खौफ का दरका तिलिस्म, ममताराज ध्वस्त………….

बीजेपी ने बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं और बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। यहां बहुमत का आंकड़ा 148 है, लेकिन फलता में मतदान रद्द होने के कारण 293 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 5 मई 2026, 03:28 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
खौफ का दरका तिलिस्म, ममताराज ध्वस्त………….
Photo: UB India News Archive

बीजेपी ने बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं और बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। यहां बहुमत का आंकड़ा 148 है, लेकिन फलता में मतदान रद्द होने के कारण 293 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 147 हो जाता है। वहीं, बीजेपी के खाते में 206 सीटें गई हैं। वहीं, टीएमसी को 81 सीटें मिली हैं। कांग्रेस और हुमायूं कबीर की एजेयूपी को दो-दो सीटें मिली हैं। सीपीआईएम और एआईएसएफ को एक-एक सीटें मिली हैं। टीएमसी 100 सीटें भी नहीं जीत पाई है, जबकि ममता बनर्जी ने लगातार 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया था। खुद ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा है। भबानीपुर से सीएम ममता बनर्जी भी हार गईं। उन्हें बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने हराया। सुवेंदु ने नंदीग्राम से भी जीत दर्ज की। जीतने वाले नेताओं में रूपा गांगुली, अग्निमित्रा पाल, दिलीप घोष, रत्ना देबनाथ शामिल हैं।

सत्ता जब अपनी स्वाभाविक चमक और जन विश्वास खो देती है, तो वह अक्सर खौफ के अंधेरे को अपना सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बना लेती है। बंगाल की राजनीति का यह निर्मम सच रहा है कि जब सत्ता से उम्मीद दम तोड़ने लगती है, तो उसकी जगह राज्य की मशीनरी और वैकल्पिक सत्ता का खौफ ले लेता है। मां, माटी, मानुष के भावुक नारों में लिपटी जिस सत्ता ने कभी वामपंथ के अभेद्य दुर्ग को ढहाया था, वह अपने अवसान के दिनों में जनता के दिलों पर राज करने के बजाय उनके भीतर बैठे उसी खौफ पर निर्भर हो गई थी। यह खौफ था दबंगई का, सिंडिकेट राज का और इस गहरी होती धारणा का कि इस निजाम से पार पाना नामुमकिन है।

हालांकि, राजनीति के व्याकरण में खौफ की उम्र सबसे छोटी होती है। जब खौफ की वह महीन रेखा टूटती है, तो सत्ता परिवर्तन कोई संभावना नहीं रह जाती, बल्कि ऐतिहासिक अनिवार्यता बन जाती है। बंगाल में इस खौफ के तिलिस्म को तोड़ने का काम किसी रातों रात हुए चमत्कार ने नहीं किया, बल्कि इसके पीछे बेहद आक्रामक और सधी हुई रणनीतिक बिसात थी। इस मोर्चे पर सत्ता के अहंकार पर सबसे बड़ा मनोवैज्ञानिक प्रहार किया गृह मंत्री अमित शाह ने।

शाह के बेबाक, आक्रामक और सत्ता की आंखों में आंखें डालकर दिए गए बयानों ने आम जनमानस के भीतर जमी उस बर्फ को पिघलाने का काम किया, जो डर के मारे जम चुकी थी। शाह ने केवल रैलियां नहीं कीं, उन्होंने सत्ता के खौफ से ग्रस्त कार्यकर्ताओं और मूक मतदाताओं को मानसिक सुरक्षा कवच दिया। उनका यह निरंतर संदेश कि डरने की जरूरत नहीं है, हम ईंट से ईंट बजा देंगे और पूरी ताकत आपके साथ खड़ी है…विपक्ष के लिए संजीवनी की तरह काम कर गया। उन्होंने रैलियों और बयानों से जबरदस्त माहौल बनाया। बूथ स्तर तक सांगठनिक ढांचा खड़ा कर आम मतदाता को भरोसा दिलाया कि निरंकुश दिखने वाली सत्ता को चुनौती ही नहीं दी जा सकती, बल्कि उखाड़ कर फेंका भी जा सकता है।

बीते वर्षों में, बंगाल के मतदाताओं ने उम्मीदों के आसमान से शुरू होकर हताशा की खुरदरी जमीन तक का एक लंबा और कष्टप्रद सफर तय किया था। ममता का नेतृत्व जो कभी प्रतिरोध, सादगी और जमीनी ईमानदारी का सबसे मुखर प्रतीक हुआ करता था, एक बड़े वर्ग की नजर में धीरे धीरे दूरस्थ, केन्द्रीकृत और जनता के प्रति जवाबदेही से पूरी तरह विमुख होता चला गया। शासन प्रशासन की नीयत भले ही कागजों पर विकास की रही हो, लेकिन आम जनता की धारणा में यह एक ऐसी दरबारी संस्कृति में तब्दील हो गया, जहां केवल एकतरफा नियंत्रण, सत्ता का संरक्षण और एक बेलगाम अहंकार ही सर्वोपरि था।

सत्ताधारी करते रहे घोटाले, बढ़ता गया आक्रोश
खतरे की घंटियां और नैतिक पतन की सुगबुगाहट तो ममता के पहले कार्यकाल में ही बजने लगी थीं, लेकिन सत्ता के मद में अक्सर कान बहरे हो जाते हैं। शारदा से लेकर रोज वैली तक के घोटालों ने उस नैतिक आवरण को तार-तार कर दिया, जिस पर यह शासन गर्व के साथ खड़ा था। जन आक्रोश के ताबूत में आखिरी कील का काम किया शिक्षा और शिक्षक भर्ती क्षेत्र में हुए घोटालों ने। जब योग्य युवा अपनी नौकरियों के लिए सड़कों पर लाठियां खा रहे हों और सत्ता के करीबियों के घरों से नोटों के पहाड़ निकल रहे हों, तो वह सिर्फ एक खबर नहीं होती, बल्कि समाज के सीने पर किया गया एक ऐसा वार होता है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इसने अवाम के गुस्से में एक गहरे नैतिक पतन का तड़का लगा दिया।

  • टूटते भरोसे को थामने और जमीन पर लौटकर अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय तृणमूल ने ऐसा आत्मघाती रास्ता चुना, जो आज की कॉरपोरेट राजनीति का सबसे बड़ा मर्ज है। उन्होंने प्रोफेशनल पॉलिटिकल मैनेजमेंट यानी पीआर कंपनियों व चुनाव रणनीतिकारों की शरण ली। डाटा आधारित प्रचार और परसेप्शन इंजीनियरिंग या धारणा निर्माण को ही राजनीति का अंतिम सत्य मान लिया गया।
  • इन रणनीतिकारों ने जवाबदेही और सक्रियता का एक सतही, चमकदार आवरण जरूर तैयार कर दिया, लेकिन इस प्रक्रिया ने राजनीति की मूल आत्मा को ही मार दिया। इसने नेता और जनता के बीच के स्वाभाविक और सहज जुड़ाव की जगह मतदाता की भावनाओं की एल्गोरिदम आधारित व्याख्या को दे दी। जब राजनीति एक्सेल शीट और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन से चलने लगती है, तो जनता महज डाटा पॉइंट बनकर रह जाती है। इसी का नतीजा था कि एक मजबूत काडर आधारित संगठन भीतर से पूरी तरह खोखला हो गया। जनता की नब्ज पहचानने वालों की जगह वातानुकूलित कमरों में बैठे सलाहकारों ने ले ली।

भाजपा ने मजबूत सांगठनिक ढांचे और रणनीति से तोड़ा तिलिस्म
विपक्ष ने इसी खोखलेपन का फायदा उठाया। शाह के नेतृत्व में भाजपा ने जहां एक तरफ सत्ता का खौफ खत्म किया, वहीं निचले स्तर पर पनप रहे आक्रोश को एक मजबूत सांगठनिक ढांचा दे दिया। पहचान की राजनीति, क्षेत्रीय अस्मिता की नई परिभाषाओं और सामाजिक ध्रुवीकरण के एक निरंतर विमर्श ने पारंपरिक विभाजनों को पार करते हुए धीरे-धीरे उनके मतदाता आधार का उस हद तक विस्तार कर दिया, जिसकी भनक सत्ता के रणनीतिकारों को उनके डेटा डैशबोर्ड पर कभी नहीं लगी।

यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि जो नतीजे सामने आए हैं, वे महज किसी चुनाव में राजनीतिक दल की हार का सूखा आंकड़ा नहीं हैं। यह एक बहुत ही लंबी, परत दर परत और तिल तिल कर घटने वाली प्रक्रिया की तार्किक परिणति है। सुशासन की कमी से उपजी जन थकान, संगठनात्मक ढांचे का क्षरण, नेतृत्व की संवेदनहीनता और शाह की रणनीति द्वारा खौफ के तिलिस्म का टूटना इन सबके संगम ने इस पूरे चुनावी परिदृश्य की इबारत को नए सिरे से लिख दिया।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। पश्चिम बंगाल में 294 की जगह 293 सीटों पर ही मतगणना हुई। बीते दिनों पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर गड़बड़ी की सूचना मिल रही थी। इस बीच शनिवार को स्थानीय लोग सड़कों पर उतर गए और टीएमसी के वर्कर्स की हकीकत कैमरे के सामने बयां की। आखिरकार चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान भारी गड़बड़ी को लेकर बड़ा निर्णय लिया और यहां 29 अप्रैल को हुई वोटिंग को रद्द करते हुए इस सीट पर री-पोलिंग का आदेश दे दिया। अब इस सीट पर 21 मई को मतदान होगा और 24 मई को इस सीट के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

15 बूथों पर हुआ पुनर्मतदान

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर शनिवार को पुनर्मतदान भी कराया गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। चुनावी धांधली की जानकारी मिलने पर निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को इस सीट पर पुनर्मतदान का आदेश दिया था। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पुनर्मतदान का आदेश दोनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर दिया गया था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?
खास खबर

क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों से जुड़ा मामला अब और विवादों में गहराता जा रहा है. बागी होने पर क्या फैसला हो इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी से तो जवाब मांगा ही है, इसके साथ ही अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी इन सभी सांसदों […]

UB India News26 अग॰
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:
खास खबर

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला है। आशीष बनर्जी की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पार्टी दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले […]

UB India News16 अग॰
19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी
खास खबर

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं।’ साल 2003 में तस्लीमा नसरीन की किताब द्विखंडित पर पश्चिम बंगाल […]

UB India News31 जुल॰
अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?
पश्चिम बंगाल

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, विभागीय जांच में पाया गया था इस कार्यालय का निर्माण स्वीकृत भवन योजना के बिना और लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि भारी […]

UB India News18 जुल॰
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !
खास खबर

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इन चुनावों में सबसे बड़ी चर्चा विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को लेकर है. अगर मौजूदा राजनीतिक समीकरण वोटिंग तक बरकरार रहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी तीनों सीटें जीतने […]

UB India News10 जुल॰
सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य
पश्चिम बंगाल

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं. छोटी-छोटी बात पर ऐंठ जाना उनकी आदत है. फिर भले ही उनको इसका ख़ामियाजा क्यों न भुगतना पड़े. यही हाल अब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हो गया है. उनके लिए अब […]

UB India News9 जुल॰
बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?
पश्चिम बंगाल

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। राज्य सरकार विधानसभा में चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें गुंडागर्दी और उगाही पर रोक लगाने से जुड़े दो नए कानून सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दूसरी ओर, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) […]

UB India News29 जून
बंगाल में  ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..
खास खबर

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी गतिविधियों को लेकर होने वाली पुलिसिया कार्रवाई काफी हद तक बदल जाएगी. पुलिस प्रशासन के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान हो जाएगा, जिसे वह सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा मानेगी. […]

UB India News27 जून
2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!
खास खबर

2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद लगातार राज्य में हलचल मची हुई है. पहले ममता बनर्जी चुनाव हार गईं फिर उनकी पार्टी टूट गई. अब ताजा मामला यह है कि उनके सरकार के दौरान 2.29 लाख करोड़ रुपए गायब होने का आरोप लग रहा है. जिसके बाद माना जा रहा है कि राजनीति में वित्तीय […]

UB India News24 जून