क्या बंगाल अब हिंदुत्व की नई प्रयोगशाला बनने की ओर है?

कोलकाता के भवानीपुर में सोमवार यानि 4 मई को चुनावी जीत का सर्टिफिकेट हाथ में लेते ही सुवेंदु अधिकारी ने जो बयान दिया उसने कई लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के सीधे अपनी बात रखी— “मुझे वार्ड नंबर 77, 78 और 80 के मुसलमानों ने वोट नहीं दिया है, मेरी जीत वार्ड […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 6 मई 2026, 04:08 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या बंगाल अब हिंदुत्व की नई प्रयोगशाला बनने की ओर है?
Photo: UB India News Archive

कोलकाता के भवानीपुर में सोमवार यानि 4 मई को चुनावी जीत का सर्टिफिकेट हाथ में लेते ही सुवेंदु अधिकारी ने जो बयान दिया उसने कई लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के सीधे अपनी बात रखी— “मुझे वार्ड नंबर 77, 78 और 80 के मुसलमानों ने वोट नहीं दिया है, मेरी जीत वार्ड नंबर 71 और 74 के हिंदुओं की बदौलत हुई है.” दरअसल सुवेंदु का यह बयान सिर्फ एक चुनावी जीत का आंकड़ा भर नहीं था, बल्कि बंगाल के भविष्य की सियासत में बदलाव का गंभीर संकेत था. यह इस बात को साफ-साफ बता रहा था कि सुवेंदु अब किसी छद्म धर्मनिरपेक्षता के लबादे को ओढ़ने के बजाय सीधे तौर पर हिंदुत्व की उसी पिच पर बैटिंग करेंगे, जिसे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने स्थापित किया है. हालांकि ऐसा भी नहीं है कि 4 मई को ही सुवेंदु ने ऐसा संकेत दिया है…वो इस पूरे चुनाव प्रचार के दौरान या यूं कह लीजिए बीते कई महीनों से अपनी राह गढ़ रहे हैं. इस रिपोर्ट में जानते हैं क्या हैं वो संकेत?

सुवेंदु के भवानीपुर वाले बयान के मायने

सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत के बाद जिस तरह से आंकड़ों का पोस्टमार्टम किया, उसने बंगाल की पारंपरिक राजनीति को बदल सा दिया है. उन्होंने सार्वजनिक मंच से वार्डों का हवाला देते हुए कहा कि मुस्लिम बहुल इलाकों ने उन्हें पूरी तरह नकारा, जबकि हिंदू इलाकों ने उन पर भरोसा जताया. यह संभवत: पहली बार था जब बंगाल का कोई बड़ा नेता ‘सबका साथ’ जैसी औपचारिकताओं को किनारे रखकर खुलकर उस ‘वोट बैंक’ की बात कर रहा था, जो उनके साथ खड़ा था. सुवेंदु ने साफ कर दिया कि वे अब केवल उन्हीं की आवाज बनेंगे जिन्होंने उन्हें चुना है.

योगी को ‘साष्टांग प्रणाम’ और 70-30 का गणित

वैसे सुवेंदु के इस बदलते राजनीतिक चरित्र की बड़ी झलक तब भी दिखी थी जब करीब तीन हफ्ते पहले एक चुनावी मंच पर उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने साष्टांग दंडवत होकर उनके पैर छुए.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैला और इसे बंगाल में ‘योगी मॉडल’ के आधिकारिक प्रवेश के रूप में देखा गया. अहम ये है कि सुवेंदु अब अपने भाषणों में ’70 बनाम 30′ के समीकरण को खुलकर हवा देते हैं.

उनका तर्क साफ है—अगर 70 प्रतिशत हिंदू एकजुट हो जाएं, तो बंगाल से ‘तुष्टिकरण’ की राजनीति का हमेशा के लिए अंत हो जाएगा. यह नैरेटिव बिल्कुल योगी के ’80 बनाम 20′ वाले फॉर्मूले की कार्बन कॉपी नजर आता है.

‘सबका साथ’ से किनारा: जब सुवेंदु ने बदला बीजेपी का ‘मंत्र

सुवेंदु अधिकारी ने 17 जुलाई 2024 को ही कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित बीजेपी राज्य कार्यकारिणी की बैठक में अपनी नई राजनीतिक लाइन खींच दी थी. उन्होंने मंच से दो टूक कहा, “मैंने अब ‘सबका साथ-सबका विकास’ कहना बंद कर दिया है. अब मेरा मंत्र है— ‘जो हमारे साथ, हम उनके साथ’ (Jo Amader Sathe, Amra Tader Sathe).” सुवेंदु ने साफ किया कि जब अल्पसंख्यकों ने पार्टी को वोट नहीं दिया, तो अब बीजेपी को भी सिर्फ अपने समर्थक हिंदू मतदाताओं के हितों की बात करनी चाहिए.

हिमंता बिस्वा सरमा वाला ‘कड़ा तेवर’

सुवेंदु की रणनीति में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा वाली आक्रामकता भी साफ झलकती है. जिस तरह हिमंता ने असम में घुसपैठ और सांस्कृतिक पहचान को मुद्दा बनाकर अल्पसंख्यक वोट बैंक की अहमियत को चुनौती दी, सुवेंदु भी बंगाल में वही कर रहे हैं. वे अब ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में घेरने के लिए ‘सनातन’ और ‘हिंदू गौरव’ को ढाल बना रहे हैं. विधानसभा के भीतर और बाहर सुवेंदु का हर प्रहार अब इसी लक्ष्य की ओर इशारा करता है कि वे खुद को बंगाल में ‘हिंदू हृदय सम्राट’ के रूप में स्थापित करना चाहते हैं.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?
खास खबर

क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों से जुड़ा मामला अब और विवादों में गहराता जा रहा है. बागी होने पर क्या फैसला हो इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी से तो जवाब मांगा ही है, इसके साथ ही अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी इन सभी सांसदों […]

UB India News26 अग॰
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:
खास खबर

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला है। आशीष बनर्जी की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पार्टी दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले […]

UB India News16 अग॰
19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी
खास खबर

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं।’ साल 2003 में तस्लीमा नसरीन की किताब द्विखंडित पर पश्चिम बंगाल […]

UB India News31 जुल॰
अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?
पश्चिम बंगाल

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, विभागीय जांच में पाया गया था इस कार्यालय का निर्माण स्वीकृत भवन योजना के बिना और लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि भारी […]

UB India News18 जुल॰
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !
खास खबर

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इन चुनावों में सबसे बड़ी चर्चा विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को लेकर है. अगर मौजूदा राजनीतिक समीकरण वोटिंग तक बरकरार रहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी तीनों सीटें जीतने […]

UB India News10 जुल॰
सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य
पश्चिम बंगाल

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं. छोटी-छोटी बात पर ऐंठ जाना उनकी आदत है. फिर भले ही उनको इसका ख़ामियाजा क्यों न भुगतना पड़े. यही हाल अब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हो गया है. उनके लिए अब […]

UB India News9 जुल॰
बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?
पश्चिम बंगाल

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। राज्य सरकार विधानसभा में चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें गुंडागर्दी और उगाही पर रोक लगाने से जुड़े दो नए कानून सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दूसरी ओर, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) […]

UB India News29 जून
बंगाल में  ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..
खास खबर

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी गतिविधियों को लेकर होने वाली पुलिसिया कार्रवाई काफी हद तक बदल जाएगी. पुलिस प्रशासन के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान हो जाएगा, जिसे वह सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा मानेगी. […]

UB India News27 जून
2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!
खास खबर

2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद लगातार राज्य में हलचल मची हुई है. पहले ममता बनर्जी चुनाव हार गईं फिर उनकी पार्टी टूट गई. अब ताजा मामला यह है कि उनके सरकार के दौरान 2.29 लाख करोड़ रुपए गायब होने का आरोप लग रहा है. जिसके बाद माना जा रहा है कि राजनीति में वित्तीय […]

UB India News24 जून