गाजियाबाद हत्या मामले में क्यों बढ़ता जा रहा बवाल ……………

गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या के मामले में हिंदू संगठनों उबाल देखने को मिल रहा है. हिंदू संगठनों की मांग है कि अगर मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर किया जाए और घर पर बुलडोजर चले. बजरंग दल ने पुलिस को एक घंटे की मोहलत दी है. बजरंग दल का कहना है कि अगर एनकाउंटर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 30 मई 2026, 07:42 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गाजियाबाद हत्या मामले में क्यों बढ़ता जा रहा बवाल ……………
Photo: UB India News Archive
गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या के मामले में हिंदू संगठनों उबाल देखने को मिल रहा है. हिंदू संगठनों की मांग है कि अगर मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर किया जाए और घर पर बुलडोजर चले. बजरंग दल ने पुलिस को एक घंटे की मोहलत दी है.  बजरंग दल का कहना है कि अगर एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा. उधर सूर्या की मां ने भी कहा है कि जिस तरह से उनके बेटे को मारा गया है, वैसे ही असद का एनकाउंटर हो. परिवार ने भी साफ़ कहा है कि जब तक एनकाउंटर नहीं होगा, सूर्या का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. सूर्या का शव घर पहुंच चुका है. हर किसी की आंखें नम हैं और चेहरे पर गुस्सा है.
गाजियाबाद के खोड़ा में हिन्दू लड़के सूर्या हत्याकांड मामले में एक्शन तेज हो गया. पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं. मुख्य आरोपी असद और उसका परिवार फरार चल रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं. इससे पहले सूर्या चौहान की हत्या से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि बकरीद के दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आरोपियों की सूर्या से बहस हो रही है. कई लड़के उसे घेरे खड़े हैं. इसी के बाद सूर्या की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई.
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन रंग को लेकर हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी. अब ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के खोड़ा इलाके से सामने आया है. बकरीद के दिन हिन्दू लड़के को घर बुलाकर उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना सामने आने के बाद से ही हिंदू संगठनों का आक्रोश चरम पर है. हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है.
मृतक सूर्य की मां के मुताबिक असद नाम के लड़के ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर बकरीद के दिन घर बुलाया था. अरशद ने सूर्या से पूछा कि क्या उसने कभी बकरे को हलाल होते हुए देखा है. ‘नहीं’ कहने पर बच्चे पर चाकू से वार कर दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है. घटना से स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है. हालात देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी भी मौके पर पहुंचीं।  पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पीड़ित मां ने इंसाफ की मांग की है.
सूर्या अपने परिवार के साथ खोड़ा के नवनीत विहार कॉलोनी में रहता था. वह 11वीं का छात्र था. भाई यश ने बताया कि असद ने सूर्य को घर बुलाया था. उसके साथ आयुष और विक्की भी थे. घर बुलाकर उस पर चाकुओं से हमला किया गया. दोस्त विक्की ने बताया कि गुरुवार को असद ने उन्हें बकरीद पर घर बुलाया था. घर पहुंचने पर उसने सूर्या से पूछा कि क्या उसने बकरा हलाल होते देखा है. नहीं कहने पर उसने कहा कि आओ दिखाता हूं.  जब सूर्या ने जाने से इनकार किया तो अरशद उसे गलियां देने लगा. जब सूर्या ने गली का विरोध किया तो उसने उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए. भाई यश ने बताया कि जैसे ही जानकारी हुई हम सूर्या को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.

Ghaziabad Hindu Boy Murder: LIVE

May 30, 202613:05 IST

जब तक असद का एनकाउंटर नहीं, तब तक सूर्या का अंतिम संस्कार नहीं

गाजियाबाद में सूर्य चौहान की हत्या के बाद परिवार के साथ ही हिंदूवादी संगठनों आक्रोश चरम पर है. सूर्या की डेड बॉडी घर पहुंच चुकी है. डेड बॉडी को रखने के लिए डीप फ्रीजर मंगाया गया है. परिवार ने स्पष्ट कहा है कि जब तक असद का एनकाउंटर नहीं किया जाएगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा.

‘सूर्या हत्याकांड पर अखिलेश यादव को बोलना चाहिए ..

गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर यूपी के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है. राजभर ने कहा कि सूर्या चौहान हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी के मुखिया को बोलना चाहिए. उन्होंने कहा, “एक हत्या हुई है और परिवार शोक में डूबा है. हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं. कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. कानून के दायरे में सभी की गिरफ्तारी होगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.”

May 30, 202612:13 IST

गाजियाबाद के सूर्या मर्डर केस में हिंदू संगठनों की चेतावनी, एनकाउंटर करो वरना। ..

गाजियाबाद के खोड़ा में हिंदू लड़के सूर्य की हत्या मामले में हिंदू संगठनों का बवाल जारी है. भारी संख्या में बजरंग दल व अन्य संगठन पुलिस से मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग की है. बजरंग दल ने एक घंटे का अल्टीमेटम दिया है. अगर असद का एनकाउंटर नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा. बता दें कि असद और उसका परिवार फरार चल रहा है. इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है.

Ghaziabad Hindu Boy Murder: गाजियाबाद के सूर्या चौहान मर्डर केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें दो आरोपी नाबालिग बताये जा रहे हैं. हत्या का मुख्य आरोपी असद और उसका परिवार अभी भी फरार चल रहा है. पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में हिन्दू लड़के सूर्या चौहान की हत्या पर दुःख जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर मायावती ने लिखा कि घटना दुखद और चिंताजनक है. आयेदिन हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शाशन और प्रशासन को सही कदम उठाने की जरुरत है. साथ ही इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए. इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आता जाएगा इसके ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे. इसलिए सरकार पूरी तरह सतर्क रहे.

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हिन्दू लड़के सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. गाजियाबाद पुलिस ने अब तक 5 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. जिसमे तीन नामजद आरोपियों को गिरफतार किया गया है और दो को हिरासत में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में युवक सूर्या पर चाकू से हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल सूर्या की नोएडा सेक्टर-62 स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.  घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में हिन्दू लड़के सूर्या चौहान की हत्या के बाद से आरोपी असद का परिवार फरार है. उसके घर पर ताले लटके हुए हैं. पड़ोसियों के मुताबिक 2-3 महीने पहले ही ये परिवार यहां रहने आया था. घटना के बाद से ही घर पर ताला लटका हुआ है.

बकरीद पर सूर्या की हत्या से पहले का CCTV फुटेज आया सामने

गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन घर बुलाकर हिंदू लड़के सूर्या की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह फुटेज हत्या से ठीक पहले का बताया जा रहा है. वीडियो में कई लड़के सूर्या को घेरे खड़े हैं.

पुलिस ने आरोपिओं को पकड़ने के लिए बनाई तीन टीमें

गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में हिंदू लड़के सूर्या की हत्या मामले में अब पुलिस एक्शन मोड में हैं. आरोपियों को पकड़न के लिए पुलिस ने तीन अलग अलग टीमें भी गठित कर दी गई. इस बीच करीब आधा दर्ज लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. वहीं मृतक की मां और प्रत्यक्षदर्शी दोस्त के मुताबिक पूर्व में भी दोनों की लड़ाई हुई थी और बकरीद वाले दिन अशद ने सूर्या को चाकू घोंप दिया. मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. वो अपने लिए न्याय की गुहार लगा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तकरीबन आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें मुख्य आरोपी असद भी शामिल है.

खोदा हत्याकांड पर VHP के विनोद बंसल ने कहा- कट्टरपंथी इस्लाम का वीभत्स चेहरा फिर बेनकाब

गाजियाबाद के खोड़ा में हिंदू लड़के सूर्या चौहान की हत्या पर विहिप के विनोद बंसल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “”बकरा हलाल होते देखा है?” बोलकर मुस्लिम दोस्तों ने नाबालिग सूर्या चौहान को ईद पर बुला कर चाकुओं से गोदकर हलाल कर डाला. गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत अन्य जिहादियों पर तो कार्यवाही प्रारंभ कर दी है, किंतु, प्रश्न उठता है कि इस 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की बकरीद पर उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों द्वारा चाकुओं से गोदकर की गई नृशंस हत्या क्या उस कथित ‘भाईचारे’, ‘शांति के मजहब’ ‘गंगा जमुनी तहजीब’ और ‘प्यार के त्यौहार’ की पोल नहीं खोलती? क्या यह आपसी विश्वास व दोस्ती के पवित्र रिश्ते पर गहरा आघात नहीं? हिंदू समाज को जिहादियों से अब और सावधान रहना होगा..

सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया

“बकरा हलाल होते देखा है?” बोलकर मुस्लिम दोस्तों ने नाबालिग सूर्या चौहान को ईद पर बुला कर चाकुओं से गोदकर हलाल कर डाला. गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰