नहीं बोलते. हालांकि, यह हकीकत है कि आम आदमी पार्टी की नाराजगी का सबसे बड़ा कारण राघव चड्ढा की ‘चुप्पी’ है. वह भी उस मसले पर जो मसला सीधे अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है.
Raghav chadhaराघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है. (फाइल फोटो)
एक्शन का सबसे बड़ा कारण 
जी हां, जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुए थे, तब राघव चड्ढा लंदन में थे. वापस आने के बाद भी उन्होंने पार्टी के लिए ज्यादा कुछ न बोला और न किया. ऐसा आम आदमी पार्टी का कहना है. इसके अलावा, जब राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मिीष सिसोदिया को बरी किया, तब भी राघव चड्ढा चुप रहे. वे पार्टी ऑफिस में अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे. न ही कोई बयान दिया. जबकि इस मामले पर आम आदमी पार्टी के सभी नेता अपने-अपने तरह से बयान देते दिखे. इन सबके बाद पार्टी को लगने लगा कि राघव चड्ढा अब आम आदमी पार्टी का स्टैंड नहीं लेते हैं. वह केवल अपना चेहरा चमका रहे हैं. पार्टी से उनका कोई लेना-देना नहीं.
आप के आरोप और राघव का पलटवार
तभी तो अतिशी से लेकर संजय सिंह तक ने कहा कि राघव चड्ढा भाजपा से डरते हैं. वे ‘रियल इश्यू’ नहीं उठाते, सिर्फ ‘सॉफ्ट इश्यू’ जैसे एयरपोर्ट का चाय-समोसा महंगा होने पर बोलते हैं. पार्टी का आरोप है कि राघव चड्ढा पार्टी लाइन नहीं फॉलो करते. आरोप है कि राघव चड्ढा ने इम्पीचमेंट मोशन पर भी साइन नहीं किए और पंजाब चुनावों से पहले पंजाब के मुद्दे भी नहीं उठाए. हालांकि, राघव चड्ढा का कहना है कि वह संसद में आम आदमी के मुद्दे उठाते रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा कि क्या आम आदमी के मुद्दे उठाना कोई गुनाह है? क्या मैंने कुछ अपराध किया है? उन्होंने आगे कहा कि उनकी चुप्पी को हार मत समझा जाए. वह चुप हुए हैं, मगर हारे नहीं हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰