नीट यूजी पेपर लीक कांड पर बड़े फैसले का इंतजार……..

देश के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों का भविष्य तय करने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा विवादों के सबसे बड़े भंवर में फंसी हुई है. 3 मई को जैसे ही उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही दिनों में उनकी मेहनत पर पेपर लीक का साया पड़ने वाला है. सोशल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 29 मई 2026, 06:51 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीट यूजी पेपर लीक कांड पर बड़े फैसले का इंतजार……..
Photo: UB India News Archive

देश के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों का भविष्य तय करने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा विवादों के सबसे बड़े भंवर में फंसी हुई है. 3 मई को जैसे ही उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही दिनों में उनकी मेहनत पर पेपर लीक का साया पड़ने वाला है. सोशल मीडिया पर Guess पेपर लीक होने के दावों से शुरू हुआ यह मामला देश के सबसे बड़े शिक्षा संकट में बदल चुका है. आज यानी 29 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी पेपर लीक मामले की सुनवाई की जाएगी.
नीट यूजी पेपर लीक मामले की कमान सीधे सीबीआई को सौंप दी गई है. अब तक लातूर के डॉक्टरों से लेकर पुणे के कोचिंग टीचर्स तक, इस काले धंधे के कई बड़े चेहरे बेनकाब हो चुके हैं. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई इमरजेंसी और हाई-लेवल मीटिंग ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय अब इस मामले में खुद फ्रंट फुट पर खेल रहा है. आगामी 21 जून को होने वाले री-एग्जाम (Re-test) को लेकर सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. जानिए 3 मई से लेकर अब तक की वो पूरी कहानी, जिसने देश का पूरा एजुकेशन सिस्टम हिला दिया है.

एनटीए की जवाबदेही और रिफॉर्म्स
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: शिक्षा मंत्री ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के कामकाज पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि एजेंसी के अंदर जवाबदेही तय करने का काम शुरू हो चुका है. एनटीए के प्रशासनिक ढांचे में बड़े रिफॉर्म्स किए जा रहे हैं जिससे भविष्य में ऐसी गंभीर मानवीय चूक दोबारा न हो सके. धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया कि जिन भी अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उन्हें न सिर्फ पद से बर्खास्त किया जाएगा बल्कि उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. पूरा सिस्टम अब पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा रहा है.

लीक सिंडिकेट पर राजनाथ सिंह का कड़ा रुख
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पूरे मामले पर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि देश के अंदर सक्रिय किसी भी पेपर लीक माफिया या सिंडिकेट को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, अगर उसने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है तो उसे कानून के शिकंजे में आना ही होगा. राजनाथ सिंह ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि इस काले धंधे की आखिरी कड़ी तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाए.

युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साफ लफ्जों में कहा कि देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य और उनकी मेहनत के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा की शुचिता को बहाल करना सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है. सरकार उम्मीदवारों के मन में चल रही हर आशंका को दूर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. धर्मेंद्र प्रधान नेअपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें, क्योंकि जीत सिर्फ योग्यता की होगी.

सिस्टम पर उठे सवाल
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: नीट यूजी जैसी मेगा परीक्षा का अचानक रद्द होना भारतीय शिक्षा के इतिहास में काले अध्याय की तरह दर्ज हो गया. इस फैसले ने साफ कर दिया कि परीक्षा प्रणाली के अंदर की कमियां कितनी गहरी हो चुकी थीं. हालांकि इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिली जो ईमानदारी से परीक्षा दे रहे थे, लेकिन झटका भी बड़ा था.

जा4ंच के बाद रद्द की नीट यूजी परीक्षा
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: अलग-अलग राज्यों की पुलिस और आंतरिक जांच कमेटी से मिले चौंकाने वाले इनपुट्स के बाद, आखिरकार 12 मई 2026 को नीट यूजी परीक्षा को पूरी तरह रद्द करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया.

शिक्षा मंत्रालय का एक्शन
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: उम्मीदवारों के लगातार बढ़ते भारी दबाव और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तुरंत एक्शन लिया. मंत्रालय ने मामले की गहराई से जांच करने के लिए उच्च-स्तरीय आंतरिक कमेटी का गठन कर दिया. इस कमेटी को जल्द से जल्द पूरी रिपोर्ट सौंपने और दोषियों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी गई.

सड़कों पर उतरे उम्मीदवार
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: दिल्ली, कोटा, जयपुर और पटना जैसे बड़े एजुकेशनल हब्स में हजारों उम्मीदवारों ने सड़कों पर उतरकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया. छात्रों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि उनकी सालों की मेहनत को चंद पैसे कमाने वाले माफियाओं ने सरेआम नीलाम कर दिया और पूरा सिस्टम मूकदर्शक बना रहा.

मैदान में कूदा विपक्ष
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: इस पूरे संवेदनशील मुद्दे को विपक्ष ने तुरंत हाथों-हाथ लिया और केंद्र सरकार पर देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का सीधा आरोप मढ़ दिया. विपक्ष ने संसद से लेकर सड़कों तक इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू किया, जिससे यह मामला बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गया.

एनटीए ने खारिज कर दिए थे दावे
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुरुआत में इन सभी गंभीर दावों को पूरी तरह से खारिज करने की पुरजोर कोशिश की थी. एनटीए का कहना था कि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई है और सोशल मीडिया पर चल रहे दावे मनगढ़ंत हैं. लेकिन स्टूडेंट्स के बढ़ते विरोध के आगे एनटीए का यह दावा ज्यादा टिक नहीं सका.

उम्मीदवारों का एनटीए के खिलाफ गुस्सा
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: पेपर लीक की खबरें आग की तरह फैलते ही उम्मीदवारों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर ‘NEET Paper Leak’ और ‘Justice for NEET Students’ जैसे हैशटैग चलाकर भारी विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया. देश के कोने-कोने से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा और हर तरफ जांच की मांग उठने लगी.

कई राज्यों में मिले सबूत
नीट पेपर लीक मामला लाइव: राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में स्थानीय पुलिस को शुरुआती तफ्तीश में ही पेपर के कुछ अहम हिस्से मैच होने के पुख्ता सबूत मिले थे. पुलिस को कुछ संदिग्ध वॉट्सऐप चैट्स और डिलीट किए गए मेसेज मिले, जो सीधे तौर पर इस बात की गवाही दे रहे थे कि नीट का पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो चुका था.

गेस पेपर के नाम पर आ गया असली पेपर
नीट पेपर लीक मामला लाइव: जांच में सामने आया कि वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मेसेजिंग ऐप्स पर परीक्षा से ठीक पहले कथित ‘गैस पेपर’ और आंसर-की धड़ल्ले से शेयर की जा रही थी. इन ग्रुप्स में शामिल लोगों से पेपर के बदले मोटी रकम वसूलने की बात भी सामने आई. इस डिजिटल सबूत ने देशभर के उम्मीदवारों और अभिभावकों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया.

कुछ ही घंटों में आई पेपर लीक की खबर
नीट पेपर लीक मामला लाइव: जैसे ही 3 मई की शाम को परीक्षा खत्म हुई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पेपर लीक होने की अफवाहें और चौंकाने वाले दावे तेजी से तैरने लगे. कई उम्मीदवारों और एक्टिविस्ट्स ने दावा किया कि परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही प्रश्नपत्र के कुछ हिस्से लीक हो चुके थे, जिससे पूरी परीक्षा की शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए.

22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भरा था नीट फॉर्म
नीट पेपर लीक मामला लाइव: इस साल नीट यूजी परीक्षा में देशभर के लगभग 22.8 लाख से ज्यादा मेडिकल उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का शामिल होना साफ दिखाता है कि इस परीक्षा से देश के कितने परिवारों की उम्मीदें जुड़ी हुई थीं. लेकिन परीक्षा खत्म होने के कुछ ही घंटों के अंदर इन सभी उम्मीदों पर पानी फिरने की शुरुआत हो गई.

3 मई को हुई थी नीट यूजी परीक्षा
नीट पेपर लीक मामला लाइव: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 का आयोजन इस साल 3 मई को देश और विदेश के हजारों परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस परीक्षा के लिए सालों से तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को उम्मीद थी कि इस बार उनका डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो जाएगा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि परीक्षा के पीछे बहुत बड़ा खेल खेला जा चुका है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰