कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने ली केरल के सीएम पद की शपथ……

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अर्लेकर, सीएम के बाद उनकी कैबिनेट के 20 और मंत्रियों को भी पद की शपथ दिला रहे हैं। कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद है। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 18 मई 2026, 05:24 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने ली केरल के सीएम पद की शपथ……
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अर्लेकर, सीएम के बाद उनकी कैबिनेट के 20 और मंत्रियों को भी पद की शपथ दिला रहे हैं।

कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद है। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विदेश में होने के कारण शशि थरूर नहीं आए।

सतीशन के मुताबिक, 60 साल बाद केरलम में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है। उनसे पहले केरल के तीसरे मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई थी।

केरल में 10 साल बाद कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी के साथ सोमवार को तिरुवनंतपुरम जश्न के रंग में डूबा दिख रहा. राजधानी का सेंट्रल स्टेडियम हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खचाखच भरा दिखा, जहां नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई.
वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली 21 सदस्यीय कैबिनेट में 14 नए चेहरों को मौका मिला है. कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनेश मंत्री बनेंगे.
IUML को पांच मंत्री पद मिले हैं. पार्टी की ओर से पीके कुन्हालिकुट्टी, केएम शाजी, वी अब्दुल गफूर, एन शम्सुद्दीन और पीके बशीर को कैबिनेट में जगह दी गई है. इसके अलावा मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब और सीपी जॉन भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

वीडी सतीशन के काम राहुल गांधी ने कही ऐसी बात, सीधा पहुंचे खरगे के पास

केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन सीधा राहुल गांधी से मिलने आए, जहां उन्होंने गले मिलकर अभिवादन किया. इसके बाद सतीशन अपनी कुर्सी पर बैठने लगे, तभी राहुल गांधी ने उनकी कान में कुछ कहा, जिसके बाद वह उठकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद तमाम वरिष्ठ नेताओं से मिलने पहुंचे.

राहुल ने लगाया गले, प्रियंका ने किया नमस्ते, वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में दिखा रोचक नजारा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन आज केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उन्होंने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत किया. इस दौरान राहुल गांधी सतीशन को गले लगाते दिखे, जबकि प्रियंका गांधी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया.

वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में उमड़ा समर्थकों का सैलाब, ‘UDF जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा तिरुवनंतपुरम

केरल में 10 साल बाद कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी के साथ सोमवार को तिरुवनंतपुरम जश्न के रंग में डूबा दिख रहा है. राजधानी का सेंट्रल स्टेडियम हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खचाखच भरा दिखा, जहां नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा.

सफेद खादी शर्ट और ‘मुंडु’ पहने UDF कार्यकर्ता और समर्थक राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में पहुंचे. स्टेडियम के भीतर और बाहर गठबंधन के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई. ‘UDF जिंदाबाद’ और ‘टीम UDF’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

शपथ ग्रहण समारोह के लिए बनाया गया पंडाल पूरी तरह भर गया था. यहां कई लोग ऐसे भी रहे जिन्हें अंदर जगह नहीं मिली, लेकिन वे स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में जमा होकर समारोह का हिस्सा बने रहे. उमस भरे मौसम के बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं दिखा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰