केंद्र में साथ-साथ, लेकिन पश्चिम बंगाल में TMC के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति…………..

केंद्र में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को चुनौती देने के लिए बनाए गए विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ की एकता समय-समय पर बिखरती रही है. खासतौर से बात जब राज्यों के विधानसभा चुनाव की होती है. राज्यों के चुनाव में यह एकता बिखर सी जाती है. पश्चिम बंगाल से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026, 09:57 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
केंद्र में साथ-साथ, लेकिन पश्चिम बंगाल में TMC के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति…………..
Photo: UB India News Archive

केंद्र में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को चुनौती देने के लिए बनाए गए विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ की एकता समय-समय पर बिखरती रही है. खासतौर से बात जब राज्यों के विधानसभा चुनाव की होती है. राज्यों के चुनाव में यह एकता बिखर सी जाती है. पश्चिम बंगाल से पहले भी कई राज्यों के चुनावों में ‘INDIA’ गठबंधन के पास यही एकता नहीं दिखी थी. अब यही पश्चिम बंगाल में भी रहा है.

‘INDIA’ गठबंधन की अगुवाई करने वाली कांग्रेस भले ही केंद्र में ममता बनर्जी के साथ इंडिया ब्लॉक का दम भरती हो, लेकिन पार्टी पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाने और सीटों की संख्या 0 से कहीं आगे ले जाने के लिए ममता के मजबूत इलाके में भी दो-दो हाथ करने का प्लान बना रही है.

अल्पसंख्यक वोट में सेंध लगाने की कोशिश

पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जहां ममता के सामने जहां अल्पसंख्यक वोट साधने की चुनौती है, वहां लेफ्ट ताल ठोंक ही रहा है, तो वहीं हुमायूं कबीर और असदुद्दीन ओवैसी का गठजोड़ भी मैदान में उतर आया है. ऐसे में कांग्रेस ने भी मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तरी दिनाजपुर और पुरुलिया में ही अपनी ताकत झोंकने का प्लान बनाया है. साथ ही राजीव गांधी और सुभाष घीसिंग के संबंधों के मद्देनजर दार्जिलिंग भी उसके टारगेट पर है, जहां कांग्रेस के नए वायदे ममता के खेमे को परेशान कर सकती है.

राज्य में चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है. 9 अप्रैल को 3 राज्यों में वोटिंग खत्म होने के बाद अब बड़े नेता इस पूर्वी राज्य का दौरा करने वाले हैं. इन इलाकों में राहुल गांधी की 3 और प्रियंका गांधी वाड्रा की 3 बड़ी रैली आयोजित किए जाने का कार्यक्रम है.

बंगाल में फिर से उठने की कोशिश में कांग्रेस

वहीं ममता की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की परवाह किए बगैर कांग्रेस नए सिरे से रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है. राज्य में कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाइगुड़ी जैसे SC-ST बहुल इलाकों में दलित समाज से आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कई रैली आयोजित की जाएंगी. इसी तरह खरगे आज मंगलवार शाम 4 बजे कोलकाता में पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करेंगे, जिसमें कई घोषणाएं ममता के वोटबैंक में सेंध लगाने वाली होंगी.

इसके अलावा कांग्रेस ने बंगाल के लिए जो 4 अहम मुद्दे तय कर रखे हैं, उसमें एक मुद्दा ममता बनर्जी और बीजेपी की मिलीभगत का भी है, जिससे टीएमसी का नाराज होना लाजिमी है.

कांग्रेस के निशाने पर 4 अहम मसले

बंगाल के लिए कांग्रेस के निशाने पर चार अहम मुद्दे हैं, जिसमें कानून-व्यवस्थाभ्रष्टाचारमहंगाई– जिसके लिए राज्य की टीएमसी सरकार के साथ-साथ केंद्र की बीजेपी सरकार दोनों जिम्मेदार हैं. चौथा, बकाया राशि, केंद्र की बीजेपी सरकार ने बंगाल को उसके हिस्से का 2 लाख करोड़ रुपये नहीं दिए हैं, लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसियों के डर से ममता खामोश हैं और राज्य की जनता का हक मर रहा है.

कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में इंडिया गठबंधन के साथी टीएमसी और कांग्रेस ने बंगाल में अलग-अलग चुनाव लड़ा था, तब कांग्रेस और लेफ्ट साथ-साथ थे. लेकिन चुनाव प्रचार में इस तरह की आर-पार की रणनीति नहीं थी, जिससे ममता केंद्र में इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हमेशा बनी रहीं. इस बार कभी कांग्रेस से निकली ममता को घेरने के लिए अकेले लड़ रही कांग्रेस की पैनी सियासी रणनीति भविष्य में दोनों दलों के रिश्तों में खटास भी ला सकती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰