रात के अंधेरे में मूसलाधार बारिश के बीच ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ पर सियासत क्यों…………………..

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने गुरुवार को भवानीपुर के एक ईवीएम ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ का दौरा कर धांधली का आरोप लगाया और और चेतावनी दी कि वोटों की गिनती से पहले किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाए. दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना केंद्र […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 1 मई 2026, 06:04 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रात के अंधेरे में मूसलाधार बारिश के बीच ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ पर सियासत क्यों…………………..
Photo: UB India News Archive
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने गुरुवार को भवानीपुर के एक ईवीएम ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ का दौरा कर धांधली का आरोप लगाया और और चेतावनी दी कि वोटों की गिनती से पहले किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाए. दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना केंद्र में करीब चार घंटे बिताने के बाद बनर्जी रात करीब 12.07 बजे वहां से निकलीं. उन्होंने कहा कि निर्दिष्ट मतगणना क्षेत्र में केवल एक व्यक्ति को जाने की इजाजत दी जाएगी.

शुभेंदु अधिकारी ने तस्वीर जारी कर इशारों में ममता पर उठाए सवाल

इसी बीच बीजेपी नेता और भवानीपुर से प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने सीसीटीव फुटेज की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पेज एक्स पर पोस्ट की है और ममता बनर्जी पर सवाल उठाए हैं. इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ शुभेंदु अधिकारी ने लिखा- ‘मैं भवानीपुर चुनाव क्षेत्र समेत पूरे पश्चिम बंगाल राज्य के सम्मानित वोटर्स समुदाय को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस केंद्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार, यानी मौजूदा मुख्यमंत्री, माननीय, को सख्त हिदायत दी गई है कि वे कोई भी गलत फायदा न उठाएं. चाहे वह कितनी भी कोशिश कर लें, वह नियमों के बाहर कोई भी काम नहीं कर पाई हैं. जब तक वह स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में मौजूद थीं, मेरे चुनाव एजेंट, एडवोकेट सूर्यनील दास, खुद वहां थे और उन पर कड़ी नज़र रख रहे थे ताकि वह कोई बेईमानी न कर सकें.’
शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाया है कि रात आठ बजे से 12 बजे तक ममता बनर्जी शाखावत मेमोरियल हाई स्कूल स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में क्या करने गई थीं. बीजेपी नेता की ओर से पोस्ट की गई तस्वीर में ममता बनर्जी स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर अपने चुनाव एजेंट के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं. शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि उनकी मौजूदगी के दौरान उनके एजेंट और वकील सूर्याली आर. दास भी वहां मौजूद थे, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके. हालांकि, शुभेंदु अधिकारी की ओर से पोस्ट की गई तस्वीर की पुष्टि नहीं हो पाई है.

ममता ने क्या आरोप लगाए?

इससे पहले ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया- ‘वहां या तो उम्मीदवार या कोई एक एजेंट रुक सकता है. मैंने मीडिया के लिए भी एक सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया है.’ पारदर्शिता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जनता के वोटों को सुरक्षित रखा जाना चाहिए. मैं शिकायतें मिलने के बाद यहां पहुंची. केंद्रीय बलों ने शुरू में मुझे घुसने नहीं दिया.’
चार मई को होने वाली वोटों की गिनती से पहले सख्त लहजे में उन्होंने कहा, ‘अगर मतगणना प्रक्रिया से छेड़छाड़ का कोई इरादा है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’ बनर्जी शहर में हो रही मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना शाम को ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ स्थल पर पहुंचीं.

ममता बोलीं- केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मुझे अंदर जाने से रोका

ममता ने बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं और मीडिया को बताया- “मैं यहां इसलिए आई हूं, क्योंकि यहां EVMs के लिए एक स्ट्रॉन्ग रूम है। हमें कई जगहों पर गड़बड़ियां मिलीं, इसलिए जब मैंने TV पर यह देखा, तो मुझे लगा कि मुझे यहां आकर देखना चाहिए। मैं आई, लेकिन केंद्रीय बलों ने मुझे रोक दिया। मैंने उनसे कहा कि मुझे अंदर जाने का अधिकार है; चुनाव नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को सील किए गए कमरे के बाहर तक जाने की अनुमति होती है। इसके बाद मुझे अंदर जाने दिया गया… अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।”

टीएमसी उम्मीदवार का आरोप, ईवीएम से छेड़छाड़ की कोशिश

कोलकाता के महापौर और कोलकाता पोर्ट सीट से टीएमसी के उम्मीदवार फिरहाद हाकिम भी मौके पर पहुंचे, लेकिन वह मुख्यमंत्री से नहीं मिल सके, क्योंकि वह पहले ही अपने चुनाव एजेंट के साथ स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर जा चुकी थीं. स्कूल परिसर के बाहर बनर्जी का इंतजार करते हुए फिरहाद हाकिम ने कहा, ‘मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलने पर मैं यहां पहुंचा, लेकिन मैं उनसे मिल नहीं सका क्योंकि वह पहले से ही परिसर के अंदर थीं और उम्मीदवार के रूप में अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा कर रही थीं. मुझे वहां जाने की अनुमति नहीं मिली. मैं यह पुष्टि नहीं कर पाऊंगा कि अंदर वास्तव में क्या हो रहा है.’

TMC ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह दिन-दहाड़े लोकतंत्र की हत्या है। CCTV फुटेज से यह सामने आया है कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिना अधिकृत पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बैलेट बॉक्स खोल रही है। यह खुला चुनावी घोटाला है, जो चुनाव आयोग की जानकारी और संरक्षण में किया जा रहा है।

TMC ने यह फुटेज कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम के पास खुदीराम अनुशीलन केंद्र में बने EVM स्ट्रॉन्ग रूम का खहोने का दावा किया। पार्टी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए EVM से छेड़छाड़ की जा रही है। लेकिन यह बंगाल है। महाराष्ट्र, दिल्ली या बिहार नहीं है।

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा,’यह एक सीलबंद स्ट्रॉन्ग रूम है। हमने देखा कि यह सील था, फिर भी जब इसे खोला गया तो अंदर कुछ हलचल दिखाई दी। किस तरह की हलचल थी, कैसे हो रही थी और क्यों, इसने सवाल खड़े किए। इसी वजह से हमने विरोध किया। हम जानना चाहते थे।’ – उन्होंने कहा कि उन्होंने ईमेल भेजा था, लेकिन अगर ऐसा था तो हमें अंदर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी गई? जब अंदर आने ही नहीं देना था, तो निमंत्रण पत्र भेजने का क्या मतलब था?’ – इसी कारण शशि पांजा, हमारे एजेंट सभी धरने पर बैठ गए। बाद में डीईओ मैडम आईं और उन्होंने माना कि यह गलती थी और ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं, लेकिन अब इस जगह को पूरी सुरक्षा के साथ किले में तब्दील कर दिया गया है। – हम सुबह विशेष रूप से सीसीटीवी स्क्रीन देखने आए थे, जहां कल हलचल दिखी थी। फिलहाल ऐसी कोई गतिविधि दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन हमें जानकारी है कि अब भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है।”

भाजपा के प्रवक्ता नवीन मिश्रा ने आरोप लगाया कि TMC की जिस गाड़ी को कोलकाता पुलिस ने स्ट्रॉन्ग रूम के बैकसाइड पर पार्क करवाया था, उसमें निश्चित तौर पर EVM रही होंगी, जिन्हें बदलने के लिए यह पूरी साजिश रची गई है।

ममता बनर्जी को समझ आ गया है कि वे चुनाव हार रही हैं। खिसयानी बिल्ली खंबा नोंचे। ममता ने आज दोपहर ही अपनी गुंडावाहिनी को एक्टिव रहने का मैसेज दिया था। वे पूरे बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम में हंगामा करवाना चाहती हैं, ताकि बंगाल और उसकी संस्कृति बदनाम हो। लेकिन जनता ने अपना फैसला कर दिया है।

चुनाव आयोग बोला- पोस्टल बैलेट छंट रहे थे, पार्टियों को बुलाया, लोग आए नहीं

पश्चिम बंगाल के CEO मनोज कुमार अग्रवाल ने स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर चल रहे विवाद पर कहा, “पोस्टल बैलेट की छंटाई शाम 4 बजे की गई थी; पार्टियों ने आमंत्रण को नजरअंदाज कर दिया, और बाद में CCTV को लेकर चिंता जताई। अब सब कुछ ठीक है।”

DEO स्मिता पांडे ने बताया- आज जो हुआ वह हमारी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें पोस्टल बैलेट्स को अलग-अलग किया जाता है। अलग-अलग जिलों में, जो पोलिंग कर्मचारी ड्यूटी पर होते हैं, वे भी वोट डालते हैं और वे पोस्टल बैलेट्स के जरिए ऐसा करते हैं।

भाजपा ने शनिवार को हाई-लेवल मीटिंग बुलाई

पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले बीजेपी ने शनिवार को कोलकाता में एक अहम हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। इसमें काउंटिंग की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। ANI को सूत्रों ने यह भी बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान दूसरे राज्यों से आए नेताओं को इस बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें सांसद और विधायक शामिल हैं। इन नेताओं को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में अहम जिम्मेदारियां दी गई थीं और वे अपने-अपने क्षेत्रों से फीडबैक और अपडेट साझा करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?
खास खबर

क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों से जुड़ा मामला अब और विवादों में गहराता जा रहा है. बागी होने पर क्या फैसला हो इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी से तो जवाब मांगा ही है, इसके साथ ही अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी इन सभी सांसदों […]

UB India News26 अग॰
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:
खास खबर

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला है। आशीष बनर्जी की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पार्टी दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले […]

UB India News16 अग॰
19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी
खास खबर

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं।’ साल 2003 में तस्लीमा नसरीन की किताब द्विखंडित पर पश्चिम बंगाल […]

UB India News31 जुल॰
अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?
पश्चिम बंगाल

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, विभागीय जांच में पाया गया था इस कार्यालय का निर्माण स्वीकृत भवन योजना के बिना और लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि भारी […]

UB India News18 जुल॰
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !
खास खबर

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इन चुनावों में सबसे बड़ी चर्चा विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को लेकर है. अगर मौजूदा राजनीतिक समीकरण वोटिंग तक बरकरार रहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी तीनों सीटें जीतने […]

UB India News10 जुल॰
सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य
पश्चिम बंगाल

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं. छोटी-छोटी बात पर ऐंठ जाना उनकी आदत है. फिर भले ही उनको इसका ख़ामियाजा क्यों न भुगतना पड़े. यही हाल अब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हो गया है. उनके लिए अब […]

UB India News9 जुल॰
बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?
पश्चिम बंगाल

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। राज्य सरकार विधानसभा में चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें गुंडागर्दी और उगाही पर रोक लगाने से जुड़े दो नए कानून सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दूसरी ओर, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) […]

UB India News29 जून
बंगाल में  ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..
खास खबर

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी गतिविधियों को लेकर होने वाली पुलिसिया कार्रवाई काफी हद तक बदल जाएगी. पुलिस प्रशासन के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान हो जाएगा, जिसे वह सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा मानेगी. […]

UB India News27 जून
2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!
खास खबर

2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद लगातार राज्य में हलचल मची हुई है. पहले ममता बनर्जी चुनाव हार गईं फिर उनकी पार्टी टूट गई. अब ताजा मामला यह है कि उनके सरकार के दौरान 2.29 लाख करोड़ रुपए गायब होने का आरोप लग रहा है. जिसके बाद माना जा रहा है कि राजनीति में वित्तीय […]

UB India News24 जून