नीतीश का दिल्ली जाना: बिहार की राजनीति पर क्या असर होगा?

बिहार की राजनीति के भीष्म पितामह नीतीश कुमार अब दिल्ली पहुंच चुके हैं. आज वे राज्यसभा में शपथ लेंगे, लेकिन बिहार की राजनीति में खलबली मची हुई है. बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या बिहार की राजनीति बदल जाएगी? किस पार्टी के नेता के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा? यह सामान्य राजनीतिक बदलाव नहीं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 अप्रैल 2026, 06:15 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश का दिल्ली जाना: बिहार की राजनीति पर क्या असर होगा?
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति के भीष्म पितामह नीतीश कुमार अब दिल्ली पहुंच चुके हैं. आज वे राज्यसभा में शपथ लेंगे, लेकिन बिहार की राजनीति में खलबली मची हुई है. बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या बिहार की राजनीति बदल जाएगी? किस पार्टी के नेता के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा? यह सामान्य राजनीतिक बदलाव नहीं है, बल्कि असाधारण और अकल्पनीय परिवर्तन है, जिसका असर दूरगामी हो सकता है. यह दीर्घकालिक होगा या तात्कालिक, कहना मुश्किल है.

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-आधारित रही है, जिसके केंद्र बिंदु में हमेशा नीतीश ही रहे हैं. चाहे वे बीजेपी के साथ रहे हों या आरजेडी के साथ.  लेकिन कमान और सत्ता हमेशा उनके हाथ में ही रही है. उनकी छवि एक ऐसे नेता की रही है, जो विपरीत परिस्थितियों में राजनीतिक धारा को अपने पक्ष में मोड़ने में लगातार सफल रहे हैं. लेकिन अचानक हुए इस बदलाव से कई सवाल खड़े हो गए. जाहिर है कि राज्यसभा में जाने के बाद जल्द ही उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा. भले ही बीजेपी में इस बदलाव से खुशी की लहर हो, लेकिन नीतीश की पार्टी में एक तरह की बेचैनी देखी जा सकती है. पार्टी के भीतर तरह-तरह के सवाल और संशय का माहौल बना हुआ है. यह बदलाव क्षणभंगुर है या टिकाऊ, यह भी एक बड़ा सवाल है.

Latest and Breaking News on NDTV

नेतृत्व का खालीपन

नीतीश कुमार पिछले लगभग दो दशकों से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे हैं. उनके दिल्ली जाने से राज्य में एक बड़ा नेतृत्व शून्य पैदा होगा. यह सवाल उठेगा कि उनकी पार्टी और गठबंधन को कौन संभालेगा. इससे नए नेताओं के उभरने का मौका मिलेगा, लेकिन साथ ही राजनीतिक अस्थिरता भी बढ़ सकती है. ऐसा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री का पद बीजेपी को जा सकता है. ऐसे में सवाल है कि जिस तरह से नीतीश बिहार की राजनीति की धुरी बने हुए थे, क्या वही स्थिति बनी रहेगी? क्योंकि बीजेपी अपने राजनैतिक एजेंडे के अनुसार काम करेगी? वह राजनीति जेडीयू को कितनी स्वीकार्य होगी, यह भी एक बड़ा प्रश्न है. यह भी सवाल है कि जो बिहार की राजनीति के केंद्र में थे, क्या अब उन्हें बीजेपी के पीछे-पीछे चलना होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

क्षेत्रीय से राष्ट्रीय राजनीति की ओर बदलाव

अगर, नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाते हैं, तो उनकी पार्टी का फोकस भी बिहार से हटकर पूरे देश पर हो सकता है. इससे बिहार में उनकी पकड़ कमजोर पड़ सकती है और क्षेत्रीय दलों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो सकती है. हालांकि, नीतीश के स्वास्थ्य को लेकर जो बातें सामने आती रही हैं, उन्हें देखते हुए बड़ी भूमिका मिलने की संभावना कम दिखती है. नीतीश कुमार समाजवादी राजनीति के पुरोधा माने जाते रहे हैं. ऐसे में यह बदलाव समाजवाद के एक मजबूत स्तंभ को भी कमजोर कर सकता है, जो नेता फ्रंट सीट पर बैठकर सबको साथ लेकर चलते थे, हिंदू-मुस्लिम के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करते थे, उनकी भूमिका अब सीमित हो सकती है. चूंकि बीजेपी की राजनीति हिंदुत्व और विकास पर आधारित है, इसलिए संभव है कि वह अपने एजेंडे को अब अधिक स्वतंत्र रूप से लागू करे.

नए गठबंधन और समीकरण

नीतीश कुमार हमेशा से गठबंधन राजनीति के माहिर खिलाड़ी रहे हैं. उनके दिल्ली जाने से बिहार में नए राजनीतिक गठबंधन बन सकते हैं. पुराने साथी अलग रास्ता चुन सकते हैं और विरोधी दलों को मजबूत होने का अवसर मिल सकता है. सवाल यह भी है कि नीतीश के बेटे निशांत को क्या भूमिका मिलती है. साथ ही, बीजेपी और जेडीयू के बीच जो सामंजस्य रहा है, क्या वह बरकरार रहेगा या उसमें दरार आएगी? जेडीयू में ज्यादातर नेता समाजवादी और सेक्युलर विचारधारा के हैं, ऐसे में नए राजनीतिक माहौल में वे खुद को कितना ढाल पाएंगे, यह भी एक बड़ा सवाल है.

प्रशासनिक प्रभाव क्या होगा?

नीतीश कुमार को सुशासन के लिए जाना जाता है. उनके हटने से प्रशासनिक निरंतरता पर असर पड़ सकता है. नई नेतृत्व शैली राज्य की नीतियों और विकास की दिशा को बदल सकती है. जब तक नीतीश मुख्यमंत्री रहे, उन्होंने प्रशासन पर मजबूत पकड़ बनाए रखी. अक्सर यह आरोप लगता था कि प्रशासन नेताओं की नहीं सुनता, लेकिन इसका एक पक्ष यह भी था कि अत्यधिक राजनीतिक दबाव से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो सकता है. लालू राज को ‘जंगल राज’ कहा जाता था, लेकिन नीतीश के मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ और बाहुबली नेताओं के लिए एक लक्ष्मण रेखा खींची गई. इसका उल्लंघन करने वालों को सख्ती का सामना करना पड़ा. अब यह सवाल उठता है कि बिहार की रीढ़ मानी जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्था का क्या होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

युवा नेतृत्व का उभार

यह संभवतः पहला मौका होगा जब लगभग 37 साल बाद बिहार में न तो नीतीश मुख्यमंत्री होंगे और न ही लालू यादव की पार्टी सत्ता में होगी. ऐसे में यह बदलाव युवा नेताओं के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. नई पीढ़ी के नेता आगे आ सकते हैं और राजनीति में नई सोच व ऊर्जा ला सकते हैं. चूंकि देश बदल रहा है और युवाओं की आकांक्षाएं भी बदल रही हैं, ऐसे में एक युवा नेतृत्व ही इन बदलावों को बेहतर समझ सकता है. बिहार में अब भी पलायन, बेरोजगारी और उद्योगों की कमी बड़ी समस्याएं हैं. राज्य को देश के साथ कदम मिलाकर चलना होगा, और इसमें युवा, ऊर्जावान तथा नई सोच वाले नेताओं की भूमिका अहम हो सकती है.

क्या बीजेपी और जेडीयू में दरार पैदा होगी?

बदलाव वहीं ताकत है जो सियासत को ठहराव से निकालकर नए रास्तों की ओर बढ़ाती है. लेकिन सवाल यह है कि यह तात्कालिक है या दीर्घकालिक. बिहार की राजनीति को पलटने का इतिहास नीतीश का उतार-चढ़ाव भरा रहा है. वे अपनी राजनीतिक सहूलियत और आकांक्षाओं के अनुसार समीकरण बदलते रहे हैं. भले ही वे मुख्यमंत्री पद पर न हों, लेकिन उनकी नजरें बिहार की राजनीति पर बनी रहेंगी. अगर बीजेपी अपने एजेंडे को आगे बढ़ाती है और यह नीतीश को रास नहीं आता, तो एनडीए गठबंधन में भी फेरबदल संभव है, क्योंकि बिहार की राजनीति में यह विकल्प बना हुआ है. यह भी संभव है कि निशांत के पूरी तरह सक्रिय होने तक वे सीमित या मूक भूमिका में रहे.

नीतीश कुमार का दिल्ली जाना सिर्फ एक व्यक्तिगत राजनीतिक कदम नहीं होगा, बल्कि यह बिहार की राजनीति में एक युगांतकारी बदलाव ला सकता है. इससे सत्ता का संतुलन, नेतृत्व की दिशा और राज्य की राजनीतिक संस्कृति—तीनों पर गहरा असर पड़ेगा. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बदलाव बिहार को स्थिरता की ओर ले जाता है या नए संघर्षों की शुरुआत करता है. बिहार की राजनीति अब एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां हर कदम नया समीकरण और नई दिशा तय करेगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰