जनादेश : बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी…….

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सोमवार को आएंगे। एग्जिट पोल ने इनमें से कई राज्यों में हार-जीत को लेकर ठोस संकेत दिए हैं। मगर बंगाल पर सबकी नजरें टिकी हैं कि भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार राज्य में सरकार बनाएगी या ममता बनर्जी की फिर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 4 मई 2026, 03:27 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जनादेश : बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों  में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी…….
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सोमवार को आएंगे। एग्जिट पोल ने इनमें से कई राज्यों में हार-जीत को लेकर ठोस संकेत दिए हैं। मगर बंगाल पर सबकी नजरें टिकी हैं कि भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार राज्य में सरकार बनाएगी या ममता बनर्जी की फिर से ताजपोशी होगी।

एग्जिट पोल को देखें तो केरल, असम और पुडुचेरी में स्थिति करीब-करीब स्पष्ट है। असम में भाजपा और पुडुचेरी में एनडीए की वापसी हो सकती है। तमिलनाडु में डीएमके की वापसी संभव है, लेकिन अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके भी वहां बड़े दल के रूप में उभर रही है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ की जीत की संभावना है। हालांकि, पश्चिम बंगाल को लेकर एग्जिट पोल भी स्पष्ट नहीं है।

लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में कमल खिला : 2024 में लोकसभा चुनावों के बाद ये विधानसभाओं के तीसरे दौर के चुनाव हैं। इससे पहले दो दौर में हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए को अच्छी सफलता मिली थी। लोकसभा चुनावों में सीटें घटने के बावजूद राज्यों में एनडीए की ताकत बढ़ी है। बिहार, दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र में उसकी वापस हुई है। इसलिए पश्चिम बंगाल में यदि भाजपा जीतती है तो अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों के चुनाव में उसकी रणनीति को नई ताकत मिलेगी। दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार होती है तो यह विपक्ष के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

बंगाल में 432 पर्यवेक्षक तैनात : चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग का विशेष ध्यान पश्चिम बंगाल पर है। यहां मतों की पारदर्शी और सुचारू गिनती सुनिश्चित करने के लिए 432 मतगणना पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना 293 विधानसभा क्षेत्रों के 2,920 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। वहीं, तमिलनाडु में कुल 4023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती से एक दिन पहले रविवार को हंगामा हुआ। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जहां ईवीएम रखी गई थीं, वहां भाजपा के झंडे वाले वाहन को प्रवेश करने दिया गया।

केरल में मतदान प्रतिशत बढ़ा : चुनाव आयोग

तिरुवनंतपुरम। केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में सेवा मतदाताओं के डाक मतपत्रों को शामिल करने के बाद मतदान प्रतिशत बढ़कर करीब 79.70 प्रतिशत हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर ने रविवार को यह जानकारी दी। चुनाव के बाद मतदान प्रतिशत 79.63 प्रतिशत रहा था, जिसमें डाक मतपत्र शामिल नहीं थे।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!
प्रदेश

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो […]

UB India News15 अग॰
माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….
खास खबर

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है. लोकसभा से माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट यानी एमएमडीआर एक्ट में संशोधन पास होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. राज्य की सत्तारूढ़ इन दोनों […]

UB India News14 अग॰
सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !
खास खबर

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति में बदलाव दिखाई देने लगा है. राजस्थान में भी भजनलाल सरकार ने युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने की कवायद शुरू कर दी है. सरकार 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं […]

UB India News12 अग॰
बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..
प्रदेश

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर मुकाबला काफी काफी दिलचस्प रहा. मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने […]

UB India News4 अग॰
पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?
खास खबर

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका दायर है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर प्रोटोकॉल बनाने की जरूरत पर राय […]

UB India News30 जुल॰
कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?
खास खबर

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला सबसे बड़ा व‍िरोध प्रदर्शन था, ज‍िनकी मांगों के आगे सरकार को भी झुकना पड़ा और देश के श‍िक्षा मंत्री प्रधान को इस्‍तीफा देना पड़ा. यह आंदोलन जि‍तना गंभीर मुद्दों को लेकर था इसका लहजा उतना […]

UB India News29 जुल॰
परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………
खास खबर

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई. इसमें सरकार ने दोनों सदनों की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा. इस चार सप्ताह […]

UB India News20 जुल॰
पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….
खास खबर

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो गया है। विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के घर पर मीटिंग की और आज दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश […]

UB India News15 जुल॰