बंगाल से असम तक विधानसभा चुनाव में धूल चाट गए मुस्लिम महारथी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. जबकि तमिलनाडु में डीएमके-एआईडीएमके खिलाफ उलटफेर करते हुए थलापति विजय की पार्टी टीवीके सरकार बनाते हुए दिख रही है. जबकि केरल विधानसभा चुनाव नतीजे कांग्रेस को राहत देने वाले हैं. केरलम में कांग्रेस की अगुवाई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 4 मई 2026, 10:12 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बंगाल से असम तक विधानसभा चुनाव में धूल चाट गए मुस्लिम महारथी
Photo: UB India News Archive

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. जबकि तमिलनाडु में डीएमके-एआईडीएमके खिलाफ उलटफेर करते हुए थलापति विजय की पार्टी टीवीके सरकार बनाते हुए दिख रही है. जबकि केरल विधानसभा चुनाव नतीजे कांग्रेस को राहत देने वाले हैं. केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ को सत्ता से हटाकर सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है. लेकिन इस चुनाव की सबसे बड़ी बात है कि न तो मुस्लिम कार्ड चला और न ही मुस्लिम महारथी चुनाव में कुछ खास कर पाए. असम में बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ, बंगाल में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी, पीरजादा अब्बास सिद्दीकी का इंडियन सेकुलर फ्रंट और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम कोई कमाल नहीं कर पाई.

हुमायूं कबीर को मुंह की खानी पड़ी

बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर ने पिछले साल अक्टूबर में नई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) बनाई थी. हुमायूं कबीर ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा. हुमायूं कबीर खुद मुर्शिदाबाद जिले की दो सीटों रेजीनगर (Rejinagar) और नोआदा (Noada) से चुनावी मैदान में हैं. लेकिन हुमायूं कबीर की पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं है. हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में बाबरी मस्जिद की नींव भी रखी थी, जिसको लेकर भी काफी बवाल मचा था. हालांकि बीजेपी को हराने के लिए मुस्लिम वोटों ने ज्यादातर ममता बनर्जी की ओर रुख किया.

पीरजादा का सेकुलर फ्रंट भी नाकाम

पीरजादा नौशाद सिद्दीकी के नेतृत्व वाला इंडियन सेकुलर फ्रंट (ISF) ने भी बंगाल विधानसभा चुनावों में कुल 120 सीटों पर चुनाव लड़ा. आईएसएफ ने 33 सीटों पर लेफ्ट के साथ गठबंधन में लड़ रही थी. लेकिन वाम मोर्चा (Left Front) के साथ आईएसएफ को धूल चाटनी पड़ी. नौशाद सिद्दीकी खुद भांगड़ विधानसभा सीट से पीछे हैं. भांगड़ में टीएमसी के दिग्गज नेता शौकत मोल्ला आगे हैं. नौशाद सिद्दीकी बंगाल के मुस्लिमों में प्रभावशाली फुरफुरा शरीफ से ताल्लुक रखते हैं. ISF दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और मालदा जैसे मुस्लिम बहुल में चुनाव लड़ रही थी.

बदरुद्दीन अजमल कभी थे किंगमेकर, आज जमीन पर

असम विधानसभा चुनाव में कभी किंगमेकर कहे जाने वाले बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF की बुरी हार हई. AIUDF इस बार 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. इस बार  AIUDF का कांग्रेस से गठबंधन नहीं था. लेकिन एआईयूडीएफ सिर्फ 2 सीटों पर ही आगे है. अजमल खुद बिन्नाकांडी (Binnakandi) से आगे हैं. लेकिन वो 14 सीटों के घाटे में चल रही है. एआईयूडीएफ और कांग्रेस के बीच 2021 के असम विधानसभा चुनाव में गठबंधन था और महाजोत का वो हिस्सा थे. कांग्रेस ने ध्रुवीकरण से बचने के लिए AIUDF से गठबंधन तोड़ लिया था. कांग्रेस को इस बार मुस्लिम वोट तो मिला लेकिन वो हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण को रोक पाने में नाकाम रही.

ओवैसी की AIMIM पार्टी भी नाकाम

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हुमायूं कबीर के स्टिंग ऑपरेशन के बाद अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था. AIMIM ने विशेष रूप से 8 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन वो कहीं भी दूसरे नंबर पर भी नहीं है. ओवैसी बिहार जैसा कमाल बंगाल में नहीं दिखा पाए. AIMIM ने असम में एआईयूडीएफ का समर्थन भी किया था, लेकिन अजमल को कोई फायदा नहीं मिला. ओवैसी ने असम का दौरा किया और AIUDF के पक्ष में 8 रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने वोटरों से AIUDF के चुनाव चिन्ह ताला-चाबी पर वोट देने की अपील की.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!
प्रदेश

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो […]

UB India News15 अग॰
माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….
खास खबर

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है. लोकसभा से माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट यानी एमएमडीआर एक्ट में संशोधन पास होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. राज्य की सत्तारूढ़ इन दोनों […]

UB India News14 अग॰
सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !
खास खबर

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति में बदलाव दिखाई देने लगा है. राजस्थान में भी भजनलाल सरकार ने युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने की कवायद शुरू कर दी है. सरकार 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं […]

UB India News12 अग॰
बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..
प्रदेश

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर मुकाबला काफी काफी दिलचस्प रहा. मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने […]

UB India News4 अग॰
पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?
खास खबर

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका दायर है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर प्रोटोकॉल बनाने की जरूरत पर राय […]

UB India News30 जुल॰
कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?
खास खबर

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला सबसे बड़ा व‍िरोध प्रदर्शन था, ज‍िनकी मांगों के आगे सरकार को भी झुकना पड़ा और देश के श‍िक्षा मंत्री प्रधान को इस्‍तीफा देना पड़ा. यह आंदोलन जि‍तना गंभीर मुद्दों को लेकर था इसका लहजा उतना […]

UB India News29 जुल॰
परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………
खास खबर

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई. इसमें सरकार ने दोनों सदनों की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा. इस चार सप्ताह […]

UB India News20 जुल॰
पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….
खास खबर

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो गया है। विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के घर पर मीटिंग की और आज दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश […]

UB India News15 जुल॰