बंगाल में नई शुरुआत: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, भारतीय राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण बदलाव

शुभेंदु अधिकारी का पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाना महज एक औपचारिक घोषणा नहीं, बल्कि राज्य में एक नई शुरुआत का संकेत है। यह घटना इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपनी राजनीतिक यात्रा तकरीबन शून्य से शुरू की थी। लेकिन, पिछले एक दशक में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 9 मई 2026, 05:07 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बंगाल में नई शुरुआत: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, भारतीय राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण बदलाव
Photo: UB India News Archive

शुभेंदु अधिकारी का पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाना महज एक औपचारिक घोषणा नहीं, बल्कि राज्य में एक नई शुरुआत का संकेत है। यह घटना इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपनी राजनीतिक यात्रा तकरीबन शून्य से शुरू की थी। लेकिन, पिछले एक दशक में उसने अपने संगठन और जनाधार का जिस तरह से विस्तार किया, वह भारतीय राजनीति के सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में गिना जाएगा।

बंगाल में इस उभार के केंद्र में अगर किसी एक नेता का नाम प्रमुखता से लिया जाएगा, तो वह शुभेंदु अधिकारी ही होंगे। यह शुभेंदु ही हैं, जो 34 वर्षों के वामपंथी शासन के बाद 2011 में सत्ता में आईं ममता बनर्जी को उनके गढ़ में चुनौती देकर और नंदीग्राम से लेकर भवानीपुर तक सीधी लड़ाई में उन्हें परास्त कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों का सबसे अहम चेहरा बनकर उभरे। हालांकि, उनके लिए यहां तक का सफर आसान नहीं था।

पश्चिम बंगाल के बारे में कहा जाता है कि जो सड़क जीत लेता है, वह चुनाव जीत लेता है। पिछले करीब पांच वर्षों से शुभेंदु पूरी आक्रामकता के साथ बंगाल की सड़कों से लेकर विधानसभा तक दिखे हैं, शायद यही वजह है कि जनता ने इस बार उन पर भरोसा जताया है। दूसरी ओर, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिला असुरक्षा जैसे मुद्दों पर ममता सरकार की नाकामियों ने भी उनके लिए जगह तैयार की। लिहाजा, आज जब वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो  औपचारिक रूप से उस परिवर्तन का चेहरा भी बनेंगे, जिसका वादा भाजपा वर्षों से करती आ रही है।

बंगाल लंबे समय से चुनावी हिंसा और दलगत टकराव के लिए बदनाम रहा है। ऐसे में, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि नई सरकार प्रतिशोध की राजनीति में न उलझे, क्योंकि ऐसा होने पर परिवर्तन का विचार ही कमजोर होगा। कभी देश का औद्योगिक केंद्र रहा यह राज्य अब निवेश आकर्षित करने में दूसरे राज्यों से काफी पीछे छूट चुका है।

जाहिर है कि नई सरकार के सामने ठोस आर्थिक सुधारों की राह पर बढ़ने की भी चुनौती होगी। इसमें विपक्ष की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। चुनावी हार-जीत स्थायी नहीं होती। ममता बनर्जी बड़ी नेता हैं, लेकिन उनकी पार्टी को लोकतंत्र की सीमाओं में रहकर ही विपक्ष की भूमिका निभानी होगी। बंगाल ने हमेशा देश की राजनीति को दिशा दी है। अब देखना यह होगा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में यह राज्य परिवर्तन का कौन-सा नया मॉडल प्रस्तुत करता है।

Bengal CM Oath LIVE:

ब्रिगेड मैदान पहुंचे पीएम

ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। थोड़ी देर में सीएम पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी।

10:22 AM, 09-May-2026

चार और विधायक ले सकते हैं शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुभेंदु अधिकारी के साथ चार और विधायक शपथ ले सकते हैं।

10:15 AM, 09-May-2026

यूपी के सीएम योगी पहुंचे कोलकाता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे।

10:15 AM, 09-May-2026

रक्षा मंत्री और जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह के लिए हुए रवाना

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए होटल से रवाना हो गए हैं।

10:13 AM, 09-May-2026

अमित शाह और नितिन नवीन शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए होटल से रवाना हो गए हैं।

09:59 AM, 09-May-2026

पीएम मोदी पहुंचे कोलकाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के गठन को लेकर पार्टी इसे बड़े सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन के रूप में पेश करने की तैयारी में है। समारोह में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

09:58 AM, 09-May-2026

गुजरात के सीएम पहुंचे कोलकाता

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता शुवेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

09:45 AM, 09-May-2026

ब्रिगेड ग्राउंड में BJP कार्यकर्ताओं की याद में बना स्मारक

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में एक स्मारक बनाया गया है। समारोह स्थल पर स्थापित इस स्मारक को श्रद्धांजलि और सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

09:37 AM, 09-May-2026

बंगाल के लिए ऐतिहासिक सुबह, PM मोदी के स्वागत में बोले अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक सुबह बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में स्वागत किया। अधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन हो रहा है और यह पार्टी के संस्थापक नेताओं के सपनों को पूरा करने वाला क्षण है। उन्होंने इसे दशकों के कुशासन के अंत और विकास, शांति तथा समृद्धि के डबल इंजन युग की शुरुआत बताया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में अब सोनार बांग्ला के नए दौर की आधिकारिक शुरुआत हो रही है।

09:31 AM, 09-May-2026

शुभेंदु ने रवीन्द्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजली

शुभेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को बंगाली साहित्य और संस्कृति के आकाश का शाश्वत सितारा बताया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए पोस्ट में अधिकारी ने कहा कि गुरुदेव की अमर रचनाएं, मानवतावादी विचारधारा और देशभक्ति ने पीढ़ियों को मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने टैगोर की प्रसिद्ध पंक्ति जहां मन भय से मुक्त हो और सिर ऊंचा रहे” का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव सभ्यता को इसी महान संदेश से प्रेरित होकर आगे बढ़ना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि विश्वकवि, नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्वप्रसिद्ध कवि-ऋषि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर बंगाल की सांस्कृतिक पहचान का स्थायी प्रतीक हैं और उनकी विरासत हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?
खास खबर

क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों से जुड़ा मामला अब और विवादों में गहराता जा रहा है. बागी होने पर क्या फैसला हो इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी से तो जवाब मांगा ही है, इसके साथ ही अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी इन सभी सांसदों […]

UB India News26 अग॰
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:
खास खबर

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला है। आशीष बनर्जी की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पार्टी दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले […]

UB India News16 अग॰
19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी
खास खबर

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं।’ साल 2003 में तस्लीमा नसरीन की किताब द्विखंडित पर पश्चिम बंगाल […]

UB India News31 जुल॰
अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?
पश्चिम बंगाल

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, विभागीय जांच में पाया गया था इस कार्यालय का निर्माण स्वीकृत भवन योजना के बिना और लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि भारी […]

UB India News18 जुल॰
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !
खास खबर

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इन चुनावों में सबसे बड़ी चर्चा विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को लेकर है. अगर मौजूदा राजनीतिक समीकरण वोटिंग तक बरकरार रहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी तीनों सीटें जीतने […]

UB India News10 जुल॰
सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य
पश्चिम बंगाल

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं. छोटी-छोटी बात पर ऐंठ जाना उनकी आदत है. फिर भले ही उनको इसका ख़ामियाजा क्यों न भुगतना पड़े. यही हाल अब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हो गया है. उनके लिए अब […]

UB India News9 जुल॰
बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?
पश्चिम बंगाल

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। राज्य सरकार विधानसभा में चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें गुंडागर्दी और उगाही पर रोक लगाने से जुड़े दो नए कानून सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दूसरी ओर, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) […]

UB India News29 जून
बंगाल में  ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..
खास खबर

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी गतिविधियों को लेकर होने वाली पुलिसिया कार्रवाई काफी हद तक बदल जाएगी. पुलिस प्रशासन के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान हो जाएगा, जिसे वह सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा मानेगी. […]

UB India News27 जून
2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!
खास खबर

2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद लगातार राज्य में हलचल मची हुई है. पहले ममता बनर्जी चुनाव हार गईं फिर उनकी पार्टी टूट गई. अब ताजा मामला यह है कि उनके सरकार के दौरान 2.29 लाख करोड़ रुपए गायब होने का आरोप लग रहा है. जिसके बाद माना जा रहा है कि राजनीति में वित्तीय […]

UB India News24 जून