पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार? बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार !

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे 4 मई को आए, लेकिन आज एग्जिट पोल के सर्वे ने बहुत हद तक सियासी तस्वीर साफ कर दी है. असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक तो बंगाल में पहली बार कमल खिलता दिख रहा है. केरल में लेफ्ट की विदाई तो तमिलनाडु […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 30 अप्रैल 2026, 02:54 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार? बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार !
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे 4 मई को आए, लेकिन आज एग्जिट पोल के सर्वे ने बहुत हद तक सियासी तस्वीर साफ कर दी है. असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक तो बंगाल में पहली बार कमल खिलता दिख रहा है. केरल में लेफ्ट की विदाई तो तमिलनाडु में विजय की विक्ट्री होती दिख रही है.

देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे की तस्वीर 4 मई को साफ होगी. इससे पहले बंगाल में आखिरी चरण के मतदान के बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल जारी किए गए. एग्जिट पोल के जरिए अलग-अलग राज्य में किस दल या गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं, इसका अनुमान लगाया गया.

पांच राज्यों के चुनाव में सबकी नजरें पश्चिम बंगाल में टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. एग्जिट पोल के सात सर्वे को लेकर पोल ऑफ पोल्स किया गया है, जिसमें जेवीसी, पी-मार्क, मैट्रिज, पीपुल्स पल्स, चाणक्य स्ट्रैटेजीज, पोल डायरी और जनमत पोल्स एजेंसी के सर्वे शामिल हैं.

असम में बीजेपी गठबंधन सत्ता की हैट्रिक लगाती हुई नजर आ रही है. केरल में दस साल बाद सरकार बदल रही है.  तमिलनाडु में एक्टर विजय की सियासी विक्ट्री होती दिख रही है और कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन पीछे रह सकता है जबकि पुड्डुचेरी में बीजेपी गठबंधन अपना दबदबा बनाए रखा. अलग-अलग राज्यों के एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं और पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक क्या अनुमान है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक ममता बनर्जी सत्ता में बनी रहेंगे और बीजेपी भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं है.  पोल्स ऑफ पोल के लिहाज से टीएमसी को 147 सीटें मिल सकती हैं तो बीजेपी को 137 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस और लेफ्ट को 2-2 सीटें जबकि अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं.

असम में बीजेपी की सत्ता की हैट्रिक?

असम विधानसभा चुनाव में पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है. पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 88 सीटें मिल रही हैं तो कांग्रेस को 27 सीटें ही मिल सकती है. इसके अलावा अन्य के खाते में 7 सीटें जा सकती है.

केरल में सत्ता परिवर्तन का अनुमान?

केरल विधानसभा चुनाव में लेफ्ट को झटका तो कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो रही है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 77 सीटें मिल रही हैं तो लेफ्ट के अगुवाई वाले एलडीएफ को 59 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा बीजेपी को 2 सीटें तो अन्य को भी 2 सीटें जा सकती है.

तमिलनाडु में किसे मिलेगी विजय?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन का दबदबा कायम रह सकता है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक राज्य में डीएमके गठबंधन को 130 सीटें मिल सकती है तो AIADMK गठबंधन को 65 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके को 31 सीटें मिल सकती है. अन्य के हिस्से में 8 सीटें मिलने का अनुमान है.

पुडुचेरी में किसकी बन रही सरकार?

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन का दबदबा बरकरार रह सकता है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 17 सीटें मिल सकती है तो कांग्रेस गठबंधन को 9 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलाव अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं.

देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव में ज्यादातर राज्यों में सत्ताधारी पार्टियां अपनी सत्ता को बचाए रख सकती है. केरल में ही सत्ता बदलती दिख रही है, जहां पर पिनराई विजयन की अगुवाई में लेफ्ट को दस साल के बाद करारी मात मिल सकती है. बंगाल में जरूर बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन ममता बनर्जी बहुमत के एकदम करीब खड़ी हैं.

बंगाल में खिल रहा कमल, तमिलनाडु में विजय की आंधी…

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि राज्य की सियासत में इस बार बड़ा फेरबदल हो सकता है, एक्सिस माय इंडिया के आकलन के मुताबिक, अभिनेता विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है और उसे करीब 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है.

वहीं, सत्ताधारी DMK को 92 से 110 सीटों के बीच रहने का अनुमान है, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा नजर आ रहा है. AIADMK इस बार काफी पीछे छूटती दिख रही है और मात्र 22 से 32 सीटें आने का अनुमान जताया गया है.

असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, असम में बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की ओर बढ़ता दिख रहा है.

अनुमान है कि एनडीए को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 24 से 36 सीटों के बीच सिमटती नजर आ रही है. अन्य दलों के खाते में 0 से 3 सीटें जाने का आकलन है.

कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को केरलम चुनाव में 78 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, लगातार दूसरी बार सत्ता में रही LDF (वामपंथी गठबंधन) के लिए ये संकेत झटका देने वाले हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, LDF इस बार घटकर 49 से 62 सीटों के बीच सिमट सकती है.

एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार, केरलम में पिनाराई विजयन मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरे बने हुए हैं. सर्वे में 33% लोगों ने उन्हें दोबारा सीएम के रूप में देखने की इच्छा जताई है. वहीं, कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन को 21% लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा की कुल 294 सीटों में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है. पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में टीएमसी को 177 से 187 सीटें और बीजेपी को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है.

मैट्रिज के मुताबिक बीजेपी को 146 से 161 सीटें और टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, पी-मार्क ने बीजेपी के लिए 150 से 175 सीटों और टीएमसी के लिए 118 से 138 सीटों का अनुमान जताया है.

एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के एग्जिट पोल के अनुसार, पुडुचेरी में एनडीए को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है.

वहीं, इंडिया ब्लॉक के तहत डीएमके और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा, अन्य दलों के खाते में 3 से 7 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है.

अपने ही गढ़ में घिरीं ममता बनर्जी, इतिहास दोहराने को बेताब BJP, भवानीपुर में हाई-वोल्टेज मुकाबलाममता बनर्जी इस बार अपने सबसे सुरक्षित गढ़ भवानीपुर में कड़ी चुनौती झेल रही हैं. BJP ने शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. जातीय समीकरण, बूथ रणनीति और भावनात्मक अपील के बीच यह सीट अब प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!
प्रदेश

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो […]

UB India News15 अग॰
माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….
खास खबर

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है. लोकसभा से माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट यानी एमएमडीआर एक्ट में संशोधन पास होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. राज्य की सत्तारूढ़ इन दोनों […]

UB India News14 अग॰
सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !
खास खबर

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति में बदलाव दिखाई देने लगा है. राजस्थान में भी भजनलाल सरकार ने युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने की कवायद शुरू कर दी है. सरकार 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं […]

UB India News12 अग॰
बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..
प्रदेश

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर मुकाबला काफी काफी दिलचस्प रहा. मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने […]

UB India News4 अग॰
पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?
खास खबर

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका दायर है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर प्रोटोकॉल बनाने की जरूरत पर राय […]

UB India News30 जुल॰
कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?
खास खबर

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला सबसे बड़ा व‍िरोध प्रदर्शन था, ज‍िनकी मांगों के आगे सरकार को भी झुकना पड़ा और देश के श‍िक्षा मंत्री प्रधान को इस्‍तीफा देना पड़ा. यह आंदोलन जि‍तना गंभीर मुद्दों को लेकर था इसका लहजा उतना […]

UB India News29 जुल॰
परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………
खास खबर

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई. इसमें सरकार ने दोनों सदनों की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा. इस चार सप्ताह […]

UB India News20 जुल॰
पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….
खास खबर

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो गया है। विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के घर पर मीटिंग की और आज दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश […]

UB India News15 जुल॰