बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर होने वाली वोटिंग के लिए प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया. इसके साथ ही दूसरे चरण की वोटिंग के लिए सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिए हैं. पहले चरण के उम्मीदवार बुधवार को डोर टू डोर कैंपेन जारी रखेंगे. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 22 अप्रैल 2026, 08:31 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात
Photo: UB India News Archive
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर होने वाली वोटिंग के लिए प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया. इसके साथ ही दूसरे चरण की वोटिंग के लिए सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिए हैं. पहले चरण के उम्मीदवार बुधवार को डोर टू डोर कैंपेन जारी रखेंगे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झालमुड़ी खाने की घटना को नाटक बताते हुए तंज कसा कि जरूरत पड़ी तो वह खुद उनके लिए मछली पका देंगी. इस बीच मछली और झालमुड़ी जैसे स्थानीय खाद्य पदार्थ भी चुनावी बहस का हिस्सा बन गए हैं. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने पर खान-पान पर पाबंदी लगा सकती है, जिसे बीजेपी ने खारिज किया है. इसी बीच चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है, ताकि लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें और हिंसा की आशंकाओं को कम किया जा सके.
राजनीतिक हमले भी जारी हैं. उद्धव ठाकरे ने भारी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष मतदान पर चिंता जताई. वहीं अमित शाह ने दावा किया कि चुनाव के बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी और बीजेपी की जीत तय है.
कानूनी मोर्चे पर, कलकत्ता हाई कोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसरों की चुनाव ड्यूटी पर लगी रोक हटा दी है. दूसरी ओर, अनुराग ठाकुर ने मोदी के झालमुड़ी कनेक्शन को जनता से जुड़ाव का उदाहरण बताते हुए इसे चुनावी असर वाला कदम बताया. कुल मिलाकर, बंगाल चुनाव में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर बहस तेज हो गई है.

दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में सुरक्षा कड़ी, 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण (29 अप्रैल) के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने का फैसला किया है. प्रत्येक कंपनी में कम से कम 72 सशस्त्र जवान होंगे. अधिकारियों के अनुसार, यह तैनाती संवेदनशीलता के आकलन और पिछले चुनावी अनुभवों के आधार पर की गई है, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके. दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. केंद्रीय बलों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और असम राइफल्स शामिल हैं, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करते हैं. जिलावार तैनाती पर नजर डालें तो दक्षिण 24 परगना में सबसे अधिक 409 कंपनियां तैनात होंगी. कोलकाता पुलिस क्षेत्र में 273, पूर्व बर्धमान में 260 और हुगली (ग्रामीण) में 234 कंपनियां तैनात की जाएंगी. इसके अलावा बारासात, बोंगांव, बशीरहाट, बैरकपुर, हावड़ा और नदिया समेत कई इलाकों में भी बड़ी संख्या में बल तैनात रहेगा. आयोग ने साफ किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. वहीं, मतदान खत्म होने के बाद भी करीब 500 कंपनियां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में तैनात रहेंगी.

जहां टैगोर की चित्र होनी चाहिए थी वहां ‘ममता दीदी’की लगा दी गई- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यही वह धरती है जिसने देश को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों दिए हैं, और आज मैं अत्यंत प्रसन्न हूँ. यह क्षेत्र गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के ‘ठाकुर बारी’ (पैतृक घर) का स्थान भी है. गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़ा यह परिसर अत्यंत महत्वपूर्ण विरासत स्थल है. यह कितना दुखद है कि जिस स्थान पर रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा या चित्र प्रदर्शित होना चाहिए था, जहां ‘भारत माता’ की छवि होनी चाहिए थी, वहां टीएमसी के गुंडों ने जबरन कब्जा कर लिया और ‘ममता दीदी’ का चित्र लगा दिया. यह भारतीयता की भावना का अपमान है, बंगाल की गरिमा और पहचान पर धब्बा है”

मतदान केंद्रों पर ईवीएम पहुंचाई गईं, 5.73 करोड़ मतदाता 4,023 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे

23 अप्रैल को होने वाले महत्वपूर्ण तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे 4,023 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे. इस बहुप्रतीक्षित चुनावी मुकाबले में द्रविड़ की दोनों प्रमुख पार्टियां – एसपीए का नेतृत्व कर रही डीएमके और एनडीए का नेतृत्व कर रही एआईएडीएमके – आमने-सामने हैं. डीएमके सत्ता बरकरार रखने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है, जबकि एआईएडीएमके पांच साल विपक्ष में रहने के बाद सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है.

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰