10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन सीटों का चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया. इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान किया है. आइए जानते हैं इन सीटों पर कब वोटिंग […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 22 मई 2026, 10:37 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….
Photo: UB India News Archive

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन सीटों का चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया. इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान किया है. आइए जानते हैं इन सीटों पर कब वोटिंग होगी, किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव होगा और कौन-कौन से सांसद रिटायर हो रहे हैं.

राज्यसभा की 24 सीटों पर कब होगी वोटिंग?

चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्यसभा की खाली हो रहीं 24 सीटों पर चुनाव के लिए 18 जून को वोटिंग होगी. चुनाव का नोटिफिकेशन 1 जून को जारी होगा जबकि नामांकन करने की आखिरी तारीख 8 जून होगी. 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं. 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा.

किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव?

– गुजरात – चार सीटें
– आंध्र प्रदेश – चार सीटें
– कर्नाटक – चार सीटें
–  मध्य प्रदेश – तीन सीटें
– राजस्थान – तीन सीटें
– झारखंड – दो सीटें
–  अरुणाचल प्रदेश – 1 सीट
–  मिजोरम – 1 सीट
– मणिपुर – 1 सीट
– मेघालय – 1 सीट

कौन-कौन से दिग्गजों का खत्म हो रहा कार्यकाल

राज्यसभा से रिटायर होने वाले सांसदों में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा शामिल हैं. इसके अलावा बीजेपी से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है.

किस राज्य का कौन सांसद हो रहा रिटायर ?

आंध्र प्रदेश – (चार सीटें) 
रिटायर होने वाले सांसद
1. अयोध्या रामी रेड्डी अल्ला
2. परिमल नथवानी
3. पिल्ली सुभाषचंद्र बोस
4.  साना सतीश बाबू

गुजरात – 4 सीटें 
1. रामाभाई मोकारिया
2. अमीन हीराभाई
3. शक्ति सिंह गोहिल
4. रमिला बेचरभाई बारह

कर्नाटक – चार सीटें 
1-  नारायणा कोरगप्पा
2. एचडी देवगौड़ा
3. इरन्ना कडाडी
4. मल्लिकार्जुन खरगे

राजस्थान – 3 सीटें
1. नीरज डांगी
2. राजेंद्र गहलोत
3. रवनीत सिंह बिट्टू

मध्य प्रदेश – 3 सीटें
1. जॉर्ज कुरियन
2. दिग्विजय सिंह
3. सुमेर सिंह सोलंकी

झारखंड – दो सीटें

1.दीपक प्रकाश
2. शिबू सोरेन (रिक्त सीट)

मणिपुर

1. महाराजा लीशेम्बा

मेघालय

1. वानवेइरॉय खारलुखी

अरुणाचल प्रदेश

1. नाबाम रेबिया

मिजोरम

1. के वनलालवेना

राजस्थान का क्या गणित?

राजस्थान में खाली हो रही तीन सीटों में दो बीजेपी (राजेंद्र गहलोत, रवनीत सिंह बिट्टू) के पास है, जबकि एक पर कांग्रेस सांसद नीरज डांगी रिटायर हो रहे हैं. सियासी जानकारों की मानें तो राजस्थान विधानसभा में सीटों के गणित के मुताबिक बीजेपी के पास दो और कांग्रेस के पास एक सीट जीतने लायक संख्या है.

मध्य प्रदेश का गणित?

एमपी में खाली हो रही 3 सीटों में 2 सीटें भाजपा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जार्ज कुरियन की हैं, जबकि तीसरी सीट कांग्रेस (सीनियर लीडर और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह) के पास है. भाजपा दोनों सीटों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख आ रही है. वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना तय माना जा रहा है.

राज्यसभा का कैसे होता है चुनाव?

राज्यसभा का चुनाव इनडायरेक्ट होता है. आसान भाषा में समझें तो राज्यसभा के मेंबर्स का चुनाव जनता नहीं बल्कि विधायक करते हैं.  चुनाव हर दो साल में होते हैं, इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर हो जाते हैं. राज्यसभा सीटों में कुल 245 सीटें हैं. इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होता है. वहीं बाकी के 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰