मुर्शिदाबाद के नौदा में हुमायूं कबीर और टीएमसी के बीच बवाल!

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण की वोटिंग है. गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है बंगाल में पहले चरण की वोटिंग है. वहीं तमिलनाडु की सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल में इस चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव मैदान में 1478 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026, 06:42 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुर्शिदाबाद के नौदा में हुमायूं कबीर और टीएमसी के बीच बवाल!
Photo: UB India News Archive
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण की वोटिंग है. गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है बंगाल में पहले चरण की वोटिंग है. वहीं तमिलनाडु की सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल में इस चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव मैदान में 1478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मुर्शिदाबाद जिले का नौदा इलाका सुबह-सुबह बम के धमाकों से गूंज उठा, वहीं उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में मतदान केंद्रों के बाहर खूनी संघर्ष की तस्वीरें सामने आई हैं.  पूर्व टीएमसी नेता और अब अमजनता उन्नयन पार्टी (AUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने सीधे तौर पर सत्ताधारी पार्टी पर बमबारी और बूथ जाम करने का आरोप जड़ा है. उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद के विभिन्न इलाकों में टीएमसी के गुंडे खुलेआम बम बरसा रहे हैं ताकि लोग घरों से बाहर न निकलें। इन घटनाओं ने चुनाव आयोग के शांतिपूर्ण मतदान के दावों की हवा निकाल दी है, जबकि सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बावजूद उपद्रवी बेखौफ नजर आ रहे हैं.
तमिलनाडु में एक ही चरण में वोटिंग
वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग है. तमिलनाडु में 5.73 करोड़ से अधिक वोटर अपने वोटिंग अधिकार का प्रयोग करेंगे. पश्चिम बंगाल में वोटिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीनें पहुंचा दी गई हैं, CCTV कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. विशेष गहन पुनरावृति (SIR) के बाद यह पहला चुनाव है. तमिलनाडु में पहले 6.4 करोड़ वोटर थे. एसआईआर में 74 लाख नाम कटे, जिसके बाद राज्य में 5.66 करोड़ वोटर बचे हैं.

तमिलनाडु ऐसा राज्य बन गया है जहां महिलाएं आंसू बहा रही…बीजेपी राज्य अध्यक्ष ने वोट देने के बाद क्या कहा?

तमिलनाडु के राज्य BJP अध्यक्ष और सत्तूर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार, नैनार नागेंद्रन कहते हैं, “तमिलनाडु अब एक ऐसा राज्य बन गया है जहां महिलाएं आंसू बहा रही हैं. राज्य को इस स्थिति से उबरना होगा. हमारा गठबंधन लोगों की भलाई करने के उद्देश्य से चुनाव लड़ रहा है. न केवल सत्तूर विधानसभा क्षेत्र में, बल्कि पूरे तमिलनाडु में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत की संभावनाएं बहुत उज्ज्वल हैं… तिरुनेलवेली और सत्तूर विधानसभा क्षेत्र मेरी दो आँखों की तरह हैं।. लोगों को हर पांच साल में एक बार अच्छी सरकार चुनने का अवसर मिलता है, और आज वही दिन है. इस महत्वपूर्ण दिन पर, सभी मतदाताओं को राष्ट्र के कल्याण, लोगों की भलाई और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, अपने मतदान के अमूल्य अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. उन्हें तमिलनाडु को नशामुक्त बनाने वाले भविष्य के लिए और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर जीवन के लिए मतदान करना चाहिए…”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के दौरान मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) और Trinamool Congress के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते टकराव में बदल गई. इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. प्रशासन का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. चुनाव के बीच इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि बाकी इलाकों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है.

दार्जिलिंग के माटीगाड़ा में अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट्स का स्वागत. पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे IEVP प्रतिनिधि

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के दौरान दार्जिलिंग जिले के माटीगाड़ा स्थित पॉल चौधरी ट्राइबल हिंदी हाई स्कूल के पोलिंग स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया. Election Commission of India के इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (IEVP) 2026 के तहत आए डेलिगेट्स ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया. ये प्रतिनिधि चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता को समझने के लिए विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का दौरा कर रहे हैं. अधिकारियों ने उन्हें मतदान की पूरी प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी. चुनाव आयोग के इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय चुनाव प्रणाली की मजबूती और विश्वसनीयता को दिखाना है. इस दौरान स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा.

स्टालिन ने डाला वोट, बोले- सब निभाएं लोकतांत्रिक जिम्मेदारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने मतदान करने के बाद लोगों से लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जैसे उन्होंने अपना वोट डाला है, वैसे ही हर नागरिक को अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए. अभिनेता Ajith Kumar के कथित बयान “हमें बदलाव की जरूरत नहीं है” पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टालिन ने कहा कि उन्होंने जो कहा है, वह सही है. मतदान के दिन स्टालिन का यह बयान राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह मौजूदा सरकार के कामकाज पर उनके भरोसे को दर्शाता है. राज्यभर में वोटिंग के बीच इस बयान को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

चेन्नई में विजय ने डाला वोट, TVK चीफ का डबल सीट से लड़ रहे चुनाव

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान Vijay ने चेन्नई के एक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर अपना वोट डाला. वोटिंग के बाद उनकी मौजूदगी ने समर्थकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया. विजय इस बार अपनी पार्टी TVK के प्रमुख के रूप में दो सीटों—तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरंबूर—से चुनाव मैदान में हैं. उनके चुनाव लड़ने से इन सीटों पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है. विजय ने वोट डालने के बाद लोगों से भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. उनकी एंट्री को तमिलनाडु की राजनीति में एक नए समीकरण के रूप में देखा जा रहा है.

आंखों में चश्मा, लंबा कुर्ता बड़े बिंदास होकर नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने डाला वोट, आपने वीडियो देखा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत नंदीग्राम में बीजेपी उम्मीदवार और राज्य के नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उन्होंने नंदीग्राम के एक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर वोट डाला. इस चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर सीटें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री Mamata Banerjee भी मैदान में हैं, जहां उनका सीधा मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से माना जा रहा है. दोनों नेताओं के बीच यह मुकाबला बेहद हाई-प्रोफाइल बन गया है और पूरे राज्य की नजर इस पर टिकी हुई है. मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनाव आयोग पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है. मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰