टीएमसी के 20 से ज्यादा सांसदों ने अलग गुट बनाने का किया ऐलान , बागी गुट ने एनडीए को समर्थन देने की कही बात …………..

पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. बंगाल के बाद अब दिल्ली में भी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) टूट गई है. टीएमसी के 20 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा किया है. इतना ही नहीं, बागी सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान भी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 8 जून 2026, 11:59 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
टीएमसी के 20 से ज्यादा सांसदों ने अलग गुट बनाने का किया  ऐलान , बागी गुट ने एनडीए को समर्थन देने की कही बात …………..
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. बंगाल के बाद अब दिल्ली में भी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) टूट गई है. टीएमसी के 20 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा किया है. इतना ही नहीं, बागी सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान भी कर दिया है.

टीएमसी की बागी सांसद डॉ. शर्मिला सरकार ने बताया कि है 20 सांसद अलग गुट बनाने और एनडीए को सपोर्ट देने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि नए गुट की चीफ व्हिप काकोली घोष होंगी, जबकि शताब्दी घोष डिप्टी लीडर होंगी.

इतना ही नहीं, बागी सांसद अब खुद को ही ‘असली टीएमसी’ भी बता रहे हैं. 20 से 21 सांसदों ने ‘असली टीएमसी’ होने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि संसद में बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार होंगी.

बागी सांसदों ने ओम बिरला को लिखा लेटर

सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के 20 से अधिक सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है, जिसके बाद पार्टी के भीतर बगावत की अटकलें और तेज हो गई हैं। खबरों के अनुसार, ये सांसद एक अलग गुट या यहां तक ​​कि एक नया राजनीतिक गुट बनाने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि इसके लिए पर्याप्त संख्या मौजूद बताई जा रही है। सूत्रों से यह भी संकेत मिलता है कि लोकसभा में TMC का एक अलग ब्लॉक जल्द ही बन सकता है, हालांकि अंतिम निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा।

NDA को देंगे समर्थन

वहीं काकोली घोष दस्तीदार ने बताया कि मेरे समेत टीएमसी के करीब 20 सांसदों ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए के साथ गठबंधन करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, “हमने बंगाल के चुनावी नतीजों को स्वीकार कर लिया है और हमारा मानना ​​है कि हमारा भविष्य का राजनीतिक मार्ग एनडीए के साथ ही तय होना चाहिए।”

टीएमसी के सांसदों ने की अलग बैठक

दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से ही टीएमसी में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। टीएमसी में बंगाल से शुरू हुई उथल-पुथल अब दिल्ली तक भी देखा जा रही है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची हुई हैं। इसी दौरान टीएमसी के कुछ बागी सांसदों ने दिल्ली में एक गुप्त बैठक की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस अनौपचारिक बैठक में लगभग 20 सांसद शामिल हुए। वहीं अब बताया जा रहा है कि 20 से अधिक सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र भी लिखा है।

विधानसभा में TMC विधायकों का विद्रोह

सूत्रों ने बताया कि रविवार की बैठक में शामिल हुए कुछ सांसद सोमवार को भी संपर्क में रहे और दिल्ली स्थित एक केंद्रीय सरकारी कार्यालय में आगे की चर्चा की। इस बैठक के समय ने इसके राजनीतिक महत्व को और बढ़ा दिया है। ये घटना विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद टीएमसी विधायक दल में हुए अभूतपूर्व विद्रोह के कुछ ही दिनों बाद सामने आई हैं। नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका यह रहा कि 58 विधायकों ने विपक्ष के नेता पद के लिए ऋतब्रता बनर्जी का समर्थन किया और पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार शोवनदेब चट्टोपाध्याय को खारिज कर दिया।

आगे क्या है प्लान?

अब साफ है कि टीएमसी के सांसद बागी हो गए हैं. अब बागी सांसद जल्द ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने वाले हैं.

टीएमसी के बागी सांसदों की नेता काकोली घोष ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र भेजकर एनडीए के साथ गठबंधन करने की इच्छा जताई है.

उन्होंने यह भी कहा कि हमने बंगाल में चुनाव नतीजों को स्वीकार कर लिया है और हमारा मानना है कि हमारी भविष्य की राजनीतिक दिशा एनडीए के साथ होनी चाहिए.

दो-तिहाई सांसदों ने की बगावत

पश्चिम बंगाल में विधानसभा में जिस तरह से टीएमसी के दो-तिहाई से ज्यादा विधायकों ने बगावत की है. उसी तरह से संसद के भी दो-तिहाई सांसद बागी हो गए हैं. अलग गुट बनाने के लिए दो-तिहाई सांसदों की ही जरूरत है.

संसद में टीएमसी के कुल 28 सांसद हैं. इनमें से दो-तिहाई यानी 20 सांसदों ने बगावत की है. दावा है कि असली टीएमसी हम ही हैं. बताया जा रहा है कि टीएमसी के बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से खुद को ‘असली टीएमसी’ के रूप में मान्यता देने को कहने वाले हैं.

बगावत करने वाले कौन-कौन?

चुनाव नतीजों के बाद से ही टीएमसी में बगावत के सुर उठने लगे थे. पहले बंगाल विधानसभा में 60 से ज्यादा विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता चुना और खुलकर बगावत कर दी. अब संसद में भी टीएमसी सांसदों ने बगावत कर दी है.

दावा है कि बागी गुट के साथ 20 सांसद हैं. इससे पहले 11 सांसदों ने बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर पर बैठक की थी, जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी थे.

बैठक करने वाले सांसदों में सुखेंदु शेखर रॉय के अलावा शताब्दी रॉय, काकोली घोष, अबू ताहिर, खलीलुर रहमान, असित मल, अरूप चक्रवर्ती, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया, प्रसून बनर्जी और शर्मिला सरकार शामिल हैं.

ममता के लिए कितना बड़ा झटका?

चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को बिखरने से संभाला था. लेकिन नतीजे आने के महीनेभर के अंदर ही पार्टी पूरी तरह से टूटती दिख रही है.

विधायकों के बाद सांसदों के भी बगावत करने से अब ममता बनर्जी के लिए अपनी पार्टी और सिबंल बचा पाना भी मुश्किल है. महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी के उदाहरण को देखा जाए तो बंगाल में अब ममता बनर्जी के लिए टीएमसी को बचा पाना मुश्किल हो सकता है.

ममता बनर्जी के साथ-साथ यह विपक्ष के लिए भी बड़ा झटका है. क्योंकि संसद में कांग्रेस के बाद सबसे बड़ी पार्टी टीएमसी ही थी. अब 20 सांसदों के एनडीए को समर्थन देने से संसद में विपक्ष कमजोर होगा.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?
खास खबर

क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों से जुड़ा मामला अब और विवादों में गहराता जा रहा है. बागी होने पर क्या फैसला हो इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी से तो जवाब मांगा ही है, इसके साथ ही अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी इन सभी सांसदों […]

UB India News26 अग॰
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:
खास खबर

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला है। आशीष बनर्जी की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पार्टी दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले […]

UB India News16 अग॰
19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी
खास खबर

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं।’ साल 2003 में तस्लीमा नसरीन की किताब द्विखंडित पर पश्चिम बंगाल […]

UB India News31 जुल॰
अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?
पश्चिम बंगाल

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, विभागीय जांच में पाया गया था इस कार्यालय का निर्माण स्वीकृत भवन योजना के बिना और लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि भारी […]

UB India News18 जुल॰
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !
खास खबर

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इन चुनावों में सबसे बड़ी चर्चा विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को लेकर है. अगर मौजूदा राजनीतिक समीकरण वोटिंग तक बरकरार रहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी तीनों सीटें जीतने […]

UB India News10 जुल॰
सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य
पश्चिम बंगाल

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं. छोटी-छोटी बात पर ऐंठ जाना उनकी आदत है. फिर भले ही उनको इसका ख़ामियाजा क्यों न भुगतना पड़े. यही हाल अब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हो गया है. उनके लिए अब […]

UB India News9 जुल॰
बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?
पश्चिम बंगाल

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। राज्य सरकार विधानसभा में चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें गुंडागर्दी और उगाही पर रोक लगाने से जुड़े दो नए कानून सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दूसरी ओर, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) […]

UB India News29 जून
बंगाल में  ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..
खास खबर

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी गतिविधियों को लेकर होने वाली पुलिसिया कार्रवाई काफी हद तक बदल जाएगी. पुलिस प्रशासन के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान हो जाएगा, जिसे वह सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा मानेगी. […]

UB India News27 जून
2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!
खास खबर

2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद लगातार राज्य में हलचल मची हुई है. पहले ममता बनर्जी चुनाव हार गईं फिर उनकी पार्टी टूट गई. अब ताजा मामला यह है कि उनके सरकार के दौरान 2.29 लाख करोड़ रुपए गायब होने का आरोप लग रहा है. जिसके बाद माना जा रहा है कि राजनीति में वित्तीय […]

UB India News24 जून