जबलपुर क्रूज बोट हादसे में नौ लोगों के मिले शव…………….

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम के बैकवॉटर (नर्मदा नदी के जलाशय) में गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया. एक पर्यटन क्रूज अचानक तेज आंधी-तूफान और ऊंची लहरों की वजह से पलट गया. इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता हैं. यह हादसा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 1 मई 2026, 08:01 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जबलपुर क्रूज बोट हादसे में नौ लोगों के मिले शव…………….
Photo: UB India News Archive
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम के बैकवॉटर (नर्मदा नदी के जलाशय) में गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया. एक पर्यटन क्रूज अचानक तेज आंधी-तूफान और ऊंची लहरों की वजह से पलट गया. इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता हैं. यह हादसा खमरिया टापू के पास हुआ, जहां क्रूज पर्यटकों को घुमाने ले जा रहा था. बरगी सीएसपी ने कहा कि अभी तक हादसे में 9 व्यक्तियों की मौत हो गई है। क्रूज में 43 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 28 व्यक्तियों को बचा लिया गया है बाकी लापता है, जिनकी तलाश जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के समय इस क्रूज पर करीब 29 से 43 लोग सवार थे. इनमें पर्यटकों के साथ-साथ कैप्टन और दो क्रू मेंबर भी शामिल थे, जो क्रूज के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

किस क्रूड में हुआ हादसा?

यह क्रूज मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित की जाती थी और बरगी डैम पर चलने वाली प्रमुख क्रूज में से एक थी. साल 2006 में तैयार हुई इस क्रूज को खास तौर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था. इसकी क्षमता लगभग 60 यात्रियों की थी और इसमें बैठने, घूमने और डैम के खूबसूरत नज़ारों का आनंद लेने की सुविधा दी जाती थी, जिससे यह परिवार और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय रही थी.
बरगी डैम हादसे में अभी राहत और बचाव कार्य चल रहा है। शुक्रवार की सुबह भी डैम से पांच शव निकाले गए हैं। अब प्रशासन ने बताया है कि क्रूज पर 43 लोग सवार थे। इनमें 28 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, बचे हुए छह लोगों की तलाश जारी है। रेस्क्यू के दौरान एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है, एक-दूसरे से लिपटे हुए मां-बेटे के शव को निकाला गया है। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

सीने से बेटे के चिपकाए रही मां

शुक्रवार को बरगी डैम में रेस्क्यू के दौरान एक तस्वीर ने सभी को रुला दिया। एक महिला की लाश मिली है। वह अपने सीने से मासूम बेटे को चिपकाए थी। पानी के बहाव के बीच मां ने अपने बेटे का साथ नहीं छोड़ा। मां लाइफ जैकेट पहनी थी लेकिन बेटा ऐसे ही था। दुखद बात यह रही कि दोनों की जान नहीं बच पाई। रेस्क्यू टीम ने जब दोनों का शव निकाला दो वहां चीख पुकार मच गई। हर आंखें नम थी। महिला का नाम मरिना मैसी है और बेटे का नाम त्रिशान है। वह चार साल का था। दोनों दिल्ली से घूमने जबलपुर आए थे। पिता प्रदीप और बेटी सिया की जान बच गई है।

किसी ने लाइफ जैकेट नहीं दी

हादसे में बची सिया ने कहा कि हमलोग करीब साढ़े पांच बजे क्रूज पर चढ़े थे। हमें किसी ने लाइफ जैकेट नहीं दिया था। क्रूज बीच में पहुंची तो एकदम से तूफान आ गया। इसके बाद हमलोग क्रूज के नीचे वाले पार्ट में चले गए। मेरे पापा और एक अन्य अंकल ने लॉकर तोड़कर लाइफ जैकेट निकाली। पानी की तेज लहरें शिप के अंदर आ रही थी। हमलोग लाइफ जैकेट में बाहर निकल आए। मेरी मम्मी और भाई नहीं बचे हैं। गांव के लोगों ने आकर मदद शुरू की।

हादसे की मुख्य वजह अचानक आई तेज आंधी और तूफान बताई गई है. शाम करीब 5 बजे मौसम अचानक बदल गया और हवा की रफ्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, जिससे ऊंची लहरें उठने लगीं. क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह कुछ ही मिनटों में पलटकर डूब गया.
क्रूज बैकवॉटर में लगभग 300 मीटर दूर किनारे से थी. पानी गहरा था (लगभग 20 फीट तक जहाज डूबा हुआ है). कुछ यात्रियों का कहना है कि लाइफ जैकेट हादसा शुरू होने के बाद दी गईं, जिससे घबराहट में कई लोग उन्हें पहन नहीं पाए. कुछ सर्वाइवर्स ने क्रू सदस्यों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है कि उन्होंने मौसम खराब होने पर क्रूज को किनारे नहीं लाया. एक बड़ा सवाल ये भी है कि मौसम विभाग ने हादसे से एक दिन पहले ही तेज हवाओं की चेतावनी दी थी, फिर भी क्रूज रवाना हुई.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसा होते ही स्थानीय लोगों, नाविकों और प्रशासन ने तुरंत बचाव शुरू कर दिया. SDRF, NDRF और आर्मी की टीमें रात भर काम करती रहीं. अब तक 22-24 लोगों को बचा लिया गया है. गोताखोर डूबी क्रूज के अंदर और आसपास सर्च कर रहे हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की. अभी भी कुछ लोग लापता हैं, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

मंत्री ने दिए जांच के आदेश

आदेश के बाद पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश हमने विभाग को दिए हैं। अगर लापरवाही हुई है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक नौ लोगों के शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि 29 लोगों के टिकट थे। बच्चों के टिकट नहीं लगते हैं। इसलिए सवारों की संख्या अधिक है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कुल 43 लोग सवार थे।

गौरतलब है कि हादसे में एक अन्य यात्री कोरी ने कहा कि किसी भी यात्री ने ‘लाइफ जैकेट’ नहीं पहन रखी थी। उन्हें अंदर कहीं रखा गया था। जब पानी भरने लगा तो उन्हें बांटने की कोशिश की गई जिससे अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की मच गई। कुछ ही पलों में नाव पलट गई।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰