राजनीति के ‘जहरीले सांप’! पीएम मोदी ‘आतंकवादी’ से बीजेपी ‘आतंकवादी पार्टी’ तक, मल्लिकार्जुन खरगे के 5 विवादित बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर दिए गए उनके कई तीखे और विवादित बयान अब सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन गए हैं। कभी पीएम मोदी को ‘जहरीला सांप’ और ‘आतंकवादी’ बताने से लेकर बीजेपी को ‘आतंकवादी पार्टी’ कहने तक, खरगे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, 01:16 PM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राजनीति के ‘जहरीले सांप’! पीएम मोदी ‘आतंकवादी’ से बीजेपी ‘आतंकवादी पार्टी’ तक, मल्लिकार्जुन खरगे के 5 विवादित बयान
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर दिए गए उनके कई तीखे और विवादित बयान अब सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन गए हैं। कभी पीएम मोदी को ‘जहरीला सांप’ और ‘आतंकवादी’ बताने से लेकर बीजेपी को ‘आतंकवादी पार्टी’ कहने तक, खरगे के बयान लगातार राजनीतिक तापमान बढ़ाते रहे हैं। आइए जानते हैं उनके ऐसे ही 5 बयान, जिन्होंने सबसे ज्यादा विवाद खड़ा किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों के केंद्र में हैं। दरअसल एक रैली में उन्होंने पहले पीएम मोदी की तुलना आतंकवादी से कर दी। हालांकि बाद में सफाई देते हुए पना बचाव किया है। इस पूरे घटनाक्रम ने चुनावी माहौल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग को और भी तीखा कर दिया है।

खरगे ने प्रधानमंत्री के बारे में असल में क्या कहा था?
चेन्नई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने अन्नाद्रमुक (AIADMK) के भाजपा के साथ गठबंधन करने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि अन्नाद्रमुक के लोग मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं, जबकि वे समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखते। खरगे ने आगे कहा कि ऐसे लोगों के साथ हाथ मिलाना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के संदर्भ में आतंकवादी शब्द का प्रयोग किया।
अपनी टिप्पणी पर खरगे ने क्या सफाई पेश की है?
बढ़ते विवाद को देखते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने तुरंत अपने बयान पर स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि प्रधानमंत्री एक आतंकवादी हैं। मेरे कहने का मतलब यह था कि वह लोगों और राजनीतिक दलों को डराने-धमकाने का काम करते हैं। खरगे ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा धमकियां देते हैं और उनके आचरण से राजनीतिक गलियारों में डर पैदा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाना था, न कि उन पर कोई व्यक्तिगत हमला करना।
खरगे ने सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया?
अपनी सफाई के दौरान खरगे ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं पूरी तरह से प्रधानमंत्री के हाथों में हैं और इनका इस्तेमाल विरोधियों को डराने के लिए किया जा रहा है। खरगे ने यह भी चिंता जताई कि प्रधानमंत्री परिसीमन जैसी प्रक्रियाओं को भी अपने नियंत्रण में लेना चाहते हैं।

मोदी को गाली देना कांग्रेस की साजिश- संबित पात्रा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहना कोई जुबान फिसलना नहीं, बल्कि राहुल गांधी के इशारे पर की गई टिप्पणी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हर दिन प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं और अब खरगे ने भी उसी रास्ते पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया है, जो बेहद निंदनीय है।

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जो ओसामा बिन लादेन को जी कहकर संबोधित करती है और जाकिर नाइक जैसे लोगों को शांति का दूत बताती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब भी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को गाली दी है, भारत की जनता ने सजा दी है। पात्रा ने साथ ही यह भी कहा कि इस बार भी देश की जनता कांग्रेस के इन अपमानजनक बयानों का करारा जवाब देगी और उन्हें उनकी असली जगह दिखाएगी।

जब खरगे ने बीजेपी का कहा था ‘आतंकवादियों की पार्टी’

जब खरगे ने बीजेपी का कहा था 'आतंकवादियों की पार्टी'

अक्टूबर 2024 में कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अर्बन नक्सल’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी को ‘आतंकवादियों की पार्टी’ बता दिया था। इससे देश में भयंकर सियासी विवाद तेज हो गया था। खरगे का यह बयान उस समय आया था जब दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चरम पर थे, और उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

'जहरीले सांप की तरह पीएम मोदी', खरगे के इस बयान से मचा था हड़कंप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अप्रैल 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विवादित बयान देते हुए उनकी तुलना “जहरीले सांप” से की थी। खरगे ने कहा था, ‘पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप सोचेंगे कि यह जहर है या नहीं? अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे।’ बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा पीएम को व्यक्तिगत रूप से सांप कहने का नहीं था, बल्कि बीजेपी की विचारधारा को लेकर था, लेकिन इस बयान से राजनीतिक घमासान मच गया था।

खरगे ने पीएम मोदी को बोला था 'रावण'

नवंबर 2022 में गुजरात चुनाव के दौरान खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि क्या मोदी के पास ‘रावण की तरह 100 सिर’ हैं जो हर चुनाव में हर जगह नजर आते हैं। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने संकेत दिया था कि प्रधानमंत्री हर छोटे-बड़े चुनाव (नगर निगम से लेकर संसद तक) में प्रचार कर रहे हैं।

'मोदी जी फांसी लगा लेंगे' वाले बयान से भी चढ़ा था सियासी पारा

2019 के लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने एक विवादित बयान में कहा था कि अगर कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें मिलती हैं, तो क्या मोदी विजय चौक पर फांसी लगाएंगे? उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए एक सभा में पूछा था, ‘मोदी जी जहां भी जाते हैं, कहते हैं कि कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। अगर कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें मिल गईं, तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक पर फांसी लगा लेंगे?

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!
खास खबर

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन दोनों राजघाट से ही किए। अनशन से पहले और आंदोलन की सफलता के बाद उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया और कहा कि गांधी के अहिंसक विचार और सत्याग्रह आज भी प्रासंगिक हैं। इस संघर्ष […]

UB India News3 अग॰
अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..
राजनीति

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC) केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विश्व की सामूहिक सुरक्षा, शांति और वैश्विक शक्ति-संतुलन का सबसे प्रभावशाली मंच है। यहीं युद्ध और शांति के निर्णय होते हैं, प्रतिबंध लगाए जाते हैं, शांति सेना भेजी जाती है और अंतरराष्ट्रीय संकटों का समाधान खोजा जाता है। लेकिन विडंबना […]

UB India News14 जुल॰
संविधान हत्या दिवस’ पर पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने  इमरजेंसी को बताया काला इतिहास……
खास खबर

संविधान हत्या दिवस’ पर पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने इमरजेंसी को बताया काला इतिहास……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने इमरजेंसी की 51वीं बरसी पर बयान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी को भारत के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक बताया। एक्स हैंडल पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘संविधान हत्या दिवस […]

UB India News25 जून
पीएम मोदी ओडिशा दौरे पर , राज्य में ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे…………
राजनीति

पीएम मोदी ओडिशा दौरे पर , राज्य में ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे…………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे। पीएम का हेलिकॉप्टर पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस से मयूरभंज जिले के पहाड़पुर हेलीपैड पर पहुंचा। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी, मुख्यमंत्री माझी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल वाले गांव पहाड़पुर […]

UB India News20 जून
जब महाशक्तियां ही मनमानी पर तुली हों………………
राजनीति

जब महाशक्तियां ही मनमानी पर तुली हों………………

वर्तमान में, 10 सदस्यों और दस साझेदार देशों वाला ब्रिक्स दुनिया की लगभग 49 फीसदी आबादी, 39 फीसदी वैश्विक जीडीपी और 25 फीसदी वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है। विगत 14 मई को, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अध्यक्ष के तौर पर, दिल्ली में हुई ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का पक्ष मजबूती […]

UB India News18 मई
पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, कहा- बनेगा विकास की लाइफलाइन
राजनीति

पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, कहा- बनेगा विकास की लाइफलाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने पहले वाराणसी में 14 किलोमीटर का रोड शो किया और फिर बाबा विश्वनाथ की पूजा की. इस दौरान पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाया और फूल-माला भी चढ़ाया. काशी में पीएम […]

UB India News29 अप्रैल
पश्चिम बंगाल चुनाव : ज्यादा वोटिंग का संदेश, संतोष या सत्ता विरोध …………………
राजनीति

पश्चिम बंगाल चुनाव : ज्यादा वोटिंग का संदेश, संतोष या सत्ता विरोध …………………

भारतीय चुनाव में जो कभी नहीं हुआ, वह 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हो गया। अभी तक 92.86 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ है। तमिलनाडु में भी लगभग 85 फीसदी मतदान एक रिकॉर्ड है। अंतिम आंकड़ा आने के बाद इसमें और वृद्धि होगी। बंगाल में 2011 में 84.5, 2016 में 82.56 और 2021 में 81.56 […]

UB India News27 अप्रैल