विक्रमशिला सेतु हादसा: आखिर क्यों ढह गई उत्तर बिहार की लाइफलाइन ?

उत्तर बिहार को सीमांचल से जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु एक बार फिर गहरे विवादों में है. रविवार की देर रात (4 मई 2026) की देर रात करीब 1:10 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास का एक बड़ा स्लैब गंगा नदी में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 4 मई 2026, 03:56 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विक्रमशिला सेतु हादसा: आखिर क्यों ढह गई उत्तर बिहार की लाइफलाइन ?
Photo: UB India News Archive
उत्तर बिहार को सीमांचल से जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु एक बार फिर गहरे विवादों में है. रविवार की देर रात (4 मई 2026) की देर रात करीब 1:10 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास का एक बड़ा स्लैब गंगा नदी में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और रात के समय कम ट्रैफिक के कारण किसी की जान नहीं गई, लेकिन इस हादसे ने बिहार के बुनियादी ढांचे की जर्जर होती तस्वीर को दुनिया के सामने ला दिया है. वहीं, भागलपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने की घटना ने एक बार फिर बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

आधी रात का खौफ और प्रशासनिक तत्परता

बताया जाता है कि रविवार की रात करीब 11:33 बजे पुलिसकर्मियों को पिलर नंबर 133 के पास अचानक जमीन धंसने और दरारें आने के संकेत मिले थे. समय रहते वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और पुल पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया. इसके महज डेढ़ घंटे बाद यानी 1:10 बजे देखते ही देखते करीब 25 मीटर लंबा स्लैब नदी में समा गया. गनीमत रही कि सूचना मिलते ही पुल को खाली करा लिया गया था, वरना मुजफ्फरपुर और अररिया की ओर जाने वाली बसें बड़े हादसे का शिकार हो सकती थीं. वर्तमान में पुल पर आवाजाही पूरी तरह ठप है और ट्रैफिक को मुंगेर व सुल्तानगंज की ओर डायवर्ट किया गया है.

निर्माण का इतिहास और करोड़ों का ठेका

बता दें कि विक्रमशिला सेतु का निर्माण 1990 के दशक में शुरू हुआ था और जुलाई 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के कार्यकाल में इसका उद्घाटन किया गया था. उस समय बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सरकार थी. लगभग 4.7 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम (U.P. State Bridge Corporation) को सौंपा गया था. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उस दौर में इसके निर्माण पर लगभग 838 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.
विक्रमशिला सेतु हादसा:  पुल का स्लैब गिरने के कारण भारी वाहनों का प्रवेश भागलपुर शहर और जीरो माइल क्षेत्र में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है.

किसके दौर में बना और क्या थी लागत?

  • विक्रमशिला सेतु का निर्माण बिहार के राजनीतिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर की याद दिलाता है.
  • आधारशिला: इस पुल की नींव 15 नवंबर 1990 को तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रखी थी.
  • निर्माण कंपनी: इसका निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम (U.P. State Bridge Corporation) द्वारा किया गया था.
  • लागत: उस समय इस 4.7 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण पर लगभग 167.58 करोड़ रुपये का शुरुआती खर्च अनुमानित था, जो समय के साथ बढ़ा.
  • उद्घाटन: लगभग 10 साल के लंबे इंतजार के बाद 30 जून 2001 को तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इसका उद्घाटन किया था.

स्ट्रक्चर में वो खामियां जो बनीं काल का कारण

एक्सपर्ट के अनुसार, यह पुल काफी समय से “वेंटिलेटर” पर था. मार्च 2026 में ही इसके पिलर नंबर 17, 18 और 19 की ‘फॉल्स वॉल’ (सुरक्षा दीवारें) ढह गई थीं. उस समय विभाग ने इसे महज एक बाहरी ढांचा बताकर टाल दिया था, लेकिन हकीकत में इन दीवारों के गिरने से पिलर की नींव सीधे गंगा की तेज लहरों और ‘स्कोरिंग’ (मिट्टी का कटाव) के संपर्क में आ गई थी. इसके अलावा, पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स के बीच का गैप 6 इंच तक बढ़ गया था, जिससे भारी वाहनों के गुजरने पर पुल में तेज कंपन होता था.

खामियां और लापरवाही की लंबी फेहरिस्त

  • यह पुल उद्घाटन के कुछ ही सालों बाद विवादों में घिरने लगा था. विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गए मुख्य सवाल गंभीर हैं.
  • सुरक्षा दीवारों का गिरना: मार्च 2026 में ही पिलर नंबर 17, 18 और 19 की ‘फॉल्स वॉल’ (सुरक्षा दीवारें) गिर गई थीं. उस समय इंजीनियरों ने इसे ‘अस्थायी ढांचा’ बताकर नजरअंदाज कर दिया था, जबकि वास्तविकता में ये पिलर की नींव को कटाव से बचाती थीं.
  • जॉइंट्स में बढ़ता फासला: पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स के बीच का गैप खतरनाक स्तर तक बढ़ गया था, जिससे भारी वाहनों के गुजरने पर तेज कंपन महसूस होता था.
  • अत्यधिक बोझ: दो लेन के इस पुल पर रोजाना लगभग 25,000 से 1 लाख वाहनों का दबाव था, जो इसकी क्षमता से कहीं अधिक था.

भ्रष्टाचार और अनदेखी पर उठते सवाल

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰