क्या बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट लेने के संकेत दे रही है?

बिहार में महागठबंधन के साथ मिलकर नीतीश कुमार के सरकार बनाने की चर्चा पर राजद नेता भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान देकर सियासी बहस को नई हवा दे दी है. उन्होंने कहा है कि ऐसे तो नीतीश कुमार 3 बार पलट चुके हैं, अगर चौथी बार पलट जाते हैं तो इसमें आश्चर्य की कोई बात […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 5 अप्रैल 2026, 06:43 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट लेने के संकेत दे रही है?
Photo: UB India News Archive
बिहार में महागठबंधन के साथ मिलकर नीतीश कुमार के सरकार बनाने की चर्चा पर राजद नेता भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान देकर सियासी बहस को नई हवा दे दी है. उन्होंने कहा है कि ऐसे तो नीतीश कुमार 3 बार पलट चुके हैं, अगर चौथी बार पलट जाते हैं तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है. आगे-आगे देखिए होता है क्या. उन्होंने संकेत दिया कि महागठबंधन के साथ सरकार बनने का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा, लेकिन बिहार की राजनीति में कुछ भी संभव है. खास बात यह है कि भाई वीरेंद्र का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में राजनीतिक अस्थिरता और संभावित परिवर्तन को लेकर सत्ता के गलियारों में गहमागहमी है.

नीतीश के ‘चौथी बार पलटने’ पर संकेत

वहीं, एक सवाल के जवाब में भाई वीरेंद्र ने कहा कि महागठबंधन के साथ सरकार बनने की बात को शीर्ष नेतृत्व तय करेगा. ऐसे तो नीतीश कुमार जी ‘पलटू राम’ के नाम से जाने जाते हैं, लेकिन हमको नहीं लगता कि तीन बार पलट चुके हैं, अगर चौथी बार पलटें तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है. इंतजार कीजिए, कल क्या होता है. बता दें कि भाई वीरेंद्र एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.

जदयू के भविष्य पर कड़ा प्रहार

बिहार में अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि 6 साल पहले ही उन्होंने घोषणा की थी कि बिहार में जदयू नाम की कोई चीज नहीं रहेगी, जो अब दिखाई पड़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री दिल्ली चले गए हैं. नीतीश कुमार के इस्तीफा देते ही बिहार में भागदौड़, इधर-उधर ऐसी स्थिति बन जाएगी कि जदयू नाम की कोई चीज नहीं रह जाएगी, जदयू का काम खत्म हो जाएगा.

बीजेपी पर अलायंस खत्म करने का आरोप

भाई वीरेंद्र ने कहा है कि भारत में बीजेपी की एलायंस जितनी भी पार्टियां हैं, उन्हें बीजेपी निगलने का काम करती रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी की जड़ को खुद मजबूत करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाजवादी नेता कहलाते हैं, लेकिन अगर वे वास्तव में समाजवादी होते तो जो नफरत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी है, उसे मजबूत नहीं करते. आने वाले समय में उनकी पार्टी बीजेपी का जमकर विरोध करेगी और उसकी जड़ को समाप्त करने का काम करेगी.

‘दिल्ली के रिमोट से चलेगा अगला मुख्यमंत्री’

भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री पद के संबंध में कहा कि यह बात तो बीजेपी के लोग बताएंगे, लेकिन वैसे ही लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा जो दिल्ली के रिमोट पर काम करेंगे और उसकी कठपुतली की तरह काम करेंगे. आगे बिहार का विनाश होने वाला है, यह हम सब देखेंगे. खैर, भाई वीरेंद्र के आरोप और दावे आने वाले दिनों में सियासी समीकरणों को और प्रभावित कर सकते हैं.
Zoom
बिहार की सियासत में महागठबंधन के साथ फिर से सरकार गठन की चर्चाओं के बीच राजद नेता भाई वीरेंद्र के बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है.

गिरिराज सिंह पर नफरत फैलाने का आरोप

दूसरी ओर अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या वाकई कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस बीच भाई वीरेंद्र ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने उन्हें बिहार और देश में नफरत पैदा करने वाला नेता बताया. बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले लोगों को कान पकड़कर कैबिनेट से हटा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जाते ही भगदड़ मचेगी और जदयू का नामोनिशान समाप्त हो जाएगा.
Advertisement

लालू परिवार पर बीजेपी की राजनीति का आरोप

भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव के केरल में प्रचार करने पर गिरिराज सिंह द्वारा किए गए बयान पर कहा कि बीजेपी की राजनीति लालू प्रसाद यादव के परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमती है. अगर वे उनका जिक्र नहीं करें तो उनके पेट का पानी नहीं पचने वाला है. उनके पास अपना कोई विजन नहीं है और गिरिराज सिंह इसी के लिए जाने जाते हैं. गिरिराज सिंह को पार्टी में इसी लिए रखा गया है कि इसी तरह के बयान दो और बिहार व देश में नफरत पैदा करो ताकि हमारी चांदी कटती चली जाए. ऐसे लोगों को कान पकड़कर कैबिनेट से हटा देना चाहिए.

शराबबंदी नीति पर नीतीश सरकार पर हमला

आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने शराब नीति को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने रातों-रात शराब बंद कर देने के नीतीश कुमार के फैसले पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि कागज पर भले ही शराब बंद है, पर वास्तव में शराब बंद नहीं है. पूरे बिहार में शराब धड़ल्ले से बिक रही है. उन्होंने बताया कि उस वक्त वे भी सरकार में शामिल थे. जिस नीतीश कुमार ने पंचायत-पंचायत में शराब को चालू कराया था, वही नीतीश कुमार अचानक से शराबबंदी का फरमान रातों-रात सुना बैठे. भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में जहरीली शराब से हजारों लोगों की मौत हो गई है. मैं यह नहीं कहता कि शराब चालू करना चाहिए, लेकिन सरकार को इसकी समीक्षा होनी चाहिए कि आखिर बॉर्डर पर मौजूद पदाधिकारी क्या कर रहे हैं.

गरीब जेल में, रसूखदार नेता मालामाल

राजद नेता ने कहा कि शराब कोई भी हो, उस पर रोक लगनी चाहिए. वैसे लोग सलाखों के पीछे होने चाहिए जो इसके जिम्मेदार हैं. भाई वीरेंद्र ने कहा कि गरीब को जेल में रखकर अमीर, एनडीए के रसूखदार नेताओं को अमीर बनाया जा रहा है, जिनके द्वारा शराब की खेप पर खेप लाया जा रहा है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!
खास खबर

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन दोनों राजघाट से ही किए। अनशन से पहले और आंदोलन की सफलता के बाद उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया और कहा कि गांधी के अहिंसक विचार और सत्याग्रह आज भी प्रासंगिक हैं। इस संघर्ष […]

UB India News3 अग॰
अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..
राजनीति

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC) केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विश्व की सामूहिक सुरक्षा, शांति और वैश्विक शक्ति-संतुलन का सबसे प्रभावशाली मंच है। यहीं युद्ध और शांति के निर्णय होते हैं, प्रतिबंध लगाए जाते हैं, शांति सेना भेजी जाती है और अंतरराष्ट्रीय संकटों का समाधान खोजा जाता है। लेकिन विडंबना […]

UB India News14 जुल॰
संविधान हत्या दिवस’ पर पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने  इमरजेंसी को बताया काला इतिहास……
खास खबर

संविधान हत्या दिवस’ पर पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने इमरजेंसी को बताया काला इतिहास……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने इमरजेंसी की 51वीं बरसी पर बयान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी को भारत के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक बताया। एक्स हैंडल पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘संविधान हत्या दिवस […]

UB India News25 जून
पीएम मोदी ओडिशा दौरे पर , राज्य में ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे…………
राजनीति

पीएम मोदी ओडिशा दौरे पर , राज्य में ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे…………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे। पीएम का हेलिकॉप्टर पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस से मयूरभंज जिले के पहाड़पुर हेलीपैड पर पहुंचा। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी, मुख्यमंत्री माझी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल वाले गांव पहाड़पुर […]

UB India News20 जून
जब महाशक्तियां ही मनमानी पर तुली हों………………
राजनीति

जब महाशक्तियां ही मनमानी पर तुली हों………………

वर्तमान में, 10 सदस्यों और दस साझेदार देशों वाला ब्रिक्स दुनिया की लगभग 49 फीसदी आबादी, 39 फीसदी वैश्विक जीडीपी और 25 फीसदी वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है। विगत 14 मई को, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अध्यक्ष के तौर पर, दिल्ली में हुई ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का पक्ष मजबूती […]

UB India News18 मई
पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, कहा- बनेगा विकास की लाइफलाइन
राजनीति

पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, कहा- बनेगा विकास की लाइफलाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने पहले वाराणसी में 14 किलोमीटर का रोड शो किया और फिर बाबा विश्वनाथ की पूजा की. इस दौरान पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाया और फूल-माला भी चढ़ाया. काशी में पीएम […]

UB India News29 अप्रैल
पश्चिम बंगाल चुनाव : ज्यादा वोटिंग का संदेश, संतोष या सत्ता विरोध …………………
राजनीति

पश्चिम बंगाल चुनाव : ज्यादा वोटिंग का संदेश, संतोष या सत्ता विरोध …………………

भारतीय चुनाव में जो कभी नहीं हुआ, वह 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हो गया। अभी तक 92.86 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ है। तमिलनाडु में भी लगभग 85 फीसदी मतदान एक रिकॉर्ड है। अंतिम आंकड़ा आने के बाद इसमें और वृद्धि होगी। बंगाल में 2011 में 84.5, 2016 में 82.56 और 2021 में 81.56 […]

UB India News27 अप्रैल