भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

समस्त पश्चिमी यूरोप में वसंत ऋतु होने के बावजूद प्रचंड लू जारी है। 22 अप्रैल, 2026 को एक नया अप्रिय कीर्तिमान स्थापित हुआ कि दुनिया के 50 सबसे अधिक तापमान वाले शहर भारत में हैं। मई में विभिन्न स्थानों पर 47 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज हुआ। इनमें से उत्तर प्रदेश के बांदा में करीब […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 5 जून 2026, 09:09 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………
Photo: UB India News Archive

समस्त पश्चिमी यूरोप में वसंत ऋतु होने के बावजूद प्रचंड लू जारी है। 22 अप्रैल, 2026 को एक नया अप्रिय कीर्तिमान स्थापित हुआ कि दुनिया के 50 सबसे अधिक तापमान वाले शहर भारत में हैं। मई में विभिन्न स्थानों पर 47 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज हुआ। इनमें से उत्तर प्रदेश के बांदा में करीब 1,400 ट्रांसफर्मर को असहनीय तापमान में जलने से बचाने के लिए उन पर पानी डालना पड़ा। कई शहरों में विद्युत सब-स्टेशन पर पीएसी तैनात करनी पड़ी, मानो दंगे की आशंका हो। कई जगहों पर दिन में कर्फ्यू-सा सन्नाटा था। कुछ जगहों पर तो एलईडी रोशनी में रात्रि-खेती की जा रही। कभी-कभी लगता है, यह कोई भयावह स्वप्न है।

आज पर्यावरण दिवस है। करोड़ों की संख्या में पौधरोपण के नए कीर्तिमान बनेंगे। तमाम समारोहों में संसाधनों का अपव्यय होगा और अनगिनत प्लास्टिक का उपयोग होगा। बहुत से वक्ता कहेंगे, ‘हमें पर्यावरण भविष्य की पीढ़ी के लिए बचाना है।’ जी नहीं, अब वह समय निकल चुका है, अब तो आज की पीढ़ी के लिए इसे बचाना है। अच्छी बात है, ‘यूएनईपी’ द्वारा 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने की परंपरा प्रारंभ की गई है। इस वर्ष की थीम है ‘जलवायु कार्रवाई- प्रकृति से प्रेरित, हमारी जलवायु और भविष्य के लिए।’

भारतीय संस्कृति तो सदा से प्रकृति-प्रेरित रही है। यहां वृक्षों की पूजा, जैसे आंवला नवमी, पीपल पूर्णिमा, तुलसी विवाह जैसे त्योहार हैं। हमारे देवी-देवताओं के वाहन भी पशु-पक्षी ही हैं, यानी मनुष्य व अन्य जीवों का सह-अस्तित्व। नदियों को तो यहां मैया कहा ही जाता है। भागवत पुराण में उल्लेख है कि भगवान कृष्ण ने अपने अनुयायियों को इंद्रदेव के अतिरिक्त प्रकृति की भी पूजा करने को कहा। आज इस सोच और आचरण में जमीन-आसमान का अंतर है। ‘मानव-वन्यजीव संघर्ष’ आम बात हो गई है, क्योंकि अनियंत्रित विकास से जीव-जंतुओं के घर, यानी वन समाप्त होते जा रहे हैं। शरद और ग्रीष्म ऋतु के बीच की मनोहारी वसंत ऋतु तो अब लगभग समाप्त हो गई है। कम फूलों के कारण पराग न मिलने से मधुमक्खियों ने अनेक स्थानों पर आक्रमण करना शुरू कर दिया है।

पर्यावरण विशेषज्ञ रिचर्ड महापात्रा की मानें, तो जलवायु परिवर्तन इस शताब्दी का अस्तित्वगत खतरा है। इसके कारण वैश्विक गरीबी में साल 2030 तक तीन प्रतिशत कमी का लक्ष्य कई दशकों में भी पूरा नहीं हो सकेगा। विश्व की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी जलवायु संबंधी चरम घटनाओं से प्रभावित है और उनमें भी सबसे अधिक निर्धन वर्ग असुरक्षित है।

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के अनुसार, लू के बढ़ते दिनों के कारण आने वाले समय में भारत में धान का उत्पादन 40 प्रतिशत तक घट सकता है। हमारे देश में 70 प्रतिशत कैलोरी तो चावल से ही प्राप्त होती है, तो इसका परिणाम हम सब पर पड़ेगा। गेहूं का उत्पादन भी 34 प्रतिशत तक गिरने की आशंका है। जलवायु परिवर्तन से मनोवैज्ञानिक समस्याएं भी बढ़ रही हैं। सेहत की एक नई चुनौती ‘इको घबराहट’ है, जो उन लोगों में पाई जा रही है, जिनका जीवन-यापन, निवास स्थान बदलती हुई जलवायु से प्रभावित हो रहा है। युवा पीढ़ी में अपने भविष्य को लेकर असामान्य चिंता है कि उनके जीवन-काल में यह पृथ्वी रहने लायक रहेगी या नहीं?

फिर हम किसे झुठला रहे हैं? अपने आप को? प्रगति के आकलन के लिए आंकड़े आवश्यक हैं, पर क्या फर्जी आंकड़ों व रैंकिंग का कोई दीर्घकालीन परिणाम है? हर वर्ष पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के नए कीर्तिमान स्थापित होते हैं। यदि अधिकांश रोपित पौधे जीवित रहते, तो जलवायु में सुधार कुछ वर्षों में ही परिलक्षित हो जानी चाहिए थी।

बीते 27 वर्षों से यह लेखिका पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी रही है और लगभग सात लाख विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ सतत जीवन शैली पर ‘इंटरेक्टिव सेशन’ ले चुकी है। इसी क्रम में एक विद्यार्थी की सुंदर पर्यावरण परियोजना को देखकर जब उससे पूछा गया कि परियोजना में दर्शायी गई किस बात को उसने अपने जीवन में अपना रखा है? तो उसने बेलाग कहा, ‘मैम, कोई नहीं। यह तो केवल एक परियोजना है अच्छे नंबर पाने के लिए।’ जब तक बड़े लोग, समाज के प्रतिष्ठित, विख्यात व्यक्ति अपने आचरण में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता नहीं दर्शाएंगे, तब तक बच्चों का ज्ञान तो कागजी ही रहेगा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों पर दिए जा रहे अनुदान के फलस्वरूप अब ईवी वाहन समस्त वाहनों का सात प्रतिशत हो गया है। वर्ष 2030 तक 30 प्रतिशत ईवी निजी वाहनों का लक्ष्य है। गौर करने की बात यह है कि इनमें से कितने इलेक्ट्रिक वाहन ‘क्लीन एनर्जी’ से संचालित हैं, वरना केवल प्रदूषण का स्थान बदलेगा। प्रकृति हमें संतुलन सिखाती है। महात्मा गांधी ने कहा था, ‘पृथ्वी के पास मनुष्य की आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त संसाधन है, परंतु उसकी लोलुपता के लिए नहीं।’ आज के भौतिकवादी युग में खरीदारी एक मनोवैज्ञानिक बीमारी सी हो गई है। प्रकृति दूसरों को देना सिखाती है, जो हमारी संस्कृति की मूल विचारधारा रही है, पर आज पूरा ध्यान ‘मैं’ पर केंद्रित है।

धरती बहस या समझौते नहीं करती। वह सिर्फ संकेत भेजती है- पिघलते ग्लेशियर, बढ़ते समुद्री जल-स्तर, भयावह वनाग्नि, असहनीय तापमान और चरम जलवायु घटनाओं के रूप में। ये संदेश अब सशक्त हो गए हैं। दशकों से दुनिया जलवायु परिवर्तन की बात सुनती आ रही है- चेतावनी, लक्ष्य, दूर की समय-सीमा। यह प्रतिक्रिया प्राय: शोरगुल से घिरी रही है- निर्णय व कार्यान्वयन में देरी करना, ध्यान भटकाना और कुछ लोगों द्वारा तो खारिज कर देना।

अब विनाश सामने है, तो क्या हम जागेंगे? क्या हम व्यक्तिगत और सामुदायिक रूप से वृक्ष लगाएंगे और उनका ध्यान रखेंगे? क्या हम जीवन शैली के चार जादुई मंत्रों- ‘रिफ्यूज-रिड्यूस-रीयूज और रिसाइकिल’ को अपने दैनिक आचरण का हिस्सा बनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाएंगे? क्या बड़े अपने आचरण से बच्चों को प्रेरित करेंगे? क्या हम समाधान का हिस्सा हैं या ‘अपनी पृथ्वी अपना घर’ के विनाश के मूकदर्शक? निर्णय तो हमें ही करना होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰