क्या यह तेहरान की जीत है !

22 अक्तूबर, 1951 का दिन था। ईरान के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोहम्मद मोसादेग फिलाडेल्फिया में स्थित लिबर्टी बेल के सामने खड़े थे। इंडिपेंडेंस हॉल में जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने अमेरिका की आजादी के संघर्ष की तारीफ की और उस वक्त ब्रिटिश नियंत्रण से खुद को मुक्त कराने के लिए चल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 17 जून 2026, 06:46 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या यह तेहरान की जीत है !
Photo: UB India News Archive

22 अक्तूबर, 1951 का दिन था। ईरान के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोहम्मद मोसादेग फिलाडेल्फिया में स्थित लिबर्टी बेल के सामने खड़े थे। इंडिपेंडेंस हॉल में जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने अमेरिका की आजादी के संघर्ष की तारीफ की और उस वक्त ब्रिटिश नियंत्रण से खुद को मुक्त कराने के लिए चल रहे ईरानी आंदोलन से इसकी समानताएं भी बताईं। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय आजादी का सिद्धांत सार्वभौमिक है और सभी इसे मानते हैं।’ लेकिन, इसके सिर्फ दो वर्ष बाद हालात बिल्कुल बदल गए।

ईरानी तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण करने और ब्रिटिश स्वामित्व वाली एंग्लो-ईरानी तेल कंपनी पर नियंत्रण स्थापित करने के मोसादेग के फैसले के चलते अमेरिका व ब्रिटेन ने एक तख्तापलट का समर्थन किया। नतीजतन, मोसादेग को सत्ता से हटा दिया गया। उस दौर में, जब उपनिवेशवाद से मुक्त हो रहे अनेक देश अपनी नई राष्ट्रीय पहचान गढ़ रहे थे, मोसादेग का नाम आजादी की चाहत और पश्चिमी साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ाई का पर्याय बन गया। आज भी उन्हें हटाए जाने की घटना को वैश्विक दक्षिण (विकासशील देशों) में अमेरिकी विदेश नीति की सबसे बड़ी व ऐतिहासिक गलतियों में से एक माना जाता है। आज, पश्चिमी दबाव के सामने ईरान का प्रतिरोध एक बार फिर कई देशों के एकजुट होने का कारण बन गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और ईरान को निशाना बनाने वाली अमेरिकी कार्रवाइयों को कई लोग एक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं-एक ऐसी हिंसक सजा, जो किसी भी अव्यवस्थित देश को मिल सकती है। आलम यह है कि वे देश भी, जो ईरानी सरकार की घरेलू नीतियों या क्षेत्रीय गतिविधियों से सहमत नहीं हैं, कई मामलों में ‘जे सुई ईरान’ (मैं भी ईरान हूं) जैसी भावना को महसूस कर रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण यह है कि अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के खिलाफ युद्ध ऐसे समय में छेड़ा, जब दुनिया खुद को फिर से व्यवस्थित कर रही थी और कई देश खुद को डोनाल्ड ट्रंप की ‘लेन-देन’ आधारित तथा दबावपूर्ण विदेश नीति के अनुरूप ढालने का दबाव महसूस कर रहे थे।

अपनी संप्रभुता और रणनीतिक स्वतंत्रता को बचाए रखने के लिए छोटे और मध्यम दर्जे के देश अब नए विकल्पों की तलाश में हैं। कई राष्ट्र अमेरिका पर निर्भरता कम करते हुए चीन व अन्य ताकतों के साथ अपने व्यापार और संबंध बढ़ा रहे हैं। ऐसे माहौल में ईरान के खिलाफ युद्ध तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्था का एक निर्णायक मोड़ बनकर उभरा है। ईरान ने न केवल यह दिखाया है कि वह वैश्विक समुद्री व्यापार के एक अहम रास्ते (चोकपॉइंट) को प्रभावित करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने की क्षमता रखता है, बल्कि दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकतों के हवाई हमलों का बखूबी सामना भी कर सकता है। शायद यही कारण है कि कभी वैश्विक व्यवस्था के हाशिये पर धकेला गया, प्रतिबंधों और अंतरराष्ट्रीय अलगाव से घिरा ईरान आज दुनिया के कई हिस्सों में प्रतिरोध, आत्मसम्मान और दबाव के सामने न झुकने वाली राजनीतिक इच्छाशक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि 1953 में मोसादेग को सत्ता से हटाने के बाद ईरान सदमे में आ गया था और वहां के लोग वाशिंगटन के इरादों को लेकर बहुत सतर्क हो गए थे। अमेरिका का साथ देने की वजह से शाह मोहम्मद रजा पहलवी ने जो विश्वसनीयता खोई थी, उसे वह कभी वापस नहीं पा सके। इस संदेहपूर्ण माहौल में आखिरकार 1979 की क्रांति हुई। इसके बाद, नए इस्लामिक गणराज्य और अमेरिका के बीच तनाव हिंसक दुश्मनी में बदल गया और दोनों देशों के बीच राजनीतिक टकराव की भाषा भी पूरी तरह बदल गई। मोसादेग के दौर की शिष्ट भाषा की जगह नए नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी की तीखी बातें आ गईं। खोमैनी ने अमेरिका के लिए ‘महान शैतान’, ‘घायल सांप’ और ‘दुनिया के गरीबों और शोषितों का सबसे बड़ा दुश्मन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। दूसरी ओर, अमेरिका की भाषा भी तीखी होती गई। अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने ईरान के नेतृत्व को क्यूबा, लीबिया, उत्तर कोरिया और निकारागुआ के शासकों की श्रेणी में रखते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदार, सनकी और आपराधिक प्रवृत्ति वाले नेता करार दिया। इतना ही नहीं, 2000 के दशक के आखिर तक, जॉन मैक्केन और हिलेरी क्लिंटन ने ईरान पर बम गिराने की हिंसक धमकियों को अमेरिका की विदेश नीति की आम बातचीत बना दिया।

खोमैनी के बाद सर्वोच्च नेता बने अयातुल्ला अली खामनेई ने भी अमेरिका के प्रति वही कठोर और गुस्से भरी भाषा का सिलसिला जारी रखा। अपनी मृत्यु से महज ग्यारह दिन पहले 86 वर्षीय खामनेई ने अमेरिका को ‘पतन की ओर बढ़ता हुआ साम्राज्य’ करार दिया था। आज जब ईरान दुनिया की ओर देखता है, तो उसे कई देशों में इसी तरह की असंतुष्टि और संदेह की भावना दिखाई देती है। हालांकि, पश्चिम एशिया में चीन और रूस के हित एक जैसे नहीं हैं। चीन अपने आर्थिक निवेश और तेल की स्थिर कीमतों को लेकर चिंतित रहता है, जबकि रूस की सोच अलग है। फिर भी, दोनों ने स्वयं को ऐसी शक्तियों के रूप में प्रस्तुत किया है, जो युद्ध और बाहरी दबाव से प्रभावित देशों तथा क्षेत्रीय समूहों के साथ संबंध मजबूत करने को तैयार हैं। हालांकि, कई देश ऐसे भी रहे, जिन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर कोई पक्ष लेने के बजाय चुप रहना ही बेहतर समझा। शायद इसलिए, क्योंकि वे नहीं जानते कि भविष्य में डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों या दबाव का अगला निशाना कौन-सा देश बन सकता है।

कुछ लोग इस बात से सहमत नहीं हैं कि ईरान द्वारा अमेरिका का सफलतापूर्वक विरोध करने से अमेरिका का प्रभाव कम हो जाएगा। आखिर, अमेरिका की सैन्य हार कोई नई बात नहीं है। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से अमेरिका के ज्यादातर सैन्य दखल-वियतनाम, कोरिया, अफगानिस्तान और इराक-ऐसे लंबे खिंचने वाले और कम तीव्रता वाले संघर्षों में बदले, जिन्हें शायद ही कोई जीत कह सकता है। लेकिन, यह तय है कि ट्रंप और इस्राइल ने मिलकर ईरान की सरकार को और मजबूत किया है। अब यह कहना तो मुश्किल है कि इस्लामी रिपब्लिक को लेकर लोगों की अच्छी सोच कब तक बनी रहेगी। लेकिन, फिलहाल ईरान के पास एक दिलचस्प कहानी है और इसे सुनाने की क्षमता भी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰