गर्मी का अटैक, दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र तक हीटवेव का अलर्ट , बिहार के कई जिलों का तापमान 40°C से ऊपर

आसमान अब आग उगलने लगा है. तापमान इतना बढ़ गया है कि अब एसी और कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही है. महाराष्ट्र के विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. आलम यह है कि यहां 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 31 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 22 अप्रैल 2026, 07:20 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गर्मी का अटैक, दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र तक हीटवेव का अलर्ट , बिहार के कई जिलों का तापमान 40°C से ऊपर
Photo: UB India News Archive

 

आसमान अब आग उगलने लगा है. तापमान इतना बढ़ गया है कि अब एसी और कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही है. महाराष्ट्र के विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. आलम यह है कि यहां 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 31 लोग बीमार हैं. हीटस्ट्रोक को इसकी वजह माना जा रहा है. प्रशासन ने हीट एक्शन प्लान लागू कर दिया है.

सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के बाकी हिस्सों में भी यही हाल है. दिल्ली में पारा 44 डिग्री के पार जाने का अनुमान है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है. ओडिशा में भी 14 जगह पारा 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया.

बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदली जा रही है. अस्पतालों में स्पेशल वॉर्ड तैयार किए जा रहे हैं.

महाराष्ट्र में 7 संदिग्ध मौतें

  • वाशिम : डोंगरकीन्ही गांव के 25 वर्षीय युवक गोपाल ठाकरे की शनिवार को मौत हो गई. गोपाल 43 डिग्री तापमान में अपने खेत में हल्दी प्रोसेसिंग का काम कर रहे थे, तभी उमस और लू के कारण वे खेत में ही गिर पड़े. अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
  • लातूर : औराद शहाजानी के 60 वर्षीय किसान लक्ष्मण भंडारे सोमवार दोपहर खेत में काम करते समय चक्कर आने से गिर पड़े. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं. उनके पीछे पत्नी और छह बच्चों का परिवार है.
  • अहिल्यानगर : पारनेर के मालवाड़ी में 45 वर्षीय महिला किसान हर्षदा चौधरी की खेत में चारा काटते समय लू लगने से मौत हो गई. धूप का असर इतना घातक था कि उन्हें डॉक्टरी मदद मिलने का समय भी नहीं मिला. इसी जिले के श्रीगोंदा में एक अन्य 45 वर्षीय किसान की भी मौत हुई है.
  • अकोला : अकोला के पुराने शहर थाना क्षेत्र में एक ऑटो ड्राइवर अपने वाहन में ही मृत अवस्था में पाया गया. प्राथमिक अंदेशा यही है कि भीषण लू के कारण उसकी जान गई है.
  • जलगांव : पालधी के 38 वर्षीय जितेंद्र पाटिल की काम के दौरान तबीयत बिगड़ी, सिरदर्द और चक्कर आने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
  • सोलापुर: मोहोल में 67 वर्षीय किसान की खेत में काम करते समय पसीना और घबराहट की शिकायत के बाद मौत हो गई.

महाराष्ट्र के 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

महाराष्ट्र के लगभग 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है. अकोला देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है, जहां तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है. अमरावती में तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच चुका है. जलगांव, नागपुर और परभणी में पारा 42 डिग्री से 44 डिग्री के बीच झुलसा रहा है. मुंबई और कोंकण में भी तापमान के साथ भारी उमस ने हालात बिगाड़ दिए हैं.

बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य के अलग अलग जिला प्रशासन ने कड़े आदेश जारी किए हैं. अमरावती में 21 से 30 अप्रैल तक स्कूल और आंगनवाड़ी केवल सुबह 7 से 10 बजे तक ही खुलेंगे. नागपुर में स्कूल केवल सुबह 10:30 बजे तक चलेंगे. अभिभावकों की चिंता है कि 11 बजे तक घर पहुंचने में भी बच्चों को लू लग सकती है. अकोला में कोचिंग क्लास और कॉलेज 11 बजे के बाद बंद रखने के आदेश हैं. विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में ठंडे पानी और पंखों की अनिवार्य व्यवस्था करने को कहा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बढ़ते तापमान के बीच अब सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है. अकोला जिला अस्पताल में 14 बेड का स्पेशल हीटस्ट्रोक रूम तैयार है. जलगांव और परभणी के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में भी हीटस्ट्रोक वॉर्ड शुरू किए गए हैं. अकोला में दोपहर 12 से 5 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रखने की विनती की गई है ताकि लोग धूप में न फंसे रहें.

पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हीटस्ट्रोक को प्राकृतिक आपदा यानी नेचुरल कैलामिटी की श्रेणी में शामिल करने की मांग की है. उन्होंने जोर दिया है कि सरकार अपने विशेष कोष से मृतकों के परिजनों को तत्काल 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करे.

कहां-कहां पर हीटवेव का अलर्ट?

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब के कुछ इलाकों में 21 से 24 अप्रैल तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 से 25 अप्रैल तक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और सिक्किम 21 से 25 अप्रैल तक, ओडिशा और झारखंड में 23 से 25 अप्रैल तक, गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल और बिहार में 21 और 22 अप्रैल तक तथा विदर्भ में 24 से 26 अप्रैल तक हीटवेव चलने की संभावना है.

गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल में 21 से 26 अप्रैल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में 21 से 25 अप्रैल, कोंकण और गोवा में 23 और 24 अप्रैल, गुजरात के तटीय क्षेत्रों में 24 और 25 अप्रैल को, और केरल और माहे में 21 से 24 अप्रैल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने के आसार हैं.

दिल्ली में बुधवार से शुक्रवार तक लू चलने की संभावना है. इसके साथ ही दिल्ली के कई हिस्सों में पारा बढ़कर लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, ऐसे में लोगों को इस मौसम में लू की पहली लहर का सामना करना पड़ सकता है.

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है और ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा. 23 अप्रैल से राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, भरतपुर व धौलपुर सहित कई जिलों में हीटवेव चलने का ‘येलो अलर्ट’ है.

आज का मौसम: 40°C पार तापमान, सूखी गर्मी का कहर!

बिहार में आज बुधवार को गर्मी अपने चरम पर रहने वाली है. आज बिहार के कई जिलों का तापमान 40°C से ऊपर रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूरे राज्य में सूखा और गर्म मौसम बना रहने वाला है. आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि बिहार के उत्तर-पूर्वी जिलों अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार में बारिश हो सकती है. इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. वहीं, अधिकांश इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है.
बिहार में IMD ने कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. खासकर दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य बिहार भागलपुर, पटना, गया, बक्सर आदि जिलें हैं. यहां आज हीटवेव के साथ पूरे दिन गर्म हवा चलने की संभावना है. इन जिलों का तापमान सामान्य से 3-5°C ऊपर रह सकता है. वहीं, रोहतास, नवादा, जहानाबाद, भोजपुर, कैमूर और मुंगेर सबसे गर्म जिलों में शामिल रहेंगे. यहां का तापमान 40-42°C के बीच रह सकता है. अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है.
शहरों का तापमान और AQI
शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
पटना  41/26 180
भागलपुर  42/27 200
गया 40/26 160
मुजफ्फरपुर  40/25 160

IMD के अनुसार बिहार में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है, हालांकि 23-25 अप्रैल के आसपास कुछ इलाकों में आंधी-बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. ऐसे में अगर हम न्यूनतम तापमान की बात करें तो पटना, गया और भागलपुर में 26-28°C के बीच रहने वाला है. जबकि पूर्णिया और कटिहार जैसे पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान 24-25°C के बीच रह सकता है. आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में लू चलने और तापमान 42°C तक पहुंचने की संभावना है.

IMD का इन जिलों में हीटवेव का खतरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. खासकर कैमूर, नवादा और बक्सर में लू चलने की आशंका है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है. वहीं, अगर हम बात करें मौसम की तो गर्मी का असर रात में भी बना हुआ है. पटना और भागलपुर में न्यूनतम तापमान 26-28°C के बीच रह रह रहा है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰