क्या बंगाल में बढ़ा हुआ मतदान दिलाएगा बीजेपी को सत्ता, क्या कहते हैं आंकड़े

पश्चिम बंगाल विधासभा चुनाव के मतदान के बाद आए कई एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिख रही है. वहीं कुछ ने ममता बनर्जी की सत्ता बरकरार रखने की भी संभावना जताई है. राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है. चुनाव आयोग के मुताबिक दोनों चरणों को मिलाकर कुल 92.47 फीसदी मतदान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 1 मई 2026, 10:08 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या बंगाल में बढ़ा हुआ मतदान दिलाएगा बीजेपी को सत्ता, क्या कहते हैं आंकड़े
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल विधासभा चुनाव के मतदान के बाद आए कई एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिख रही है. वहीं कुछ ने ममता बनर्जी की सत्ता बरकरार रखने की भी संभावना जताई है. राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है. चुनाव आयोग के मुताबिक दोनों चरणों को मिलाकर कुल 92.47 फीसदी मतदान हुआ है. आयोग के मुताबिक पहले चरण में 93.19 और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को शाम पौन आठ बजे तक 91.66 फीसदी मतदान हुआ था.  इस बार के चुनाव में 2021 के चुनाव की तुलना में 7.27 फीसदी अधिक मतदान हुआ है. राजनीतिक विश्लेषकों को इस बढ़े हुए मतदान में ही बीजेपी की सरकार बनने की संभावना नजर आ रही है. आइए देखते हैं क्या है संभावना.

बढ़ें हुए मतदान में क्या छिपा है रहस्य

चुनाव विश्लेषक इस बढ़े हुए मतदान में ही बीजेपी की सरकार बनने की संभावना देख रहे हैं. राज्य में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 7.67 फीसदी अधिक मतदान हुआ है. इससे पहले 2021 के चुनाव 85.2 फीसदी मतदान हुआ था. उस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 48.5 और बीजेपी को 38.4 फीसदी वोट मिले थे. इस तरह इस चुनाव में बीजेपी अपने वोट शेयर में करीब चार फीसदी को बढ़ोतरी करते हुए नजर आ रही है. वहीं तृणमूल कांग्रेस का वोट शेयर करीब आठ फीसदी कम होता हुआ नजर आ रहा है.

तृणमूल कांग्रेस ने 2011 में सीपीएम के नेतृत्व वाले वाममोर्चा को हराकर पहली बार सरकार बनाई थी. उस चुनाव में 2006 के चुनाव की तुलना में 2.36 फीसदी अधिक मतदान हुआ था. उस चुनाव में 41 फीसदी वोट पाकर वाममोर्चा केवल 62 सीटें जीत पाया था तो तृणमूल कांग्रेस ने 48 फीसदी वोट के साथ 226 सीटें जीत ली थीं. इससे राज्य में 34 साल पुरानी वाममोर्चा की सरकार का अंत हो गया था.

जब वाममोर्चा ने बनाई थी बंगाल में सरकार

वहीं जब 1977 के चुनाव में वाममोर्चा ने पश्चिम बंगाल में पहली बार अपनी सरकार बनाई थी तब भी राज्य में पिछले चुनाव की तुलना में 4.47 फीसदी अधिक मतदान हुआ था. उस चुनाव में वाममोर्चा ने 48 फीसदी वोट के साथ 225 सीटें जीती थीं और 23 फीसदी वोट के साथ 20 सीटें जीती थीं.

ऊपर के दोनों उदाहरणों में राज्य में 48 फीसदी वोट लाने वाली पार्टी ने सरकार बनाई है.इतने वोट शेयर पर उस पार्टी को सीटें भी 225 से अधिक मिली हैं.लेकिन इस बार के चुनाव में बीजेपी और तृणमूल दोनों को 40 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं. इसके बाद भी बीजेपी साधारण बहुमत के 148 सीटों से अधिक सीटें जीतती हुई नजर आ रही है. एग्जिट पोल में बीजेपी को 144-163 और तृणमूल को 122-140 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. दोनों दलों के वोट शेयर में अंतर भी करीब चार फीसदी का है, एग्जिट पोल के अनुमान पर अगर विश्वास करें तो यह अंतर बीजेपी की सरकार बनने के लिए पर्याप्त है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!
प्रदेश

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो […]

UB India News15 अग॰
माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….
खास खबर

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है. लोकसभा से माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट यानी एमएमडीआर एक्ट में संशोधन पास होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. राज्य की सत्तारूढ़ इन दोनों […]

UB India News14 अग॰
सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !
खास खबर

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति में बदलाव दिखाई देने लगा है. राजस्थान में भी भजनलाल सरकार ने युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने की कवायद शुरू कर दी है. सरकार 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं […]

UB India News12 अग॰
बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..
प्रदेश

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर मुकाबला काफी काफी दिलचस्प रहा. मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने […]

UB India News4 अग॰
पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?
खास खबर

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका दायर है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर प्रोटोकॉल बनाने की जरूरत पर राय […]

UB India News30 जुल॰
कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?
खास खबर

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला सबसे बड़ा व‍िरोध प्रदर्शन था, ज‍िनकी मांगों के आगे सरकार को भी झुकना पड़ा और देश के श‍िक्षा मंत्री प्रधान को इस्‍तीफा देना पड़ा. यह आंदोलन जि‍तना गंभीर मुद्दों को लेकर था इसका लहजा उतना […]

UB India News29 जुल॰
परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………
खास खबर

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई. इसमें सरकार ने दोनों सदनों की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा. इस चार सप्ताह […]

UB India News20 जुल॰
पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….
खास खबर

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो गया है। विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के घर पर मीटिंग की और आज दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश […]

UB India News15 जुल॰