‘बारात’ का पता नहीं लेकिन इस्लामाबाद में मंडप तैयार! ………..

अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार, 21 अप्रैल को पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता होगी या नहीं, इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. कुछ भी क्लियर नहीं है. लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में तैयारी पूरी है. ऐसा लग रहा है कि इस्लामाबाद में ऐसा मंडप सजा हुआ है जिसमें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, 08:20 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘बारात’ का पता नहीं लेकिन इस्लामाबाद में मंडप तैयार! ………..
Photo: UB India News Archive

अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार, 21 अप्रैल को पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता होगी या नहीं, इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. कुछ भी क्लियर नहीं है. लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में तैयारी पूरी है. ऐसा लग रहा है कि इस्लामाबाद में ऐसा मंडप सजा हुआ है जिसमें बारात आएगी या नहीं, इसकी ही जानकारी नहीं है. पाकिस्तान उम्मीद पाले बैठा है कि यह बैठक होगी, वह आतंकवाद के धब्बों को शांतिदूत का इमेज से धुलने को लालायित दिख रहा है.

पाकिस्तान में कितनी तैयारी?

मंगलवार की सुबह, इस्लामाबाद दूसरे दौर की वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार है – भले ही इस बात पर अनिश्चितता बनी हुई थी कि दोनों पक्ष बातचीत करेंगे या नहीं. बीबीसी कि रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी अधिकारी इस बात को लेकर आशावादी बने हुए हैं कि वार्ता का दूसरा दौर होगा. हालांकि ईरानी मंत्रियों ने कहा कि अमेरिका उन्हें अपनी ताकत की धमकी देकर बातचीत के लिए मेज नहीं ला सकता है. दूसरी तरफ यह भी स्पष्ट नहीं रहा कि अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन से इस्लामाबाद के लिए कब निकलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV
इस्लामाबाद के पांच सितारा सेरेना होटल के आसपास सड़कें बंद कर दी गई हैं. यहीं पर 21 घंटे तक तनावपूर्ण पहले दौर की बातचीत हुई थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका. इस्लामाबाद में रेड जोन एरिया बनाया गया है और यहां जाने वाली सभी सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है. उपर हेलीकॉप्टर से निगरानी की जा रही है.
Latest and Breaking News on NDTV

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने अमेरिकी और ईरानी दूतों से मुलाकात कर उन्हें इस्लामाबाद में हर तरह के सुरक्षा उपायों का आश्वासन दिया है. ईरान के राजदूत डॉ. रेजा अमीरी मोघदाम के साथ अपनी बैठक में उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद वार्ता के दूसरे चरण की तैयारी पूरी हो चुकी है और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के लिए अचूक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वहीं अमेरिकी राजदूत नताली बेकर के साथ एक अलग बैठक में उन्होंने कहा कि सभी खास मेहमानों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

एक सुरक्षा अधिकारी ने डॉन को बताया कि इस्लामाबाद में पंजाब से 20,000 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों का बल बुलाया गया है. रेंजर्स के साथ हर जगह सैनिकों को तैनात किया गया है. रेड जोन में महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और डिप्लोमैटिक एन्क्लेव शामिल हैं.

इस्लामाबाद में आज बैठक होगी या नहीं?

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता होगी या नहीं? इस सवाल के जवाब पर मिडिल ईस्ट ही नहीं, पूरी दुनिया की नजर है. दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने को है और डर है कि एक बार फिर यह जंग भयावह रूप ले लेगी. एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में बातचीत फिर शुरू होने की बात कही और जेडी वेंस के इस्लामाबाद जाने की तैयारी भी है. लेकिन ईरान ने अब तक इसमें भाग लेने की पुष्टि नहीं की और अमेरिका पर नाकाबंदी तोड़ने का आरोप लगाया है. ईरान ने साफ कहा कि धमकी के बीच बातचीत नहीं होगी. ट्रंप दबाव बनाए हुए हैं और नाकाबंदी हटाने से मना कर रहे हैं. हालात तनावपूर्ण हैं, और अगर सीजफायर खत्म हुआ तो जंग फिर तेज हो सकती है. वार्ता से जुड़े सस्पेंस पर 10 बड़े अपडेट यह रहे.

  1. अमेरिका और ईरान, दोनों ने एक-दूसरे को चेतावनी दी कि वे युद्ध के लिए तैयार हैं, क्योंकि युद्धविराम (सीजफायर) खत्म होने का समय करीब आ रहा है. ट्रंप के अनुसार यह सीजफायर भारतीय समयानुसार गुरुवार की तड़के सुबह खत्म होगा. इस बीच पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.  ट्रंप ने घोषणा की है कि दूसरे दौर की वार्ता पाकिस्तान में फिर से सोमवार को शुरू होगी. लेकिन अबतक ईरान ने अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने की पुष्टि नहीं की है.
  2. व्हाइट हाउस ने कहा है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद वापस जाने के लिए तैयार हैं, जहां शांति वार्ता के लिए दूसरी बैठक की तैयारी साफ दिखाई दे रही है.
  3. लेकिन ईरान ने यह पुष्टि करने से इनकार कर दिया कि वह बातचीत में हिस्सा लेगी या नहीं. उसने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करके और एक जहाज को जब्त करके सीजफायर का उल्लंघन किया है. ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि नाकाबंदी लगाकर और युद्धविराम तोड़कर ट्रंप बातचीत की मेज को सरेंडर की मेज बनाना चाहते हैं या अपनी मर्जी से फिर से लड़ाई शुरू करने का बहाना बनाना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा, “हम धमकी की छाया में बातचीत को स्वीकार नहीं करते, और पिछले दो हफ्तों में हम युद्ध के मैदान में नए पत्ते दिखाने की तैयारी कर रहे हैं.”
  4. दूसरी तरफ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाने को पूरी तरह तैयार है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ स्टीव विटकॉफ, जो ट्रंप के विशेष दूत हैं, और जारेड कुशनर, जो राष्ट्रपति के दामाद हैं, भी यात्रा करेंगे. हालांकि ईरान के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अमेरिका के प्रति “गहरा ऐतिहासिक अविश्वास” अभी भी मौजूद है. हालांकि रॉयटर्स न्यूज एजेंसी को एक सीनियर ईरानी अधिकारी ने बताया कि ईरान अपनी भागीदारी को लेकर कुछ हद तक अंदरखाने सकारात्मक भी है. खबरों के अनुसार, अगर वेंस शामिल होते हैं, तो ईरान का प्रतिनिधिमंडल फिर से मोहम्मद बाकेर गालिबाफ के नेतृत्व में हो सकता है.
  5. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक ईरान युद्ध खत्म करने के लिए शांति समझौते पर सहमत नहीं होता, तब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी नहीं हटाएगा. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “यह नाकाबंदी, जिसे हम तब तक नहीं हटाएंगे जब तक कोई ‘डील’ नहीं होती, पूरी तरह ईरान को तबाह कर रही है.” उन्होंने आगे कहा, “वे हर दिन 500 मिलियन डॉलर खो रहे हैं, जो कि टिकाऊ नहीं है, यहां तक कि थोड़े समय के लिए भी नहीं.”
  6. सोमवार (स्थानीय समय) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में अमेरिका मजबूत स्थिति में है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने ईरान को कमजोर कर दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका “जीत रहा है” और ईरान की सैन्य क्षमता काफी कम हो चुकी है. साथ ही उन्होंने मीडिया के कुछ हिस्सों की आलोचना की, जो कथित तौर पर स्थिति को अलग तरीके से दिखा रहे हैं.
  7. ट्रंप ने PBS News को बताया कि ईरान को पाकिस्तान में होने वाली बातचीत में “आना चाहिए था.” उन्होंने कहा कि हमने वहां होने पर सहमति जताई थी और चेतावनी दी कि अगर युद्धविराम खत्म हुआ तो “फिर बहुत सारे बम गिरने शुरू हो जाएंगे.” उन्होंने ब्लूमबर्ग न्यूज से अलग से कहा कि यह बहुत ही कम संभावना है कि वह दो हफ्ते के युद्धविराम को आगे बढ़ाएंगे.
  8. अमेरिकी सीनेट के अल्पसंख्यक नेता चक शूमर ने घोषणा की कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद ट्रंप के ईरान युद्ध को रोकने के लिए युद्ध शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव पर पांचवीं बार वोट करवाएंगे. शूमर ने कहा, “सीनेट के रिपब्लिकन चुप नहीं बैठ सकते जबकि हमारे सैनिक मोर्चे पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. हम उन्हें रिकॉर्ड पर लाते रहेंगे जब तक युद्ध खत्म नहीं हो जाता या वे हमारे साथ वोट करने की हिम्मत नहीं जुटा लेते.” बता दें कि अमेरिकी संविधान कहता है कि युद्ध घोषित करने का अधिकार राष्ट्रपति के पास नहीं, बल्कि कांग्रेस के पास होता है.
  9. संयुक्त राष्ट्र की मानवीय एजेंसी के प्रमुख टॉम फ्लेचर ने सोमवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप हर हफ्ते ईरान के युद्ध पर 2 अरब डॉलर (लगभग 1.5 अरब पाउंड) खर्च कर रहे हैं, और यह पैसा 8.7 करोड़ से ज्यादा लोगों की जान बचाने में इस्तेमाल किया जा सकता था.
  10. इजरायल और लेबनान, जिनके बीच कोई कूटनीतिक संबंध नहीं हैं, गुरुवार को वॉशिंगटन में दूसरी दौर की बातचीत करेंगे, ऐसा स्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने AFP को बताया. शुक्रवार को दोनों के बीच एक अलग युद्धविराम की घोषणा की गई थी, जिसमें हिज्बुल्लाह भी शामिल था. हिज्बुल्लाह ने ईरान के समर्थन में रॉकेट हमले किए थे, जिससे लेबनान इस युद्ध में शामिल हो गया.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰