इस बार बंगाल में इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया वाली टक्कर देखने को मिल रही है?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहीं हैं. बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है. यहां सीधा मुकाबला बीजेपी और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच है. एक वक्त था जब टीएमसी के आगे बीजेपी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 19 अप्रैल 2026, 08:35 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इस बार बंगाल में इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया वाली टक्कर देखने को मिल रही है?
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहीं हैं. बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है. यहां सीधा मुकाबला बीजेपी और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच है. एक वक्त था जब टीएमसी के आगे बीजेपी कुछ नहीं थी लेकिन इस बार बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. यही वजह है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव पर दशकों से पैनी नजर रख रहे एक्सपर्ट इस चुनाव की तुलना इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच से कर रहे हैं.

‘बंगाल की राजनीति में बीजेपी सक्सेस स्टोरी है. कलकत्ता में जब बीजेपी के दो पार्षद बने थे तो आडवाणी जी बड़े खुश थे कि बीजेपी ने खाता खोल लिया है. वाजपेयी जी इंटरव्यू में मुझसे बोला था कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राज्य है. एक बंगाली ने जनसंघ बनाया लेकिन हम यहां कुछ नहीं कर पाए.’

उन्होंने कहा, ‘अमित शाह ने कहा था कि जिस दिन बंगाल जीत लिया, उस दिन बीजेपी पैन इंडिया पार्टी बन जाएगी. क्योंकि हिंदी हार्टलैंड का पर्सेप्शन बदलना है. बीजेपी को इस बार मैं जैसा देख रहा हूं, वैसा मैंने कभी नहीं देखा.’

इस बार का चुनाव कितना अलग है? इस बारे में मनोज्ञा लोइवाल ने बताया कि ‘ये सबसे ज्यादा फायरवर्क वाला चुनाव है. इसको मैं 5 ‘M’ के साथ डिकोड करूंगी. महिला, माइनॉरिटी, मसल, मनी और मशीनरी. लेकिन तुरुप का इक्का होगा- ममता या मोदी. महिला वोटर हमेशा ममता बनर्जी के लिए बड़ी ताकत रहे हैं, बीजेपी इसमें सेंध लगाने की कोशिश कर रही है. माइनॉरिटी के जिस तरह से एसआईआर में वोट कटे हैं, वे क्या ममता बनर्जी को डेंट कर रहे हैं? मशीनरी टीएमसी की सबसे बड़ी ताकत है बनाम मनी या मसल के जो बीजेपी के पास कमोबेश थोड़ा ज्यादा है. ममता बनर्जी का जवाब नहीं है, इसलिए साइलेंट कैंपेन चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितनी भी रैली की है, एक में भी ममता बनर्जी का नाम नहीं लिया है. मोदी तुरुप का इक्का, ये इस बार कितना काम करेगा, ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा. लेकिन इस बार जीत जनता वर्सेज ममता की होगी.’

वरिष्ठ पत्रकार जयंतो घोषाल ने कहा कि बीजेपी में मोदी-शाह हैं लेकिन टीएमसी की ऑर्गनाइजेशन कैपेबिलिटी अभी भी बहुत ज्यादा है. बीजेपी का जिलावार पहले से बोल रहे हैं. मोदीजी बोल रहे हैं कि मोदी की गारंटी है लेकिन उसको गांव-गांव तक और घर-घर तक पहुंचाने का काम सुवेंदु अधिकारी कर रहे हैं. सुवेंदु अधिकारी मास लीडर हैं.

बीजेपी ने बंगाल में कई महीनों पहले से ही अपना प्रचार शुरू कर दिया था. मनोज्ञा लोइवाल बताती हैं कि ‘भूपेंद्र यादव और उनकी टीम साइलेंट स्ट्रैटजिस्ट है. ओडिशा की बात कर लीजिए जहां लग रहा था कि नवीन पटनायक को कोई नहीं हटा सकता, वहां सरकार पलट दी. सितंबर से वो यहां पर हैं और 10 से ज्यादा बार 294 सीटों का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने बीजेपी की आपस की लड़ाई को खत्म कर दिया है. सब एक साथ मुस्कुराते हुए घूम रहे हैं. जिस तरह से उन्होंने संघ और संगठन का सामंजस्य बैठाया है, बीजेपी जीतती है तो उनकी बहुत बड़ी भूमिका रहेगी.’

उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में चुनाव दिलचस्प है और दोनों पार्टियां बराबर की हैं. इस बार बंगाल में इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया वाली टक्कर देखने को मिल रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰