बंगाल में आज होगा सीएम का ऐलान, अमित शाह पहुंचे कोलकाता ,दोपहर में BJP विधायक दल की बैठक , कल परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण………..

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के 4 दिन बाद शुक्रवार को नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी ने गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेता दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। मीटिंग […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 8 मई 2026, 05:30 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बंगाल में आज होगा सीएम का ऐलान, अमित शाह पहुंचे कोलकाता ,दोपहर में BJP विधायक दल की बैठक , कल परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण………..
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के 4 दिन बाद शुक्रवार को नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी ने गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

दोनों नेता दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। मीटिंग में सीएम का ऐलान किया जा सकता है। नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के परेड ग्राउंड में होगा।

सीएम बनने की रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं। सुवेंदु ने ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। इसके अलावा वे नंदीग्राम से भी चुनाव लड़े थे। वहां भी उनको जीत मिली।

पश्चिम बंगाल के 2026 के विधानसभा में चुनाव प्रचंड जीत मिलने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में  राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक के रूप में आज नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी सह-पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, बैठक कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे होगी। इसी बैटख में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो राज्य का नया मुख्यमंत्री बनेगा।

कल परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बुधवार को घोषणा की थी कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया था कि यह कार्यक्रम कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ समारोह में प्रधानमंत्री, एनडीए व भाजपा के सभी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। दो दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे।

बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान के बाद चार मई को मतों की मतगणना हुई। जिसमें तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया। आंकड़ों की बात करें तो टीएमसी को मात्र 80 सीटें मिली हैं, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने अकेले 215 सीटों हासिल की थी। जबकि भाजपा जिसे पिछले चुनाव में मात्र 77 सीटें मिली थी, उसने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर कब्जा जमाया है।

कोलकाता का ब्रिगेड ग्राउंड तैयार

कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के गठन को लेकर पार्टी इसे बड़े सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन के रूप में पेश करने की तैयारी में है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

ब्रिगेड ग्राउंड में कैसी चल रही तैयारियां?

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेड ग्राउंड में विशाल मंच तैयार किया जा रहा है, जहां एक बड़ी दुर्गा प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मंच के आसपास बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले कई प्रतीक और प्रतिष्ठित हस्तियों के चित्र लगाए जाएंगे। आयोजन स्थल पर दर्जनों फूड स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं, जहां झालमुड़ी, रसोगोला और संदेश जैसे पारंपरिक बंगाली व्यंजन परोसे जाएंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ शपथ ग्रहण नहीं बल्कि बंगाली संस्कृति के उत्सव जैसा आयोजन होगा।

भाजपा को बंगाल की संस्कृति से अलग बताने वाले हुए गलत साबित 

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि कई लोग भाजपा को बंगाल की संस्कृति से अलग बताते थे। जनता ने भारी जनादेश देकर उनके दावों को गलत साबित कर दिया। अब यह ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह बंगाली संस्कृति के बड़े उत्सव में बदलेगा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय

शहर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद ने गुरुवार को ब्रिगेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों की कई टीमें लगातार मैदान का निरीक्षण कर रही हैं।

बारिश होने की संभावना

हालांकि, तैयारियों के बीच मौसम सबसे बड़ी चिंता बन गया है। बंगाल इस समय बारिश के दौर से गुजर रहा है और मौसम विभाग ने शनिवार सुबह तेज हवाओं, गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को भी कोलकाता के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे ब्रिगेड ग्राउंड के बड़े हिस्से में पानी भर गया और जगह-जगह कीचड़ फैल गया। इसी वजह से वैकल्पिक आयोजन स्थल के तौर पर नेताजी इंडोर स्टेडियम पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस पर अंतिम फैसला शुक्रवार दोपहर तक लिया जा सकता है।

खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम का होगा आयोजन

भाजपा नेताओं का कहना है कि मौसम के बावजूद कार्यक्रम तय समय पर ही होगा। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। हम वरुण देवता से भी समझौता कर लेंगे। पूरा कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के आयोजित किया जाएगा।

पिछले दिन गुरुवार को जब मीडिया टीमों ने ब्रिगेड ग्राउंड का दौरा किया, तब वहां सैकड़ों मजदूर और भारी मशीनें काम में जुटी दिखाई दीं। ट्रकों से लगातार कुर्सियां, लोहे के ढांचे और अन्य सामान पहुंचाया जा रहा था, जबकि क्रेन की मदद से बड़े स्टील स्ट्रक्चर खड़े किए जा रहे थे। आयोजन के लिए तीन विशाल हैंगर तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें मुख्य मंच के सामने लगाया जाएगा। मैदान में 30 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाने की तैयारी है।

बारिश और भीड़ को देखते हुए मैदान में मौजूद आवारा जानवरों को हटाने की भी व्यवस्था की गई। गुरुवार शाम करीब 4:45 बजे कोलकाता नगर निगम के विशेष वाहन ब्रिगेड पहुंचे। इन वाहनों के ऊपर पिंजरे लगाए गए थे ताकि मैदान में घूम रहे आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके। कर्मचारियों ने जानवरों को पकड़कर वाहनों में रखा और मैदान से बाहर ले जाया गया।

कितने लोगों के शामिल होने की उम्मीद?

आयोजकों के मुताबिक, समारोह में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्य मंच को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। पहले हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री बैठेंगे। दूसरे हिस्से में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस मौजूद रहेंगे, जो नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। तीसरे हिस्से में मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण करने वाले नेता और नए मंत्रिमंडल के सदस्य बैठेंगे।

सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण के बाद नए मुख्यमंत्री का राइटर्स बिल्डिंग जाने का भी कार्यक्रम बन सकता है। राइटर्स बिल्डिंग कभी बंगाल सरकार का मुख्य सचिवालय हुआ करता था, लेकिन 2013 में ममता बनर्जी सरकार ने सचिवालय को हावड़ा स्थित नवान्न स्थानांतरित कर दिया था। ऐसे में नए मुख्यमंत्री का राइटर्स बिल्डिंग जाना राजनीतिक और प्रतीकात्मक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की और 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के 15 साल के शासन का अंत किया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!
प्रदेश

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो […]

UB India News15 अग॰
माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….
खास खबर

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है. लोकसभा से माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट यानी एमएमडीआर एक्ट में संशोधन पास होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. राज्य की सत्तारूढ़ इन दोनों […]

UB India News14 अग॰
सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !
खास खबर

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति में बदलाव दिखाई देने लगा है. राजस्थान में भी भजनलाल सरकार ने युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने की कवायद शुरू कर दी है. सरकार 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं […]

UB India News12 अग॰
बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..
प्रदेश

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर मुकाबला काफी काफी दिलचस्प रहा. मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने […]

UB India News4 अग॰
पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?
खास खबर

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका दायर है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर प्रोटोकॉल बनाने की जरूरत पर राय […]

UB India News30 जुल॰
कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?
खास खबर

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला सबसे बड़ा व‍िरोध प्रदर्शन था, ज‍िनकी मांगों के आगे सरकार को भी झुकना पड़ा और देश के श‍िक्षा मंत्री प्रधान को इस्‍तीफा देना पड़ा. यह आंदोलन जि‍तना गंभीर मुद्दों को लेकर था इसका लहजा उतना […]

UB India News29 जुल॰
परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………
खास खबर

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई. इसमें सरकार ने दोनों सदनों की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा. इस चार सप्ताह […]

UB India News20 जुल॰
पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….
खास खबर

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो गया है। विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के घर पर मीटिंग की और आज दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश […]

UB India News15 जुल॰