कहीं कंधे पर कंकाल तो कहीं हाथ में ड्रिप मरते जमीर की कहानी………

देश का सिस्‍टम किस तरह और किस हद तक सड़ चुका है, उसे बताने के लिए कुछ घटनाएं काफी हैं. यह मामले बताते हैं कि पूरे सिस्‍टम का जमीर इस कदर मर चुका है कि उसे इंसानी जज्‍बातों और भावनाओं से कुछ भी लेना-देना नहीं है. हाल के दिनों में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 29 अप्रैल 2026, 05:34 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कहीं कंधे पर कंकाल तो कहीं हाथ में ड्रिप मरते जमीर की कहानी………
Photo: UB India News Archive
देश का सिस्‍टम किस तरह और किस हद तक सड़ चुका है, उसे बताने के लिए कुछ घटनाएं काफी हैं. यह मामले बताते हैं कि पूरे सिस्‍टम का जमीर इस कदर मर चुका है कि उसे इंसानी जज्‍बातों और भावनाओं से कुछ भी लेना-देना नहीं है.  हाल के दिनों में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे सिस्‍टम की संवेदनहीनता सबके सामने आ गई हैं. आपको याद हो कि कुछ दिनों पहले छत्‍तीसगढ़ की एक घटना काफी सुर्खियों में रही थी. हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस में एक शख्‍स की फाइल पिछले एक साल से लंबित थी. वहां काम करने वाले कर्मचारियों का कहना था कि उनकी फाइल मिल ही नहीं रही है. इससे नाराज युवक ने हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी को टेबल पर ढेर सारा बादाम बिखेर दिया और कहा कि इसे खाकर अपनी यादाश्‍त मजबूत कीजिए और हमारी फाइल जल्‍द से जल्‍द ढूंढिए. सिस्‍टम की लापरवाही का यह कोई अकेला या आखिरी घटना नहीं है. इसके बाद ओडिशा और बिहार से दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है. साथ ही सिस्‍टम की लापरवाही और बेरुखी भी सामने आई. कोई सिस्‍टम इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है कि बीमार कर्मचारी को सबूत पेश करने के लिए ड्रिप लगाकर ही कार्यस्‍थल पर पहुंचना पड़े और एक बुजुर्ग भाई को कब्र से अपनी बहन का शव निकालना पड़ जाए. ये सब बस कहने की बातें नहीं हैं, बल्कि ऐसा हुआ है. और इसका जिम्‍मेदार है यह सिस्‍टम!
ओडिशा के क्‍योंझर जिले की घटना ने हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि समाज किस तरफ जा रहा है. पूरा सिस्‍टम इस हद तक असंवेदनशील हो चुका है कि एक भाई को बैंक से महज कुछ हजार रुपये निकालने के लिए बहन का शव कब्र से निकालना पड़ा. यह मामला ओडिशा के क्‍योंझर जिले के पाटना ब्‍लॉक का है. दरअसल, जीतू मुंडा ओडिशा ग्रामीण बैंक के मालीपोसी ब्रांच से 20 हजार रुपये निकालने गए थे. जिस खाते से पैसे की निकासी की जानी थी, वह जीतू मुंडा के स्‍वर्गवासी बहन की थी. बैंक वालों ने जीतू से कहा कि वे अकाउंट होल्‍डर को लेकर आएं. अब खाताधारक तो इस दुनिया में रहीं नहीं, तो जीतू के लिए समस्‍या गहरा गई. जीतू को कुछ नहीं सूझा तो वे कब्र खोदकर बहन का कंकाल निकाला और उसे कंधे पर लादकर बैंक के दरवाजे पर पहुंच गए. इस घटना ने पूरे देश का ध्‍यान अपनी ओर खींचा और सिस्‍टम का क्रूर चेहरा भी सबके सामने ला दिया.

बैंकवालों को क्‍या करना चाहिए था?

अब सवाल उठता है कि इस परिस्थिति में बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों को क्‍या करना चाहिए था? अब सवाल यह है कि यदि किसी अकाउंट होल्‍डर का निधन हो गया तो उस सूरत में सगे-संबंधियों के बैंक खाते से पैसे कैसे निकाले जाएंगे? दरअसल, बैंक में खाता खुलवाते वक्‍त नॉमिनी के नाम का उल्‍लेख करने का भी प्रावधान होता है, खाताधारक के न रहने पर नॉमिनी उस खाते से पैसे निकाल सके. यहां एक और सवाल उठता है कि यदि जीतू मुंडा को बैंकिंग नियमों के बारे में जानकारी नहीं है तो उन्‍हें इसके बारे में सूचित करने की जिम्‍मेदारी किसकी है. स्‍वाभाविक है कि बैंक के कर्मचारियों को उनकी बात सुनकर उसका उचित तरीके से निदान करना चाहिए थी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. तंग आकर जीतू मुंडा को अपनी बहन का कंकाल लाना पड़ा. यह पूरे सिस्‍टम के नकारेपन और निकम्‍मेपन को दिखाता है.

बिहार में अफसर का क्रूर चेहरा

दूसरी घटना बिहार की है. कटिहार जिले के एक आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाली सेवका की तबीयत बेहद खराब थी. उनको ड्रिप चढ़ाया जा रहा था. इस वजह से वह छुट्टी पर चल ही थीं. यहां विभाग के अफसर का पहला कर्तव्‍य आंगनबाड़ी सेविका का हालचाल और कुशलक्षेम जानने का होना चाहिए था. पर हुआ इसके बिल्‍कुल उलट. जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत की है. पंचायत के सोहा मध्य भाग वार्ड संख्या-7 में आंगनबाड़ी सेविका के रूप में काम करने वाली प्रेमलता हेंब्रम बीमार होने की वजह से छुट्टी पर थीं. घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. लेकिन शायद सिस्टम की फाइलों में बीमारी को तब तक सच नहीं माना जाता, जब तक कि अधिकारी अपनी आंखों से न देख लें. जानकारी के अनुसार, बाल विकास परियोजना अधिकारी (एलएस) वीणा भारती आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचीं तो हेमलता को अनुपस्थित पाकर बेहद नाराज हो गई. उन्हें बताया गया कि प्रेमलता बीमार हैं और छुट्टी पर हैं. वीणा भारत को यकीन नहीं हुआ और उन्होंने कथित रूप से हेमलता को तुरंत हाजिर होने का फरमान सुना दिया. फिर क्‍या था, हेमलता को बीमार होने का सबूत देने के लिए ड्रिप लगाए हुए उपस्थित होना पड़ा. बीमार होने का सबूत देखने के लिए कई तरीके हो सकते थे, लेकिन सिस्‍टम ने यहां भी अपना क्रूर रूप दिखाना ही जरूरी समझा.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰