नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

नेपाल की बालेन शाह सरकार को बने हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और सरकार एक फैसले को लेकर विवादों में भी घिर गई है। बालेन शाह सरकार का एक फैसले का काफी विरोध हो रहा है। बता दें कि, नेपाल के सीमावर्ती शहर बीरगंज में नए नियम को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, 08:01 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………
Photo: UB India News Archive

नेपाल की बालेन शाह सरकार को बने हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और सरकार एक फैसले को लेकर विवादों में भी घिर गई है। बालेन शाह सरकार का एक फैसले का काफी विरोध हो रहा है। बता दें कि, नेपाल के सीमावर्ती शहर बीरगंज में नए नियम को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। दरअसल नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारत से लाए जाने वाले 100 नेपाली रुपये से अधिक कीमत के सामान पर कस्टम ड्यूटी सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है, जिससे रोजमर्रा की खरीदारी प्रभावित हो रही है। वहीं नेपाली कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले का खुलकर विरोध किया है।

बालेन शाह सरकार के फैसले का भारी विरोध

बता दें कि, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के आदेश के बाद नेपाल ने अपनी भंसार नीति यानि कस्टम ड्यूटी को सख्ती से लागू किया है।भारत से लाए जाने वाले सामान पर टैक्स की बात सुनते ही लोग भड़क गए और उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। नेपाली कांग्रेस ने रविवार को सरकार से मांग की कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों पर लगाया गया नया कस्टम ड्यूटी का नियम तुरंत वापस लिया जाए। पार्टी ने अपने बयान में कहा कि सरकार का यह फैसला सामाजिक न्याय और देश की एकता के लिए ठीक नहीं है और इससे लोगों को परेशानी होगी।

लिया था ये फैसला

सरकार ने अप्रैल 2026 के बीच से यह नियम लागू किया है कि सीमा के पास रहने वाले लोग अगर भारत से 100 नेपाली रुपये (NPR) से ज्यादा का सामान लाते हैं, तो उन्हें उस पर कस्टम ड्यूटी देनी होगी। नेपाली कांग्रेस का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजें—जैसे खाने-पीने का सामान, कपड़े और घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर टैक्स लगाना सही नहीं है पार्टी ने सरकार से मांग की है कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और जरूरी चीजों पर लगने वाला टैक्स भी कम किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

नेपाली कांग्रेस की नाराजगी

नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि सरकार के ऐसे फैसले जनता के खिलाफ हैं और लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। पार्टी का मानना है कि यह फैसला न तो व्यावहारिक है और न ही लोगों की स्थिति को समझकर लिया गया है। पार्टी ने कहा कि पहले से ही बढ़ती महंगाई के कारण लोग आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं, और ऐसे में यह फैसला उनके लिए बड़ा झटका साबित होगा। नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता देवराज चालिसे के हस्ताक्षर वाले बयान में कहा गया है कि सीमा के पास रहने वाले लोग भारत से सस्ता सामान लाकर अपना गुजारा करते हैं। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर गरीब और कम आय वाले लोगों पर पड़ेगा, खासकर दक्षिणी सीमा के पास रहने वाले किसान और मजदूर इससे प्रभावित होंगे।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰