भारत-न्यूजीलैंड के बीच व्यापार समझौता कल, डील में किसानों-व्यापारियों के लिए क्या ?

करीब चार महीने पहले बातचीत पूरी होने के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर आखिरी मुहर लगने जा रही है. 27 अप्रैल को यह समझौता औपचारिक रूप से साइन होगा. यह समझौता भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के ट्रेड मंत्री टॉड मैक्ले की मौजूदगी में होगा. इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 26 अप्रैल 2026, 08:44 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत-न्यूजीलैंड के बीच व्यापार समझौता कल, डील में किसानों-व्यापारियों के लिए क्या ?
Photo: UB India News Archive
करीब चार महीने पहले बातचीत पूरी होने के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर आखिरी मुहर लगने जा रही है. 27 अप्रैल को यह समझौता औपचारिक रूप से साइन होगा. यह समझौता भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के ट्रेड मंत्री टॉड मैक्ले की मौजूदगी में होगा. इस डील का सीधा लक्ष्य दोनों देशों के बीच व्यापार को तेज करना और आने वाले पांच साल में इसे दोगुना करना है. यह समझौता ऐसे समय पर हो रहा है जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है और भारत अपने एक्सपोर्ट मार्केट को विविध बनाना चाहता है. न्यूजीलैंड के साथ यह डील ओशिनिया क्षेत्र में भारत की पकड़ को मजबूत करेगी और कंपनियों को नए बाजार तक पहुंच देगी.
इस एग्रीमेंट के तहत भारतीय कंपनियों को न्यूजीलैंड के बाजार में ड्यूटी फ्री एक्सेस मिलेगा. इससे खासकर फार्मा और मेडिकल डिवाइस सेक्टर को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि वहां रेगुलेटरी अप्रूवल अब तेजी से मिल सकेगा. GMP और GCP जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों की मान्यता मिलने से एक्सपोर्ट की प्रक्रिया आसान होगी और लागत भी कम होगी.

20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता

डील के तहत न्यूजीलैंड ने अगले 15 साल में भारत में 20 अरब डॉलर निवेश करने का वादा किया है. यह निवेश मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्विसेज और इनोवेशन जैसे सेक्टर्स में आएगा, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. समझौते के तहत हर साल 5000 भारतीय प्रोफेशनल्स को अस्थायी रोजगार वीजा मिलेगा, जिसकी वैधता तीन साल तक होगी. इसमें आईटी, हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स के साथ योगा इंस्ट्रक्टर, आयुष प्रैक्टिशनर और शेफ जैसे प्रोफेशन भी शामिल हैं. इससे सर्विस सेक्टर में भारत की पकड़ और मजबूत होगी.

न्यूजीलैंड को क्या मिलेगा

इस डील में न्यूजीलैंड को अपने 95 प्रतिशत से ज्यादा एक्सपोर्ट पर टैरिफ में छूट या समाप्ति का लाभ मिलेगा. इसमें ऊन, कोयला, लकड़ी, वाइन, कीवीफ्रूट और कई अन्य उत्पाद शामिल हैं. हालांकि यह छूट पूरी तरह संतुलित तरीके से दी गई है ताकि भारत के घरेलू बाजार पर दबाव न पड़े.

किसानों की सुरक्षा पर खास ध्यान

भारत ने डेयरी सेक्टर को इस समझौते से बाहर रखा है. दूध, क्रीम, चीज और अन्य डेयरी उत्पादों पर कोई छूट नहीं दी गई है. इसके अलावा प्याज, दालें, तेल, चीनी और रबर जैसे कई संवेदनशील उत्पादों को भी इस डील से बाहर रखा गया है, ताकि किसानों और MSME सेक्टर को नुकसान न हो.

एग्री टेक में भी सहयोग

इस समझौते के तहत एग्री टेक्नोलॉजी पर भी खास फोकस रहेगा. कीवीफ्रूट, सेब और शहद जैसे उत्पादों के लिए संयुक्त एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा. इसमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेहतर पौध सामग्री, ट्रेनिंग और सप्लाई चेन सुधार जैसे कदम शामिल होंगे, जिससे भारतीय किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी.

वैश्विक रणनीति का हिस्सा

भारत पहले ही ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों के साथ ट्रेड डील कर चुका है और अब न्यूजीलैंड के साथ समझौता इस रणनीति को और आगे बढ़ाता है. यह कदम भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत करने और नए बाजार खोलने में मदद करेगा. कुल मिलाकर यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत के लिए व्यापार, निवेश और रोजगार के नए दरवाजे खोल सकता है, जबकि घरेलू उद्योगों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा गया है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰