चारधाम यात्रा विकास बनाम प्रकृति की जंग…………….

चारधाम यात्रा का मौसम अभी शुरू ही हुआ है कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के चार हिमालयी तीर्थ स्थलों पर धार्मिक पर्यटन में जबरदस्त उछाल आया है। 2014 से 2024 के बीच बद्रीनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या 1.8 लाख से बढ़कर 14.35 लाख हो गई, जो आठ गुना वृद्धि है। केदारनाथ आने वाले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 10 मई 2026, 07:46 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चारधाम यात्रा विकास बनाम प्रकृति की जंग…………….
Photo: UB India News Archive

चारधाम यात्रा का मौसम अभी शुरू ही हुआ है कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के चार हिमालयी तीर्थ स्थलों पर धार्मिक पर्यटन में जबरदस्त उछाल आया है। 2014 से 2024 के बीच बद्रीनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या 1.8 लाख से बढ़कर 14.35 लाख हो गई, जो आठ गुना वृद्धि है। केदारनाथ आने वाले पर्यटकों की संख्या 40,800 से बढ़कर 16.52 लाख हो गई, जो चालीस गुना वृद्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस धाम के प्रति सार्वजनिक आस्था ने भी भूमिका निभाई। वहीं गंगोत्री में पर्यटकों की संख्या 35,000 से बढ़कर 7.5 लाख और यमुनोत्री में 35,000 से बढ़कर 6.4 लाख हो गई, जो कुछ कम आश्चर्यजनक नहीं है।

इस बढ़ोतरी के पीछे चारधाम परियोजना है, जिसके तहत लगभग 12 हजार करोड़ रुपये खर्च कर सड़कों का चौड़ीकरण और गाड़ियों की पहुंच आसान बनाई गई है। सरकार कठिन रास्तों पर रोपवे बनाने की भी योजना बना रही है। अभी तक केदारनाथ पहुंचने के लिए गौरीकुंड से पैदल चढ़ाई करनी पड़ती थी, लेकिन नया रोपवे इस नौ घंटे की यात्रा को 36 मिनट में बदल देगा। इससे उत्तराखंड को आर्थिक लाभ, रोजगार और निवेश मिल रहा है।

पर्यटकों की संख्या में वृद्धि राज्य सरकार के लिए सफलता

पर्यटकों की संख्या में हुई यह भारी वृद्धि राज्य सरकार के लिए एक बड़ी सफलता है। भारत एक अत्यंत धार्मिक देश है, जहां आय बढ़ने के साथ-साथ हिंदू परिवारों के लिए तीर्थयात्रा खर्च करने की सर्वोच्च प्राथमिकता बन जाती है। उत्तराखंड को इस आर्थिक उछाल से काफी लाभ मिलता है, जो निवेश (दुकानों और होटलों में) और रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

अपार सफलता के दुष्परिणाम

लेकिन इस अपार सफलता के कुछ दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। जो कभी कठिन तपस्या और मोक्ष की खोज वाली तीर्थयात्रा थी, वह अब सामान्य पर्यटन में बदलती जा रही है। दूसरा, चारों धामों पर पर्यावरणीय भार अत्यधिक और हानिकारक होता जा रहा है। ये धाम अल्पाइन घास के मैदानों और ग्लेशियरों के पास स्थित हैं, जो कभी तीर्थस्थल हुआ करते थे लेकिन अब विशाल पिकनिक स्थलों जैसे दिखने लगे हैं। हिमालय की सुंदरता आकर्षण का केंद्र है, लेकिन बढ़ती भीड़ पर्यावरण पर भारी दबाव डाल रही है।

पिछले कई वर्षों से सरकारी अनुदानों से तीर्थयात्रा को प्रोत्साहन मिल रहा है। चार धामों में आने वाले तीर्थयात्रियों में हो रही जबरदस्त वृद्धि से संकेत मिलते हैं कि आने वाले कुछ वर्षों में प्रत्येक धाम में करोड़ों तीर्थयात्री आ सकते हैं। आज, हिमालय का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल वैष्णो देवी है, जो प्रति वर्ष लगभग एक करोड़ तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है। वैष्णो देवी तक पहुंचना अपेक्षाकृत आसान है। लेकिन ऐतिहासिक रूप से चार धामों तक पहुंचना अधिक कठिन रहा है और इसी कारण तीर्थयात्रियों की संख्या भी कम रही है। लेकिन नई सड़कें, रोपवे और हेलीकॉप्टर उड़ानें हर साल तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि का खतरा पैदा कर रही हैं।

राम तेरी गंगा मैली हो गई…

प्रत्येक धाम में सीमित स्थान पहले से ही भोजनालयों, चायघरों और आवासों से भरा हुआ है। अधिक तीर्थयात्रियों का मतलब होगा कि मूल सुंदर हिमालयी स्वर्ग के स्थान पर एक बदसूरत, भीड़भाड़ वाली घाटी बन जाएगी। वर्तमान में बहुत सारा मानव और खाद्य अपशिष्ट पवित्र नदियों में डाला जा रहा है। अगर यही स्थिति रही तो एक समय ऐसा आएगा जब, एक प्रसिद्ध बॉलीवुड गीत के शब्दों में कहें तो, ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई…’ जैसी वास्तवित स्थिति हो जाएगी।

क्या होगा विकल्प?

  • इस स्थिति से निपटने के लिए दुनिया के कई पर्यटन स्थलों ने पर्यटकों की संख्या सीमित करने का रास्ता अपनाया है। भूटान इसका सबसे सफल उदाहरण है, जहां हर साल सीमित संख्या में पर्यटकों को अनुमति दी जाती है। साथ ही प्रवेश के लिए भारी शुल्क भी वसूला जाता है।
  • हम पवित्र स्थलों में प्रवेश के लिए शुल्क तो नहीं लगा सकते, लेकिन निश्चित रूप से चारधाम यात्रा के लिए पर्यटकों की संख्या पर सीमा लगा सकते हैं। चूंकि आवेदकों की संख्या अधिक होगी, इसलिए हमें लॉटरी के माध्यम से उन भाग्यशाली लोगों का चयन करना चाहिए जिन्हें प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
  • 1956 में, जब मैं मात्र 13 वर्ष का था, मेरी माताजी शिवानंद आश्रम ऋषिकेश से तीर्थयात्रियों के एक ग्रुप के साथ परिवार को बद्रीनाथ की तीर्थयात्रा पर ले गईं। बस यात्रा पिपलकोटी में समाप्त हुई और हमें बद्रीनाथ पहुंचने के लिए चार दिन पैदल चलना पड़ा। मेरी माताजी जैसे बुजुर्ग लोगों के लिए यह आसान नहीं था। लेकिन तीर्थयात्रियों के पूरे ग्रुप के लिए तीर्थयात्रा का उद्देश्य भरपूर परिश्रम करना और चार दिनों की पैदल यात्रा के बाद बद्रीनाथ के दर्शन प्राप्त करना था।
  • क्या हिमालयी पर्यटन को तीर्थयात्रा में परिवर्तित किया जा सकता है? जी हां, अंतिम 15-20 किलोमीटर के लिए मोटर चालित परिवहन पर रोक लगाकर और यह अनिवार्य करके कि इसे पैदल ही तय किया जाए। बुजुर्गों को पुराने जमाने की तरह पालकी में ले जाया जा सकता है।
  • हालांकि एक बार रोपवे बन जाने के बाद इसे बर्बाद नहीं किया जा सकता, लेकिन निश्चित रूप से आगे और रोपवे बनाने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और हर साल रोपवे यात्रा के लिए एक कोटा निर्धारित किया जाना चाहिए।
  • चार धाम पर्यटन राज्य के लिए बहुत लाभदायक है, जो पर्यटकों की संख्या को अधिकतम करना चाहता है। लेकिन धर्म और पर्यावरण इसकी सीमा तय करने की मांग करते हैं। हमें वार्षिक कोटा और अंतिम भाग के लिए अनिवार्य पैदल यात्रा की आवश्यकता है।

ऐसा आंदोलन कौन चला सकता है?

  • इस आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए बद्रीनाथ के शंकराचार्य सबसे अच्छे और सबसे विश्वसनीय उम्मीदवार होंगे। वे निश्चित रूप से तीर्थयात्रा को पर्यटन में परिवर्तित होते देखकर निराश होंगे और अल्पाइन घास के मैदानों के विनाश को देखकर दुखी होंगे। आशा है कि वे पहला कदम उठाएंगे।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰