ममता के ‘पावर बैलेंस फॉर्मूले’ से थमेगी बगावत?

टीएमसी में मचे घमासान के बीच अध्यक्ष ममता बनर्जी आखिरकार अब अपने संगठन को व्यवस्थित करने में जुट गई हैं. पार्टी में विद्रोह और सत्ता को चुनौती का सामना करते हुए, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी संगठन में व्यापक बदलाव किया है. ममता बनर्जी ने अब भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 6 जून 2026, 01:17 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ममता के ‘पावर बैलेंस फॉर्मूले’ से थमेगी बगावत?
Photo: UB India News Archive

टीएमसी में मचे घमासान के बीच अध्यक्ष ममता बनर्जी आखिरकार अब अपने संगठन को व्यवस्थित करने में जुट गई हैं. पार्टी में विद्रोह और सत्ता को चुनौती का सामना करते हुए, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी संगठन में व्यापक बदलाव किया है. ममता बनर्जी ने अब भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के पर कतर दिए हैं. अब अभिषेक दो और राष्ट्रीय महासचिवों के साथ काम करेंगे.

अभी तक अभिषेक बनर्जी पार्टी में मुखिया की अहमियत से काम करते थे. उनकी बात पार्टी में सर्वोपरि होती थी, यही बात पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष का मुख्य कारण थे. अब सांसद डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन फैसलों में अभिषेक बनर्जी की मदद करेंगे. संदेश स्पष्ट है – अभिषेक बनर्जी अब सवालों से परे नहीं हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
तृणमूल में चल रहे मौजूदा विद्रोह को ममता बनर्जी के खिलाफ विद्रोह के रूप में नहीं देखा जा रहा है. विधानसभा चुनाव में हार के तुरंत बाद हुई एक बैठक में, ममता बनर्जी ने कथित तौर पर नेताओं से चुनाव में अपने भतीजे की भूमिका की सराहना करने को कहा था. सूत्रों के अनुसार, इस कदम से कई लोग नाराज हो गए, क्योंकि वे अभिषेक बनर्जी के काम करने के तरीके को पार्टी की हार का मुख्य कारण मानते थे.

यही पहला कारण था जिसने विद्रोह को जन्म दिया. उसी समय से तृणमूल विधायक दल में दरारें पड़नी शुरू हो गईं. 19 मई को कालीघाट में आयोजित एक अन्य बैठक में, ‘बागी’ नेता ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा ने पहली बार खुलकर अपनी असहमति व्यक्त की. यह असहमति बाद में विद्रोह में बदल गई और इसी के चलते ममता बनर्जी को पार्टी संगठन में बदलाव करके सुधार करने पर मजबूर होना पड़ा है.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में, वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जो पीढ़ीगत और संगठनात्मक बदलाव का संकेत है. सुब्रता बख्शी राष्ट्रीय कार्य समिति में उपाध्यक्ष बने रहेंगे.

पार्टी के सभी विभागों में नए चेहरे शामिल किए गए हैं. सजदा अहमद, ममता ठाकुर, नयना बंद्योपाध्याय और स्वाति खांडेकर को पश्चिम बंगाल प्रदेश तृणमूल कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं सांसद सायनी घोष तृणमूल के युवा विंग की प्रमुख बनी रहेंगी.

ममता बनर्जी ने अपने वफादारों और पुराने नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जो पार्टी में चल रहे विद्रोह के बावजूद अभी भी ‘दीदी’ के साथ हैं. शुक्रवार को टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने ‘विद्रोही’ विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘प्रशासनिक दबाव’ में पार्टी तोड़ रहे हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

कुणाल घोष ने कहा, “अभी एक महीना भी नहीं बीता है. उनके (विद्रोही विधायकों) हाथों पर चुनाव की स्याही भी नहीं मिटी है, भाजपा ने अभी तक अपने मंत्रियों को विभाग भी आवंटित नहीं किए हैं, और वे ऐसा कर रहे हैं. वे ममता बनर्जी के नाम की वजह से जीते. उनके कामों से उनके चरित्र का स्पष्ट पता चलता है. लेकिन पार्टी कार्यकर्ता अभी भी हमारे साथ हैं.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰