बंगाल-तमिलनाडु में सरकार बनने के बाद शुरू होगी असली चुनौती………….

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को अपना नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर जो अनिश्चितता छाई थी, वह दूर हो चुकी है। राज्य में नए राजनीतिक समीकरण दिख रहे हैं, तो कुछ चुनौतियां भी होंगी। संकट दूर। विजय की TVK के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 9 मई 2026, 05:34 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बंगाल-तमिलनाडु में सरकार बनने के बाद शुरू होगी असली चुनौती………….
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को अपना नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर जो अनिश्चितता छाई थी, वह दूर हो चुकी है। राज्य में नए राजनीतिक समीकरण दिख रहे हैं, तो कुछ चुनौतियां भी होंगी।

संकट दूर। विजय की TVK के साथ अब कांग्रेस, VCK, CPI और CPM हैं। सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद बहुमत न मिलने के कारण राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए नहीं बुलाया था। इसकी वजह से लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी और DMK व AIADMK के बीच गठबंधन की भी चर्चा शुरू हो गई थी, जिसकी कल्पना भी बाकी दिनों में मुश्किल लगती है। यहां एक तरह का संवैधानिक संकट बनता दिख रहा था।

जनादेश का सम्मान। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते पहला दावा TVK का ही बनता है। विजय को जिस तरह का समर्थन मिला है, अगर उन्हें मौका नहीं मिलता, तो यह जनादेश के साथ अन्याय होता। वह परिवर्तन तो ले आए हैं, पर यहां से उनकी अगली परीक्षा शुरू होनी है। गठबंधन की राजनीति कभी सरल नहीं होती और सरकार में रहते हुए तो खासतौर पर शक्ति संतुलन साधना पड़ता है।

विजय से उम्मीदें भी बहुत अधिक हैं। बतौर राजनेता भी लोग उनमें फिल्मों में निभाए गए किरदारों की छवि ही देखते हैं। उन्होंने पारंपरिक द्रविड़ राजनीति से अलग जाकर जनता में जो आकांक्षाएं जगाई हैं, उन्हें पूरा करना होगा।

सुरक्षा व्यवस्था अहम। बदलाव बंगाल में भी हुआ है। BJP पहली बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है और उसका शुभेंदु अधिकारी को सीएम पद के लिए चुनना परिवर्तन चक्र के पूरा होने जैसा है। कभी TMC में ममता बनर्जी के बाद नंबर दो की हैसियत रखने वाले शुभेंदु अब बंगाल BJP में नंबर वन हैं। पार्टी ने ममता शासन में लचर लॉ एंड ऑर्डर का आरोप लगाया था, अब शुभेंदु सरकार को उन सभी मुद्दों को प्राथमिकता में रखना होगा, जिन पर उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ा और जीती।

महिलाओं से वादा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद राजनीतिक हिंसा देखने को मिली है। सरकार को किसी भी तरह की राजनीतिक बदले की कार्रवाई पर लगाम लगानी होगी। जनता ने फैसला दे दिया है और सभी को उसे स्वीकार करना चाहिए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰